शहर में बीती रात हुई बूंदाबांदी औरहल्की बारिश के बाद रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट आने से मौसम में कुछ बदलाव आया है। 5 दिन के भीतर अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी का असर भी कमजोर पड़ा है।
शनिवार-रविवार की रात शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी के अलावा हल्की बारिश हुई थी। जिससे रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आ गई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। तापमान में कमी के बावजूद यह सामान्य औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है।इधर रविवार को भी हल्के बादल छाए रहे। इससे दिन में पारा आधा डिग्री कम हो गया। रविवार को दिनका तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री कम है।
दो और सिस्टम सक्रिय होंगे, एक सप्ताह ऐसी ही स्थितियां
एक के बाद एक लगातार दो सिस्टम सोमवार से अगले तीन-चार दिनों के भीतर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोप के असर से 20 और 23 अप्रैल को फिर से जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर भारत के इलाकों में सिस्टम सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके असर से मध्यप्रदेश के भी कई इलाकों में तेज हवा चलने आैर बादल छाने की स्थितियां बनेगी।
इस कारण सोमवार से लेकर पूरे सप्ताह तक तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक का उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। गर्मी का असर भी कुछ कम होगा। हालांकि एक सप्ताह बाद फिर तेजी से तापमान में इजाफा होने के कारण गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XQg7ph
via IFTTT
