शहर में कोराेना का संक्रमण का दायरा अब पुराने शहर से नए शहर की ओर शिफ्ट होता दिख रहा है। रविवार को मिले 74 पॉजिटिव मरीजों में से 52 मरीज नए शहर के हैं, जबकि 22 पुराने शहर के। दो और तीन जुलाई को भी नए शहर के मरीजों की संख्या ज्यादा रही थी। इतना ही नहीं शहर में अब पाॅजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार भी बढ़ गई है।
जून के अंतिम सप्ताह में मरीजाें की रफ्तार कुछ कम हा़े गई थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 28, 29 और 30 जून काे शहर में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या क्रमश: 30, 27 और 44 थी। एक जुलाई काे 58 मरीज मिले। अगले दाे दिन 53-53 मरीज मिले और 4 जुलाई काे 67 तथा रविवार 5 जुलाई काे 74 मरीज मिले हैं। इससे पहले 10 और 11 जून काे लगातार दाे दिन सर्वाधिक 78-78 पाॅजिटिव मरीज मिले थे।
काेलार में 7 मरीज और मिले, आंकड़ा 24 पर पहुंचा
रविवार काे काेलार में 7 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 4 दानिश कुंज के रहने वाले हैं, जबकि तीन मरीज ललिता नगर और राजवेद कॉलोनी के हैं। काेलार में अब तक 24 मरीज मिल चुके हैं। अनलॉक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से यह स्थिति बनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4aGUd
via IFTTT