Ads block

Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
अवधपुरी स्थित रीगल सिविक सेंटर में टोटल लॉकडाउन के बीच चल रहे काम के दौरान जेसीबी से टकराकर रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला ने कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़ी जेसीबी हटाने के लिए ड्राइवर दीपक से कहा था। ड्राइवर ने जेसीबी बैक की, तभी रेत का ढेर हटा रही महिला के सिर से उसका स्टैंड जा टकराया। ड्राइवर घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। यहां उसने डॉक्टरों को बताया कि काम करते वक्त महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई है। इसके पहले ड्राइवर ने साइट पर लगे कैमरे तोड़ दिए थे। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे ये हादसा वल्लभ नगर, अवधपुरी निवासी 50 वर्षीय इंद्रा बाई के साथ हुआ। इंद्रा यहां पति कमल सिंह और 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। रीगल बिल्डर्स केएल शर्मा ने उन्हें साफ-सफाई के लिए रखा है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने रीगल सिविक सेंटर के सामने शव रखकर हंगामा कर दिया। बिल्डर ने इंद्रा की बेटी के नाम दो लाख रुपए की एफडी की तब भीड़ वहां से हटी। वहां चल रही थी सफाई टोटल लॉकडाउन की जानकारी है, इसलिए साइट पर निर्माणकार्य नहीं किया जा रहा था। इंद्रा से वहां सफाई के लिए कहा गया था। इसलिए उसने दीपक से जेसीबी हटाने के लिए कहा था। केएल शर्मा, रीगल बिल्डर एंड डेवलपर्स Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवधपुरी स्थित रीगल सिविक सेंटर में टोटल लॉकडाउन के बीच चल रहे काम के दौरान जेसीबी से टकराकर रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला ने कंस्ट्रक्शन साइट पर ख…
Read more »
गोविंदपुरा थाने में कार से पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। कार से उतरते ही दोनों आपस में झगड़ने लगे। महिला सिपाही उन्हें रोकने पहुंची तो आरोपी महिला ने उससे हाथापाई कर दी। गुस्से में महिला ने सिपाही की ओर पत्थर फेंका, जिससे थाने की खिड़की का कांच फूट गया। कांच का एक टुकड़ा महिला सिपाही के चेहरे पर जा लगा और खून निकलने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया। कार से एक साथ थाने पहुंचे और वहां झगड़ने लगे टीआई अशोक सिंह परिहार के मुताबिक शनिवार रात 8 बजे एक महिला और पुरुष थाना परिसर में आए। कार से उतरकर उन्होंने आपस में गाली गलोच शुरू कर दी। ये देख सिपाही सोनिया पटेल समझाने पहुंची तो महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने उन्हें पत्थर मारा। पत्थर थाने की खिड़की पर जा लगा, जिससे कांच फूट गया। कांच का एक टुकड़ा सोनिया की ठुड्डी पर लगा। महिला ने दूसरा पत्थर फेंका तो उससे कंप्यूटर चटक गया। पास बैठे हवलदार राम सिंह परिहार और सिपाही दीपिका को चोट आई। मेडिकल में पता चला कि दोनों ने शराब पी रखी थी। उनके बीच शादी न करने को लेकर विवाद हो रहा था। आरोपियों में विकास नगर निवासी अनिल पथरोल और उसकी मित्र शामिल है। अनिल नगर निगम में सफाईकर्मी है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोविंदपुरा थाने में कार से पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। कार से उतरते ही दोनों आपस में झगड़ने लगे। महिला सिपाही उन्हें रो…
Read more »
कांग्रेस ने 15 महीने की सत्ता में भी प्रदेश भर में माफिया को खत्म करने का काम किया। जबकि भाजपा द्वारा माफिया को पाले जाने का काम किया जाता है, अब प्रदेश में ये अभियान बंद कर दिया गया है। ये बात राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कही। रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में श्री सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस खत्म नहीं हुई, बल्कि जिंदा हो गई। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात को ग्वालियर में साबित भी किया। उन्होंने कहा,भाजपा द्वारा भीड़ बुलाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि गणेश पंडाल लगाने पर इन्हें कोरोना फैलता दिखता है। इस दौरान श्री सिंह ने श्री सिंधिया के कांग्रेस में रहते पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को लेकर दिए बयानों के वीडियो भी दिखाए। धरने में पहुंचे दिग्विजय, बोले-दम से लड़ो कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम आयोजन के विरोध में युवा कांग्रेस ने रविवार को लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर धरना दिया। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी इस धरने में शामिल होने पहुंच गए और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन कंषाना व दूसरे कार्यकर्ताओं से बोले कि सरकार दबाने की कोशिश करेगी। लेकिन दबना नहीं, भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़नी है। इस दौरान उनके साथ विधायक गोविंद सिंह, लाखन सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बालेंदु शुक्ल, शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। श्री सिंह ग्वालियर प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे बृजमोहन परिहार के घर पहुंचे, वहां परिवार से मिल दिवंगत परिहार के निधन पर शोक व्यक्त किया। बीते दिनों बृजमोहन परिहार का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया था। फिर श्री सिंह छत्री बाजार में कांग्रेस नेता कृष्णकांत समाधिया के निवास पर भी पहुंचे और उनकी माताजी रमादेवी के निधन पर शोक जताया। दिग्विजय सिंह पं. सतीश कौशिक के घर गणेश पूजन में शामिल हुए और मुरार में सौरभ जैन के यहां भोजन कर दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लक्ष्मीबाई समाधि पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के धरने पर पहुंचे दिग्विजय सिंह।
कांग्रेस ने 15 महीने की सत्ता में भी प्रदेश भर में माफिया को खत्म करने का काम किया। जबकि भाजपा द्वारा माफिया को पाले जाने का काम किया जाता है, अब प्रदेश में य…
Read more »
सरकार ने काेराेना काल के जून में 12वीं के छात्रों की परीक्षा कराई। इसमें 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं व 12वीं के 1.54 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। यही नहीं, उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या स्टूडेंट्स कॉलेज में जाकर सत्यापन करा रहे हैं। अंडर ग्रेजुएशन कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया के तहत 1 लाख 57 हजार 311 स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेजों में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा चुके हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 27 हजार 377 ने सत्यापन करा लिया है। इनका सत्यापन कराने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सत्यापन कराने में किसी को दिक्कत आएगी तो वे हैं शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवार। इनकी संख्या 50 हजार भी नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग में 30 हजार 594 पदों पर उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होनी है। इतने ही उम्मीदवार चयन सूची में और कुल पद के 50% प्रतिशत उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट में हाेंगे। ऐसे में 45,891 का सत्यापन कराने में परिवहन की समस्या खड़ी हो रही है। जबकि उम्मीदवार इस तरह की किसी भी समस्या होने से साफ इनकार कर रहे हैं। इस बारे में लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा कि प्रक्रिया के लिए जैसी तारीख तय की जाएंगी, उसके बारे में बता दिया जाएगा। सहकारिता विभाग... दो साल में नहीं हो पाई जूनियर सेल्समैन की भर्ती सहकारिता विभाग की कनिष्ठ संविदा विक्रेता (जूनियर सेल्समैन) भर्ती के लिए 3 हजार 629 उम्मीदवार भटक रहे हैं। इनकी सत्यापन प्रक्रिया अटकी है। यह भर्ती सितंबर 2018 में निकाली गई। उम्मीदवारों का कहना है कि दो साल पहले आवेदन बुलाए गए थे। नियुक्ति से पहले होने वाली सत्यापन प्रक्रिया को अटकाकर रखा है। विभाग ने एमपी-ऑनलाइन के माध्यम से 14 सितंबर 2018 से आवेदन बुलाए थे। इसमें करीब 2 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसका रिजल्ट 20 मार्च 2020 को घोषित किया गया। इसमें चयनित उम्मीदवाराें को सरकारी राशन दुकानों, कृषि साख उपार्जन केंद्राें में नियुक्ति नहीं मिली है। यह अब जिम्मेदारों के चक्कर लगा रहे हैं। नियुक्ति के लिए सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव का कहना है कि यह प्रकरण निर्णय की स्थिति में है। यह बात शासन स्तर पर विचाराधीन है। निर्णय होने पर आगे की कार्रवाई होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकार ने काेराेना काल के जून में 12वीं के छात्रों की परीक्षा कराई। इसमें 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं व 12वीं के …
Read more »
धौलपुर से बीना तक तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बानमोर स्टेशन स्थित स्लीपर फैक्टरी को रेलवे ने शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह फैक्टरी शनिचरा के पास शिफ्ट होगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक शनिचरा के पास नई फैक्टरी का काम भी शुरू होने वाला है। शनिचरा में स्लीपर फैक्टरी का प्रोडक्शन मार्च तक शुरू करने की बात कही जा रही है। दरअसल, तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के कार्य में यह फैक्टरी बाधक बन रही है। इस कारण रेलवे ने शनिचरा शिफ्ट करनी की मंजूरी प्रदान की है। यह फैक्टरी शनिचार से करीब दो किमी दूर बनाने का कार्य किया जाएगा। शनिचरा स्टेशन पर पहले से ही रेल साइडिंग बनी हुई है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसी साइंडिंग को रेलवे अपग्रेड करेगा। रहा है। आने वाले दिनों में स्लीपर का निर्माण अब शनिचार के पास बनने वाली फैक्टरी में होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धौलपुर से बीना तक तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बानमोर स्टेशन स्थित स्लीपर फैक्टरी को रेलवे ने शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह फैक्टरी शनिचरा क…
Read more »
ऑपंचशील नगर मस्जिद के पास महिला डॉक्टर की कार ने तीन साल की मासूम की जान ले ली। महिला डॉक्टर यहां रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। गूगल मैप पर रास्ता देखते हुए भटककर मस्जिद के पास पहुंच गईं। तभी उनकी कार ने पिता की गोद में बैठी बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह खुद ही बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर स्वाति की कार जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक बावड़ियाकलां निवासी स्वाति बेसवाल एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बच्चे छोटे होने के कारण इन दिनों वे प्रैक्टिस नहीं कर रही हैं। संकरी गली में कार डाल दी थी डॉक्टर स्वाति ने पति निवेश ने बताया कि स्वाति के रिश्तेदार पंचशील नगर में रहते हैं और इन दिनों बीमार हैं। उनसे मिलने के लिए स्वाति रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे कार से जा रही थीं। घर का पता याद न आने पर उन्होंने गूगल मैप पर रास्ता देखा। रास्ता भटककर उन्होंने कार एक संकरी गली में डाल दी थी। डॉक्टर की कार से ही बच्ची को लेकर गए थे अस्पताल प्रत्यक्षदर्शी अतीक खान ने बताया कि मुस्कान उस वक्त अपने पिता मोहम्मद अफजल की गोद में बैठी थी। कार ने पिता-पुत्री दोनों को टक्कर मारी है। रहवासियों ने कार को रोक लिया और उसी कार से बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक बच्ची आईसीयू में भर्ती रही। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस बल एएसआई कल्याण सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। एहतियातन यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शाम को ही बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर स्वाति की कार जब्त कर ली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑपंचशील नगर मस्जिद के पास महिला डॉक्टर की कार ने तीन साल की मासूम की जान ले ली। महिला डॉक्टर यहां रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। गूगल मैप…
Read more »
शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अगले साल के मध्य तक चंबल नदी से पानी तिघरा तक लाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक चल रही प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। ये भरोसा दिलाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंबल से पानी लाने और शहर के बीचों-बीच बहने वाली स्वर्ण रेखा पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग मंच से की थी। श्री चौहान ने कहा कि हम इन दोनों कामों को जल्द ही शुरू करके पूरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर ने कहा कि चंबल से पानी लाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शीतला सहाय ने भी सपना देखा। जिसे पूरा करने के लिए हम ऋण भी स्वीकृत करा चुके हैं लेकिन तत्कालीन कमलनाथ सरकार के कारण ये प्रोजेक्ट अटक गया। अब इसे हम जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रमों में सांसद विवेक शेजवलकर, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह आदि मौजूद थे। सीएम और सिंधिया ने पहनाईं प्रद्युम्न को चप्पल पेयजल की समस्या के समाधान तक नंगे पांव घूमने का संकल्प लेने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चप्पलें पहनाईं। आयोजन के बीच में श्री सिंधिया ने इसके लिए सीएम से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं के लिए मंत्रियों को नंगे पांव घूमना पड़े, ये हमारी परंपरा नहीं है। पवैया को दुपट्टा डाला तो तालियों से गूंजा पंडाल पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के गले में जैसे ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा का दुपट्टा डाला, वैसे ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज गया। यहां श्री सिंधिया और श्री पवैया को आपस में बात करते देख भी लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। श्री पवैया की कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर एक दिन पहले तक अटकलें लगाई जा रही थीं। मंत्री तोमर को चप्पल पहनाते राज्यसभा सांसद सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह। ग्वालियर पूर्व: तीन हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता लेने वाले 3 हजार 366 लोगों की सूची पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दी। वरिष्ठ नेता रामप्रकाश बघेल, पुरुषोत्तम बनोरिया, पूर्व विधायक दिवंगत रघुवीर सिंह बाबूजी के पुत्र रामसुंदर सिंह रामू, सुरेन्द्र शर्मा, मुरारीलाल ओझा, दिनेश शर्मा, गिर्राज गुर्जर, अविनाश यादव, बंटी गुर्जर, बबलू तोमर, राजीव कंसाना, बंटी बघेल, विद्यादेवी कौरव, देवेंद्र पटेल, पीपीएस वजीता, हरीसिंह यादव, रंजीत यादव, कुंदन खजुरिया, काशीराम देहलवार, कुलदीप चौहान, छाऊलाल यादव, जेपी मुदगल, मोतीलाल यादव, इस्लाम खाॅं, कुलदीप यादव, गिरिजा शर्मा, शैलेंद्र हेमाना, भूपेंद्र गुर्जर, अनिल कौशिक, राधे परिहार, भरत तिवारी, जोगेंद्र यादव, सूरज देशवार, अंगद सिंह बघेल, राकेश रजक आिद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। ग्वालियर विस डाॅ. केशव पांडे, देवेंद्र तोमर, राजेंद्र जैन, रामअवतार बैस, भगवान दास प्रजापति, कमलेश कौरव, रमा पाल, शशि शर्मा, चंदूसेन, गुड्डू वारसी आदि के साथ 5243 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों की सूची ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दूसरे चित्र में दोनों से चर्चा करते पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल।
शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अगले साल के मध्य तक चंबल नदी से पानी तिघरा तक लाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक चल रही प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। ये भरोसा दिलाया …
Read more »
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर के बाद अब गांव भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने शहर के विभिन्न मार्गों से जागरुकता रैली निकाली। इसमें लोगों को मास्क लगाने का तरीका और उसका महत्व बताया। नपा ने शुक्रवार को दोपहर में जागरुकता रैली की शुरुआत नारायण टॉकीज से होते हुए नई सब्जी मंडी व परशुराम चौक होकर चांडक चौक से घंटाघर पहुंचकर समाप्त की। इसमें नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए रैली में शामिल हुए। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखे हुई तख्तियां थामे हुए चल रहे थे। रास्ते में बिना मास्क लगाए दिखाई दिए लोगों को मास्क बांटकर उन्हें मास्क लगाने का तरीका बताया। स्वच्छता प्रभारी एसके बोहरे ने कहा कि मास्क ऐसा लगाएं जिससे नाक और मुंह दोनों ढके रहे। बाजार वाले क्षेत्रों में मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। सीएमओ यादव ने बताया कि नपा में मास्क बैंक बनाया है। जिसमें लोग मास्क दान कर रहे हैं। जिन्हें नपा के द्वारा भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाए दिखाई देने वाले लोगों को बांटा जा रहा है। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि बिना मास्क लगाए नजर आने वाले लोगों पर कार्रवाई कर 100 रुपए जुर्माना भी वसूला जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरदा। नपा के अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली।
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर के बाद अब गांव भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने शहर के विभिन्न मार्गों …
Read more »
आबकारी विभाग के आयुक्त ने मध्यप्रदेश के सभी सहायक आबकारी आयुक्त जिला अधिकारी के नाम से शुक्रवार को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा कि लाइसेंसी विदेशी मदिरा दुकानों पर विक्रय दरें लिखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी देसी मदिरा दुकानों पर विक्रय दर लिखने का प्रावधान है। इसी प्रकार विदेशी मदिरा दुकानों पर भी ब्रांड व लेवल के अनुसार शराब के विक्रय की दरों की सूची लगाई जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर बोर्ड पर स्पष्ट रूप से पठनीय तरीके से विक्रय दरें दर्शाई जाएं। यह बोर्ड सार्वजनिक रूप से सभी को दिखाई देना चाहिए। इसकी व्यवस्था 3 दिन में की जाएं। ऐसा ना होने पर संबंधित ठेका संचालक के खिलाफ आबकारी अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लागू किए लॉकडाउन के दौरान कई शराब ठेकेदारों ने दोगुनी कीमत में शराब का विक्रय किया था। जिसकी लगातार शिकायतें शासन स्तर तक पहुंची थी। इसके बाद यह आदेश जारी हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आबकारी विभाग के आयुक्त ने मध्यप्रदेश के सभी सहायक आबकारी आयुक्त जिला अधिकारी के नाम से शुक्रवार को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा कि लाइसेंसी विदेशी मदिरा…
Read more »
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर} उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को शहर में तीन स्थानों पर सदस्यता समारोह आयोजित कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। इन आयोजनों में सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी जवाब में विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं। इन आयोजनों में कोरोना की गाइड लाइन को ताक पर रख दिया गया। दोनों ही दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्क और सोशल डिस्टेंस से परहेज किया। इस दौरान प्रशासन के अफसर भी मूकदर्शक बने रहे। जबकि अनुमति देते समय गाइड लाइन के पालन की शर्त रखी गई थी। फूलबाग मैदान पर हुए भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पंडाल में एक दूसरे से सटकर खड़े कार्यकर्ता। कांग्रेस: दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद, ट्रैफिक जाम कोरोना महामारी के बीच आयोजित सदस्यता कार्यक्रम का विरोध करते हुए कांग्रेस के नेता शिंदे की छावनी स्थित दफ्तर के बाहर इकट्ठे हुए। यहां से सभी नेता पैदल मार्च करते हुए फूलबाग धरना देने जाने वाले थे लेकिन पुलिस ने शिंदे की छावनी तिराहे पर और गुरुद्वारा तिराहे पर बेरीकेड्स व फोर्स लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इस दौरान यहां की सभी दुकानें भी बंद रहीं। रास्ता बंद रहने के कारण सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस रोड़ के ट्रैफिक को दूसरी सड़कों पर डायवर्ट किया गया। लोगों को रांग साइड या गलियों का सहारा लेकर निकलना पड़ा। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में जुटे लोगों ने डिस्टेंस मेंटेन नहीं किया और अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला निकलने के बाद रेसकोर्स रोड पर लगा जाम। फोटो दोपहर 2.40 बजे का है। भाजपा: डिस्टेंस-मास्क गायब सड़कों पर रात तक जाम शनिवार को पहले दिन भाजपा ने 5 सदस्यता कार्यक्रम आयोजित कर ग्वालियर चंबल संभाग के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को सदस्यता दिलाई। इन सभी कार्यक्रमों में लोगों को बिठाने की जो व्यवस्था की गई, उसमें किसी प्रकार से डिस्टेंस नियम का पालन नहीं किया गया। फूलबाग मैदान, मेले का फैसिलिटेशन सेंटर और वीनस हॉल में कुर्सियां बिल्कुल पास-पास रखी गईं। लोगों को कार्यक्रम में एंट्री से लेकर बिठाने तक किसी प्रकार से मास्क, सेनिटाइजर या डिस्टेंसिंग नियमों की मॉनिटरिंग नहीं की गई। वहीं दोपहर 2 बजे के बाद गोले का मंदिर, मेला रोड, गांधी रोड, फूलबाग रोड, शिंदे की छावनी, पड़ाव रूट पर ट्रैफिक जाम होता रहा। इन शर्तों के साथ भाजपा को कार्यक्रम करने की दी थी अनुमति कोविड-19 के नियमों के तहत डिस्टेंस मेंटेन कराया जाएगा। लोगों के बीच 6-6 फीट की दूरी रखवानी होगी। कार्यक्रम स्थल पर हर व्यक्ति मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करेगा। आयोजन की वजह से किसी भी प्रकार से ट्रैफिक जाम न हो। हाईकोर्ट के किसी भी आदेश की अवहेलना न हो। कार्यक्रम में अनैतिक-असंवैधानिक गतिविधि न हो। जाति, समुदाय, धर्म, भाषा का विवाद न हो। कानून व्यवस्था का पालन कराया जाए। किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान लेकर कोई प्रवेश न कर पाए। उक्त शर्तों के साथ अनुमति अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने भाजपा को दी थी।) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी, करीब 2.30 घंटे बाद इनकी गिरफ्तारी हुई।
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर} उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को शहर में तीन स्थानों पर सदस्यता समारोह आयोजित कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। इन आयोजनों में सि…
Read more »
बारिश से अवैध काॅलाेनियाें में पहुंचने वाले कच्चे रास्ताें पर कीचड़ हाे गया है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। इस कारण सामने ही पानी ओवरफ्लाे हाेकर बहने लगा है। इससे माैसमी बीमारी फैलने की आशंका है। ऐसी काॅलाेनियाें में मुरम बजरी डलवाने और राेड नाली बनवाने की मांग काे लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चाैहान ने शनिवार काे सीएमओ जीके यादव काे पत्र लिखा। शनिवार काे वार्ड 27 की सादानी काॅलाेनी, विष्णुपुरी काॅलाेनी में पहुंचे चाैहान ने लाेगाें से मुलाकात की। उनकी समस्याओं काे लेकर जानकारी ली। नागरिकाें ने बताया कि काॅलाेनी में आज तक सड़क नहीं है। नालियां भी नहीं हैं। कच्ची नाली हाेने से बारिश का पानी नियमित सफाई के अभाव में घराें के सामने बहता है। इससे बीमारी के आशंका बढ़ रही है। काॅलाेनी के आरए कुल्हारे ने बताया कि इन दिनाें बारिश में कचरा गाड़ी भी गली के आखिरी छाेर तक नहीं आ रही है। ऐसे में लाेगाें काे बारिश में कचरा डालने भीगते हुए आना पड़ता है। खाली प्लाॅटाें में पानी जमा हाेने से मच्छर गंदगी काे बढ़ावा मिल रहा है। चाैहान से सीएमओ काे लिखे पत्र में कहा कि विष्णुपुरी काॅलाेनी के पार्क में बड़ी बड़ी घास उग चुकी है। नपा हर साल पार्क के संवारने के लिए लाखाें रुपए का बजट रखती है, लेकिन उसे इस पर खर्च नहीं करती है। बाउंड्रीवाॅल टूटने से लाेग इनमें पशु बांधने लगे हैं। उन्हाेंने अवैध काॅलाेनी की गलियाें मे मुरम बजरी डालने व आवारा पशुओं काे कांजी हाउस में बंद करने की मांग की। सीएमओ जीके यादव ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बजरी डलवाई जाएगी। नाली निर्माण भी जल्द हाेगा। टीएस मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया में है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बारिश से अवैध काॅलाेनियाें में पहुंचने वाले कच्चे रास्ताें पर कीचड़ हाे गया है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। इस कारण …
Read more »
कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने में लापरवाही बरती जा रही है। ताजा मामला नारायण विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाला एक युवक की कोरोना की रिपोर्ट 19 अगस्त को पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक रात करीब 11 बजे तक एंबुलेंस आने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब एंबुलेंस नहीं आई तो नगर निगम के एक अधिकारी ने उन्हें बिना पीईपी किट पहने ही ऑटो से श्रमोदय ले जाकर भर्ती कराया गया। इस मामले की शिकायत हिंदू सेना के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने सीएमएचओ से की है। मरीज ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी श्री भदौरिया उसे ऑटो में लेकर आए थे वह न तो मास्क पहने थे और न ही पीपीई किट। इस मामले को लेकर हिंदू सेना के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने सीएमएचओ से शिकायत की और कहा कि इस तरह से कोरोना संक्रमण कम होने की बजाय और फैलेगा। इसलिए मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। .कोरोना पॉजिटिव के परिजन और मोहल्ले के लोगों के सैंपल लेने से कतरा रहे अफसर ग्वालियर| कोरोना पॉजिटिव होकर अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को बिना जांच के घर भेजा जा रहा है। ऐसा ही मामला तानसेन नगर में हुआ। यहां रेलवे के डिप्टी एसएस कोरोना संक्रमित निकले थे। जब वह पॉजिटिव आए थे तब उन्होंने इंसीडेंट कमांडर से अपनी पत्नी का सैंपल करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने यह कहकर सैंपल नहीं लिया कि पांच दिन बाद सैंपल होगा। डिप्टी एसएस इलाज कराकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर तीन दिन पहले घर पहुंच गए। जब उन्हें घर भेजा गया तो उनका दोबारा सैंपल नहीं कराया गया। उनसे पांच दिन घर पर ही क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया। दो दिन बाद इंसीडेंट कमांडर सैंपलिंग के लिए टीम लेकर उनके घर पहुंच गईं। डिप्टी एसएस ने पत्नी का सैंपल कराने के साथ अपना सैंपल लेने के लिए भी आग्रह किया लेकिन टीम ने उनका सैंपल नहीं कराया। इसी तरह शिंदे की छावनी स्थित अलीजा बाग में एक युवती के पॉजिटिव मिलने के दो दिन बाद भी न तो उनके अन्य परिजन के सैंपल कराए गए और न ही मोहल्ले में सैंपलिंग के लिए टीम पहुंची। प्रशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री के दौरे की आड़ लेकर कोरोना से जुड़े कामकाज से हाथ खींच लिए हैं। यह हालत तब है, जब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमएचओ बोले- मरीज को भर्ती कराने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर की मामले में सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता का कहना है कि मरीज को भर्ती कराने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर की है। मरीज को कोरोना होने पर एंबुलेंस की जगह ऑटो में अगर भेजा गया है तो मैं इसकी पूरी जानकारी लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराऊंगा। मरीज एंबुलेंस से ही भर्ती होना चाहिए। डिप्टी एसएस के सैंपल होने के मामले उन्होंने कहा कि नई गाइड लाइन में दोबारा सैंपल नहीं होगा। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि कोरोना से मरने वाले मरीज को निगेटिव दिखाने के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के दोबारा सैंपल क्यों कराए जा रहे हैं तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने में लापरवाही बरती जा रही है। ताजा मामला नारायण विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाला एक युवक की कोरोना की रिपोर्ट 19 …
Read more »
पिछले एक सप्ताह में सब्जी के दाम तेजी से बढ़े हैं। लक्ष्मीगंज स्थित थोक सब्जी मंडी से लेकर ठेले वालों के जरिए आम लोगों के घरों तक पहुंचने तक सब्जी लोगों को अधिक रेट पर मिल रही है। कोई भी सब्जी अब 30 रुपए किलो से नीचे नहीं है। जो हरी सब्जियां 5 रुपए से लेकर 15 रुपए किलो तक मिल रही थी, वह सब्जियां भी अब 30 से 40 रुपए किलो में बिक रहीं हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि ग्वालियर के आसपास के गांवाें से हरी सब्जी की आवक बंद हो गई है। दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाली सब्जी बारिश की वजह से देरी से पहुंच रही है। इस कारण काफी सब्जी खराब हो रही है। इससे मंडी में सब्जी के दाम दाेगुने हाे गए हैं। सब्जी विक्रेता संघ के सचिव राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, अगले डेढ़ महीने लोगों को सब्जियां महंगे दामों पर खरीदनी पड़ेंगी। जैसे ही लोकल की सब्जी की आवक बढ़ेगी, दामों में कमी आएगी। लक्ष्मीगंज मंडी में राेज औसतन 2500 क्विंटल सब्जी की अावक हाेती है। जिले के भदराैली, जलालपुर, जमाहर और बरई आदि गांवाें से सब्जी आना बंद है। इस कारण राजस्थान, इंदाैर और देवास सहित दूसरे क्षेत्राें व जिलाें से सब्जी मंगाई जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Incoming of green vegetables from the surrounding villages, the prices have increased up to double due to this.
पिछले एक सप्ताह में सब्जी के दाम तेजी से बढ़े हैं। लक्ष्मीगंज स्थित थोक सब्जी मंडी से लेकर ठेले वालों के जरिए आम लोगों के घरों तक पहुंचने तक सब्जी लोगों को अध…
Read more »
कलेक्टर बंगले के सामने मातुश्री कॉलोनी के बाजू में स्थित गोविंद कुंज कॉलोनी में लंबे समय से कई प्लॉट खाली पड़े हैं। जिसमें लोगों ने कचरा घर बना लिया है। नालियां टूट गई हैं। इस कारण पानी सामने सड़क पर बहता है। खाली प्लॉट में पानी जमा होने से कीचड़ व गंदगी तथा मच्छरों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे मौसमी बीमारियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। गाेविंद कुंज निवासी कितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को नपाध्यक्ष जैन और सीएमओ को पत्र लिखकर कहा कि गोविंद कुंज कॉलोनी के खाली प्लाॅट मालिकों को नपा की ओर से नोटिस भेजकर सफाई कराने या भर्ती डलवाकर इन्हें समतल कराया जाए। मालूम हो कि नपा ने गुरुवार को शहर की विभिन्न काॅलोनियों में स्थित ऐसे 100 प्लाॅट मालिकों को नोटिस भेजे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्टर बंगले के सामने मातुश्री कॉलोनी के बाजू में स्थित गोविंद कुंज कॉलोनी में लंबे समय से कई प्लॉट खाली पड़े हैं। जिसमें लोगों ने कचरा घर बना लिया है। नालिय…
Read more »
जिले में कोरोना का संक्रमण बदलते मौसम के साथ बढ़ रही लोगों की बेफिक्री और लापरवाही के कारण बढ़ रहा है। अब तक के संक्रमण काल में शनिवार को सबसे ज्यादा 35 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें छीपाबड़, चारुवा, हरदा, महेंद्रगांव, हंडिया के रोगी शामिल हैं। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे सभी को अपनी चपेट में लेने लगा है। फिर भी लोग इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 35 लोग संक्रमित निकले। फिर भी बाजार में दुकानों पर लोग झुंड में नजर आ रहे हैं। कई लोग अभी भी मास्क से परहेज कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कर रहे हैं। एक बाइक पर तीन से चार लोग बैठकर घूमते देखे जा सकते हैं। प्रशासन भी अब सख्त नहीं है। ऐसे में लोगों की लापरवाही भी बढ़ रही है। 28 अप्रैल को पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था। संक्रमितों का आंकड़ा 364 तक जा पहुंचा है, लेकिन एक भी मामले में अभी तक प्रारंभिक कांटेक्ट की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ना मुश्किल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिले में कोरोना का संक्रमण बदलते मौसम के साथ बढ़ रही लोगों की बेफिक्री और लापरवाही के कारण बढ़ रहा है। अब तक के संक्रमण काल में शनिवार को सबसे ज्यादा 35 लोग प…
Read more »
बिजली कटाैती के कारण चर्चित फूलबाग जोन में शनिवार न ट्रिपिंग हुई और न फॉल्ट। वजह- फूलबाग मैदान पर भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर, राज्यसभा सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौजूद थे। इस कारण बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पूरी सतर्कता बरती। यही वजह रही कि शहर के किसी भी फीडर पर न तो फॉल्ट हुआ और न ही कोई ट्रिपिंग हुई और कोई गिलहरी या कोई पक्षी भी बिजली के तारों से नहीं टकराया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आम दिनों में इसी फूलबाग जोन के पड़ाव, गांधीनगर, द्वारिकापुरी, प्रेम नगर, किला गेट, सेवानगर और लक्ष्मीबाई कॉलोनी में फॉल्ट और ट्रिपिंग हाेती रहतीं हैं। दिन में ऐसा 10 से 12 बार होता है, लेकिन शनिवार को ऐसा क्याें नहीं हुआ। गाैरतलब है कि फूलबाग पर बिजली कंपनी ने 24 घंटे तक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिजली कटाैती के कारण चर्चित फूलबाग जोन में शनिवार न ट्रिपिंग हुई और न फॉल्ट। वजह- फूलबाग मैदान पर भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहा…
Read more »
बीते 2 दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने के कारण अजनाल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को अजनाल नदी उफान पर आ गई, इससे गुप्तेश्वर मंदिर जाने वाला पुल डूब गया। खेड़ीपुरा पर स्थित हरदा-खंडवा को जोड़ने वाला हाईवे का पुल भी डूब गया। इस कारण सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। हरदा का खंडवा से सड़क मार्ग का संपर्क पूरी तरह से कट गया। आवागमन बंद होने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर पुल से आते - जाते रहे। मालूम हो कि 2 दिन पहले ही चारखेड़ा में टिमरन नदी में एक युवक बह गया था, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। इधर शनिवार को तेज बारिश के चलते अजनाल नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गणेश मंदिर डूब गए। शनि मंदिर भी आधा डूब गया। मानपुरा में पानी भर गया। इधर हंडिया में भी नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को स्टेट हाईवे बन्द रहा। हंडिया में नर्मदा का भी जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन अलर्ट है। मौके पर राजस्व, होमगार्ड और पुलिस टीम लगी हुई है। बाढ़ आने से दो वार्ड पूरी तरह कराए खाली सुखनी नदी में भी बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी बाजू में स्थित जेल की दीवार से लग गया। जेलर एमएस रावत ने बताया कि प्रशासन को सूचना दे दी है। जेल कैंपस के भीतर पानी नहीं आया। बंदियों को रखने के लिए ऊंचाई पर स्थित दो वार्ड पूरी तरह खाली कर लिए हैं। रिकॉर्ड और गोदाम का सामान भी सुरक्षित है। कैंपस में लगी डीपी भी 3 फीट ऊंची करा दी है। टिमरन में बहे युवक का नहीं चला पता 2 दिन पहले ही टिमरन नदी में चारखेड़ा के पास 30 वर्षीय युवक बह गया था। जिसका आज तक पता नहीं लगा। तेज बारिश के कारण अजनाल नदी किनारे स्थित पेड़ी घाट वाला प्राचीन गणेश मंदिर डूब गया। मानपुरा क्षेत्र में जत्रा पड़ाव के पास स्थित गणेश मंदिर आधा डूब गया। यहां मानपुरा इलाके में बारिश का पानी भर गया। युवा और बच्चे यहां तैरते दिखाई दिए। कुछ घरों में भी पानी भराया। नदी में बाढ के उतरने का इंतजार करते लोग शनिवार को दिनभर होती रही तेज बारिश से सुबह 9 बजे स्टेट हाईवे पर स्थित खेड़ीपुरा वाला पुल डूब गया। इससे हरदा का खंडवा से संपर्क कट गया दोनों और लोग काफी देर तक बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार करते रहे। जब ऐसा नहीं हुआ तो लोग लौट गए। कुछ लोगों ने मौके पर पुलिस तैनात नहीं होने के कारण जान जोखिम में डालकर पैदल पुल पार किया। 4 बजे के बाद पुल से आवागमन शुरू हुआ। इधर हरदा और रन्हाई के बीच स्थित फाइल का रास्ता भी पानी में डूब गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरदा। अजनाल उफान पर आने से खेड़ी पुरा का पुल डूबा स्टेट हाईवे बंद।
बीते 2 दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने के कारण अजनाल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को अजनाल नदी उफान पर …
Read more »
शनिवार काे दिनभर शहर में काले बादल छाए रहे और दाे बार बारिश भी हुई लेकिन एक से पांच मिनट की इस बारिश में शाम 5:30 बजे तक मौसम विभाग ने महज 7.2 मिमी पानी गिरना रिकॉर्ड किया। शहर में अभी तक 432.2 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 23-24 अगस्त को नया सिस्टम बनेगा। इसके असर से ग्वालियर में दो दिन बाद अच्छी बारिश के आसार हैं। अभी मप्र के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो 24-36 घंटे में राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो जाएगा। इससे नमी वाली हवाएं आती रहेंगी। अभी ट्रफ लाइन ग्वालियर के दक्षिण क्षेत्र में बनी हुई है। इस कारण इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई है। यदि नया सिस्टम बनने पर ट्रफ लाइन इटावा के ऊपर से गुजरती है तो ग्वालियर को फायदा होगा। शनिवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान .7 डिग्री गिरकर 31.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान .3 डिग्री गिरकर 26.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुअा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The city has so far received 432.2 mm of rain, but it is cloudy but only 7.2 mm
शनिवार काे दिनभर शहर में काले बादल छाए रहे और दाे बार बारिश भी हुई लेकिन एक से पांच मिनट की इस बारिश में शाम 5:30 बजे तक मौसम विभाग ने महज 7.2 मिमी पानी गिरना…
Read more »
जेएएच के तीन और जूनियर डॉक्टर शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इन जूनियर डॉक्टरों में से एक की जिला अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई थी। इसी तरह विवेकानंद कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय युवक तीन दिन पहले ही सिटी सेंटर स्थित एक जिम में गया था जहां से लौटने के बाद उसकी तबियत खराब होने लगी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उधर टेकनपुर बीएसएफ के डॉग स्क्वाड के एक जवान और 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल को भी संक्रमित निकला है। यह दोनों संक्रमितों ने एक दिन पूर्व तक ड्यूटी भी की है। साथ ही इनके सम्पर्क में अन्य जवान भी आए है। टेकनपुर एसबीआई बीएसएफ ब्रांच में ही पदस्थ थाटीपुर निवासी 40 वर्षीय महिला डिप्टी मैनेजर को भी संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया है, जबकि सेना के अस्पताल में भर्ती कंपनी कमांडर भी संक्रमित निकले हैं। गोदरेज कम्पनी का 32 वर्षीय कर्मचारी, कृषि कॉलेज की प्रोफेसर,केआरएच की महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 3 आरक्षक व 4 कैदी संक्रमित गोले का मंदिर थाना, होम गार्ड व तिघरा पीटीआई से तीन आरक्षक और रेलवे का अधिकारी भी संक्रमित निकला है। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में अलग-अलग थाने में विभिन्न आरोपों में पकड़े गए चार कैदी भी संक्रमित निकले हैं। इन सभी आरोपियों को केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Report positive of three doctors and company commander of army
जेएएच के तीन और जूनियर डॉक्टर शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इन जूनियर डॉक्टरों में से एक की जिला अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई थी। इसी तरह विवेकानंद कॉलोनी न…
Read more »
ये तस्वीर ग्वालियर से करीब 60 किमी दूर दतिया जिले में स्थित अंचल के सबसे बड़े जैन तीर्थ सोनागिर की है। यहां एक ही पहाड़ी पर 9वीं और 10वीं शताब्दी के 77 मंदिर हैं। बारिश में जब पहाड़ी ने हरियाली ओढ़ी तो संगमरमर के मंदिरों के शिखर मोती जैसे दमक उठे। सोनागिर ऐसा पहला तीर्थ है, जहां पहाड़ी पर 77 और गांव में 26 जैन मंदिर हैं। मान्यता है कि यहां साढ़े पांच करोड़ मुनिराजों-संतों ने मोक्ष को प्राप्त किया है। यहां अनंग कुमार ने मोक्ष प्राप्त करके जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाई थी। यहां 57 नंबर का मुख्य मंदिर चंद्रप्रभ भगवान की मूलनायक प्रतिमा से युक्त है, जो 17 फीट ऊंची है। यह क्षेत्र 132 एकड़ की 2 पहाड़ियों से जुड़ा हुआ है। पर्यूषण पर्व आज से, कई तरह के आयोजन होंगे पर्यूषण पर्व की शुरूआत पर रविवार को सोनागिर स्थित भट्टारक कोठी में मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में 10 दिवसीय जिनेंद्र महाअर्चना एवं अणुव्रत प्रवचन संस्कार महोत्सव से शुरू होगी। पहले दिन भक्तांबर महामंडल विधान होगा। दूसरे दिन 24 को नवग्रह महामंडल विधान, 25 को कल्याण मंदिर विधान, 26 को सम्मेद शिखर विधान आिद का आयोजन किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today There are 77 Jain temples on the same hill; The only place in Gwalior-Chambal region where 103 Jain temples
ये तस्वीर ग्वालियर से करीब 60 किमी दूर दतिया जिले में स्थित अंचल के सबसे बड़े जैन तीर्थ सोनागिर की है। यहां एक ही पहाड़ी पर 9वीं और 10वीं शताब्दी के 77 मंदिर है…
Read more »
SEARCH
LATEST
3-latest-65px
SECCIONS
- AutoCAD Book (1)
- Autocad Teacher (1)
- Bank of Maharashtra (1)
- BCPL Apprentice Recruitment (1)
- BECIL Recruitment (1)
- BISAG N Recruitment (1)
- CIPET Recruitment (1)
- Coconut Development Board (1)
- CSIR-CLRI (1)
- Dainik Bhaskar (3133)
- Damodar Valley Corporation (1)
- DCCB (1)
- Digital Marketing (1)
- DOT Recruitment 2023 (1)
- ECIL Recruitment (Junior Engineer) Recruitment 2023 (1)
- Engineeringdukan (52)
- ESIC Recruitment (1)
- FRI Dehradun Recruitment (1)
- FTII Recruitment (1)
- GAIL Recruitment 2023 (1)
- Gujarat State co - operative Agriculture & Rural Development Bank (1)
- Hindustan Copper Limited (1)
- HPCL Biofuels Limited Recruitment (1)
- HPCL Recruitment 2023 (1)
- ICMR - NCDIR (2)
- IFTTT (3133)
- ISRO Recruitment (1)
- Karnataka Bank Recruitment (1)
- KVS Vacancy (1)
- Lic Ado (1)
- MCL Recruitment (1)
- MECON India Limited Recruitment (1)
- Mehsana urban co operative bank (1)
- MP Abkari Vibhag (1)
- MP Co-Operative Bank (1)
- MP Patwari (1)
- MUMBAI PORT AUTHORITY (1)
- NBCC India Ltd Recruitment 2023 (2)
- NEW NHPC RECRUITMENT (1)
- NIT Rourkela (1)
- NLC Recruitment (1)
- NPCIL Apprentice Online Form 2023 (1)
- Oil India Limited Recruitment (1)
- Patwari Vacancy (1)
- PGCIL Recruitment (1)
- Rojgarnaukari (52)
- Rojgarnoukari.com (52)
- Rourkela (11)
- RRC WCR (1)
- SAIL Rourkela (1)
- SanjayAgarwal (53)
- Sanjayism (52)
- SECL Apprentice (1)
- SIDBI Grade A (1)
- SJVN Recruitment (1)
- SSC CHSL (1)
- UTTARAKHAND BANDI RAKSHAK (1)
- Vyapam (1)
- Yantra India Limited Recruitment 2023 (1)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भर्ती (1)
Powered by Blogger.
Recent Posts
* We promise that we don't spam !
Search This Blog
Blog Archive
-
▼
2023
(38)
- ▼ August 2023 (1)
- ► April 2023 (9)
- ► March 2023 (7)
- ► February 2023 (3)
- ► January 2023 (17)
-
►
2022
(40)
- ► December 2022 (21)
- ► November 2022 (14)
- ► February 2022 (1)
- ► January 2022 (4)
-
►
2020
(3137)
- ► August 2020 (535)
- ► April 2020 (510)
-
►
2019
(9)
- ► November 2019 (1)
- ► August 2019 (1)
-
►
2018
(26)
- ► December 2018 (2)
- ► November 2018 (24)
-
►
2017
(6)
- ► September 2017 (2)
- ► August 2017 (2)
- ► March 2017 (2)
Tennis
Racing
Sponsor
Comments
Random Posts
Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates
Videos
Ad Home
Comments
4/comments/show
Latest
-
रिटायर्ड इंजीनियर और मनोरमागंज में होस्टल चलाने वाले अजय शाह की हत्या में एक आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद यह खुलासा हो गया है कि प्लॉट हड़प...
-
सुरखी थाने के ढाना चाैकी अंतर्गत रेंजा गांव में जमीन के विवाद पर 10 साल के अंदर किसान के दूसरे बेटे की पत्थर व लाठी से हमला कर हत्या के सनस...
-
साइसं कॉलेज की वुमन एंड जेंडर डेवलपमेंट सेल और आईक्यूएसी की ओर से गुरुवार शाम जेंडर इक्विटी और इक्विलिटी विषय पर वेबिनार रखा गया। इसमें नृत...
-
प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार काे इस बारे में आदेश जारी कर दिए। विभाग के उप-सचिव ...
-
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भादौ महीने में अब तेज बारिश शुरू हो ही गई। हालांकि सीहोर और श्यामपुर क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा, ल...
-
ब्लैकमेलिंग से परेशान अजयबाग कॉलोनी में रहने वाले 100 एकड़ जमीन के मालिक किसान संजय चौधरी ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। रिश्तेदार विनोद च...
-
एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर में संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष में वीडियो कॉल करने वालों की संख्या कम हो गई है। अब वही लोग फोन कर रहे हैं, जो अप...
-
जेएएच परिसर में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड में अब डिस्पोजेबल बेडशीट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इस बेडशीट को धोना नह...
-
स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य सेवाओं के लिए वाहनों की खरीदी और रखरखाव के लिए नगर निगम के बजट में 243 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अब तक न...
-
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर बंधा में बँटवारे की बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच हुई नोक-झोंक के दौरान पिता ने गुस्से में पटिया ...