Ads block

शहर में अब गर्मी अपना असर दिखा रही है। दोपहर में सामान्य कपड़ों में भी व्यक्ति गर्मी व पसीने से परेशान हो जाता है। ऐसे में खाकी वर्दी के ऊपर हमारी पुलिस पीपीई किट पहनकर शहर की सीमाओं पर तैनात है। छह-छह घंटे तक यह लोग पीपीई किट पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस किट में हवा तक नहीं अंदर जाती, फिर भी पुलिस शहर को काेरोना से बचाने के लिए तैनात खड़ी है। इसी हाल में अस्पतालों के बाहर तैनात पुलिसकर्मी व अस्पतालों के अंदर ड्यूटी दे रहे डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ भी है। दैनिक भास्कर टीम ने शहर की सीमा से लेकर सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के बाहर और अस्पताल के अंदर तैनात पैरामेडिकल स्टाफ तक से मिलकर जाना कि इतनी गर्मी में वह किस तरह अपना फर्ज निभाकर कोरोना वायरस से शहर को बचा रहे हैं। सभी का एक ही जवाब था। पीपीई किट हमारी और दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी है। चाहे गर्मी हो या अन्य कोई परेशानी आखिर हम सभी को मिलजुलकर शहर से कोरोना का संक्रमण पूरी तरह खत्म करना है। 6 घंटे तक वॉशरूम तक नहीं जाते, पानी भी कम पीते हैं -पंजाब सिंह, सिपाही, मोहना नाके पर तैनात के मुताबिक,कहर दिन छह घंटे पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करनी पड़ती है। अभी दोपहर 12 से शाम 6 बजे की ड्यूटी कर रहा हूं। दिन का तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में वर्दी के ऊपर पीपीई किट पहनने से पूरी वर्दी पसीने से गीली हो जाती है। पिछले एक सप्ताह से यही रूटीन हो गया है। पहले दो-तीन दिन बहुत दिक्कत हुई थी। पीपीई किट पहनने के बाद छह घंटे बाद ही वॉशरूम जा पाते हैं, इसलिए पानी कम पीते हैं। क्योंकि पीपीई किट एक बार उतार दी तो उसे डिस्पोज ही करना पड़ता है। पानी पीने में दिक्कत होती थी, इसलिए अब ग्लास वाला मास्क न लगाकर दूसरा मास्क लगा रहे हैं और हेड कैप लगा लेते हैं। अब आदत होती जा रही है। लेकिन हम सुरक्षित रहेंगे तभी शहर सुरक्षित रहेगा। यहां हर छह घंटे में दो सिपाही पीपीई किट पहनाकर लगाए जाते हैं। इस तरह पूरे दिन में आठ सिपाही पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करते हैं। लोग इस हाल में देखकर भी शहर के अंदर जाने की जिद करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए, हम उन्हीं के लिए यहां तैनात हैं। इस समय सुरक्षित रहना ही सबकी प्राथमिकता -अजय कुमार, सिपाही, सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल के मुताबिक, दिन में आठ घंटे वर्दी के ऊपर पीपीई किट पहनना भी एक चुनौती है। गर्मी के कारण इतना पसीना आता है कि वर्दी गीली हो जाती है। लेकिन इस समय पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा उपकरण पहनने के निर्देश जारी किए हैं। पीपीई किट के चलते असुविधा तो हो रही है लेकिन इसे पहनने से हम सुरक्षित रहते हैं और इस समय सुरक्षित रहना ही सबकी प्राथमिकता है। जब गर्मी लगती है तो परिसर में टहलना शुरू कर देता हूं दिन में जब पारा चढ़ता है, उस समय पीपीई किट पहनकर काम करने में असुविधा होती है। इसके कारण जहां पसीना आता है, वहीं ज्यादा देर मास्क लगाए रखने से सांस लेने में दिक्कत होती है। लेकिन अधिकारियों के निर्देश है कि सारे सुरक्षा उपकरण लगाने हैं। इस कारण ड्यूटी के समय पूरी सावधानी बरती जा रही है। जब ज्यादा गर्मी लगती है तो परिसर के अंदर टहलना शुरू कर देता हूं। इससे मुझे बड़ी राहत मिलती है। मेरा तो यही कहना है कि लोग कोरोना को गंभीरता से लें। खुद भी सुरक्षा से रहें और दूसरों को भी सजगता से रहने के लिए प्रेरित करें। -शेरा, वार्ड ब्वाॅय, क्वारेंटाइन सेंटर, जैन छात्रावास सिपाही नींबू पानी और ओआरएस का घोल पीएं पीएचक्यू ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें मौसम विभाग की एडवायजरी का हवाला देते हुए कहा है कि आगामी माह में तापमान बढ़ेगा, इसके चलते तैनात स्टाफ को नींबू-पानी और ओआरएस घोल लेने की सलाह दी गई है। साथ ही चाय और कॉफी का कम सेवन करने के लिए बोला गया है। इतना ही नहीं, वाहन और आम लोगों को रोकने व दस्तावेज चेक करने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एडीजी राजाबाबू सिंह का कहना है कि चलित चाय-नाश्ता वाहन पुलिसकर्मियों के लिए चल रहा है, इसमें नींबू पानी व ओआरएस घोल भी रखवाया जाएगा। अभी गरम पानी और चाय पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Police and health workers are stationed on the streets wearing PPE kits in the hot summer, so that you can be safe and not even corona come into the city
शहर में अब गर्मी अपना असर दिखा रही है। दोपहर में सामान्य कपड़ों में भी व्यक्ति गर्मी व पसीने से परेशान हो जाता है। ऐसे में खाकी वर्दी के ऊपर हमारी पुलिस पीपीई …
Read more »
लॉकडाउन के कारण पूरा देश इस समय ठहरा हुआ है। उद्योग-धंधे बंद हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग की है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। जो राशन बचा था वह भी समाप्त हो गया। उनके सामने घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। करीब पखवाड़े भर से मजदूरों का पैदल व साइकिल से जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 11 युवकों का एक दल 6 साइकिलों पर मूंदी से निकला। दल में शामिल वकील प्रजापति व श्रीनिवास प्रजापति ने बताया नासिक की टाइल्स फैक्ट्री में काम करते थे। एक माह तक इंतजार किया। जब खाने को कुछ नहीं बचा तो घर के लिए निकल पड़े। गोरखपुर तक करीब 1600 किमी का सफर करना है। 7 दिन में नासिक से यहां तक पहुंचे हैं। एक दिन में 50 से 70 किमी तक चल रहे हैं। घर पहुंचने में कितने दिन लगेंगे यह तो नहीं पता बस चलते जा रहे हैं। इस साइकिल यात्रा के लिए इन्होंने हवा भरने का पंप, कुछ टायर-ट्यूब, पंचर बनाने का समान साथ में रखा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 11 young men set out on 1600 miles on six cycles
लॉकडाउन के कारण पूरा देश इस समय ठहरा हुआ है। उद्योग-धंधे बंद हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग की है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। जो राशन बचा…
Read more »
जे पान सिंह तोमर को गैंग है... वर्ष 2010 में रिलीज हुई हिंदी मूवी पानसिंह तोमर में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर इरफान खान का यह डायलॉग देशभर में चर्चित रहा था। खुद इरफान भी फिल्म की शूटिंग के दौरान इस डायलॉग से इतने प्रभावित हुए थे कि वे उठते-बैठते इसी डायलॉग को दोहराते और जूनियर आर्टिस्टों से पूछते-बिल्कुल चंबल की आवाज है न। मुरैना के भिड़ौसा में जन्मे आर्मी मैन पानसिंह तोमर के नेशनल चैंपियन से जमीनी विवाद के चलते बागी बनने की हकीकत पर आधारित मूवी पानसिंह तोमर को बनाने के लिए जब निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने चंबल नदी के बीहड़ों में शूटिंग के लिए लोकेशन देखी और खुद एक्टर इरफान खान यहां शूटिंग के लिए आए तो चंबल क्षेत्र की भाषा बोलने में उन्हें शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई। मूवी में काम करने वाले स्थानीय कलाकारों ने उन्हें स्थानीय बोलचाल की बारीकियां बताईं। इसके बाद स्थानीय भाषा में बोले गए इनके डायलॉग रुपहले पर्दे पर ऐसे छाए कि इरफान खान को इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवार्ड मिला। चंबल में छिपा है यहां के लोगों का दर्द चंबल नदी के किनारे बसे बीहड़ों की खामोशी से इरफान खान बहुत प्रभावित थे। सतेंद्र तिवारी बताते हैं कि शूटिंग के दौरान हम सब उन्हें यहां के बागियों के किस्से-कहानियां सुनाते और यहां लोगों के साथ होने वाले अन्याय से अवगत कराते थे। इस दौरान इरफान खान ने खुद कहा था कि चंबल की खामोशी में यहां के लोगों का दर्द छिपा है। शूटिंग के दौरान खुद इरफान खां अपने जूनियर आर्टिस्ट से कहते थे कि एक्टिंग ऐसी होनी चाहिए की आपके चेहरे के हाव-भाव से झलके। हालांकि वे खुद एक उम्दा आवाज के मालिक थे। उनके साथ शूटिंग के दौरान बिताए गए पल हमेशा यादगार रहेंगे। जूनियर आर्टिस्ट से बोले- मेरा डायलॉग सुनकर बताओ, इसे आप कैसे बोलोगे: पानसिंह तोमर मूवी में सिपाही का किरदार निभाने वाले सतेंद्र तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि मूवी का सबसे हिट डायलॉग था जे पान सिंह तोमर को गैंग है...। इस डायलॉग को बोलने की प्रैक्टिस करते हुए बागी की भूमिका निभा रहे इरफान खान ने जूनियर आर्टिस्टों से कहा कि मैं डायलॉग बोलता हूं, आप सब बताना कैसा है। इरफान खान ने डायलॉग बोलते हुए कहा- यह पान सिंह तोमर का गैंग है। इस पर वहां मौजूद सभी जूनियर आर्टिस्ट बोल पड़े- सर, इसमें चंबल की भाषा का मजा नहीं आ रहा। इस पर उन्होंने कहा- चलिए आप इस डायलॉग को स्थानीय भाषा में बोलकर दिखाओ। इस पर वहां मौजूद जूनियर आर्टिस्ट सोमनाथ शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, राजेश वर्मा, महेंद्र कदम एक स्वर में बोल पड़े- जे पान सिंह तोमर को गैंग है। यही डायलॉग बाद में पूरी मूवी का सबसे हिट डायलॉग साबित हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today चंबल के किनारे पान सिंह तोमर फिल्म की शूटिंग करते इरफान खान। (फाइल फोटो)
जे पान सिंह तोमर को गैंग है... वर्ष 2010 में रिलीज हुई हिंदी मूवी पानसिंह तोमर में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर इरफान खान का यह डायलॉग देशभर में चर्चित रहा …
Read more »
जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की 7 छात्राओं व 13 छात्रों को लेकर बस क्रमांक एमपी-12 पी-0417 कर्नाटक से उडुपी से खंडवा के लिए रवाना हो गई है। उडुपी में फंसे इन विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक आग्रह किया था। 26 अप्रैल को जिला प्रशासन ने बस भेजी थी। बस तीन दिन में उडुपी पहुंची। सभी बच्चे शुक्रवार सुबह खंडवा पहुंच जाएंगे। दोपहर 2 बजे कर्नाटक के उडुपी से खंडवा के लिए रवाना होने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बस में सवार छात्र-छात्राओं में विकास चौहान, समर्थ नागदे, सचिन जलखरे, सुमित पटेल, आर्यन पाटीदार, गौतम चावला, आशीष बघेल, सक्षम मुजाल्दे, सुमित बनिया, ब्रजसिंह धुर्वे, अभिषेक कावरे, अरुण वानखेड़े, कपिल कास्दे, रुचि तोमर, तपस्या गीते, रिया गौर, प्रेरणा मुहारे, निकिता धोपे, अंजलि बड़कुंवर व अंजू चौहान शामिल हैं। घर लौटने से खुश इन बच्चों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, विधायक विजय शाह, राम दांगोरे, कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल व मीडिया का शुक्रिया अदा किया है। स्वास्थ्य परीक्षण होगा, फिर घर आएंगे कर्नाटक से खंडवा पहुंचते ही विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल की टीम करेगी। इसके बाद ही बच्चों को परिजन के साथ घर भेजा जाएगा। विद्यार्थियों को अन्य प्रदेश से आने के कारण 14 दिन घर में होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इस दौरान स्थानीय अमला उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 20 students of Navodaya left for Khandwa from Udupi
जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की 7 छात्राओं व 13 छात्रों को लेकर बस क्रमांक एमपी-12 पी-0417 कर्नाटक से उडुपी से खंडवा के लिए रवाना हो गई है। उडुपी में फंसे इन व…
Read more »
तीर्थनगरी के अधिकांश आश्रमों व मंदिरों में पूजन-पाठ व कीर्तन होते हैं लेकिन कुछ आश्रम ऐसे भी हैं जिनके संत पर्यावरण की रक्षा में अपनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सुबह से शाम तक इनकी एक ही पूजा होती है पेड़-पौधों की रक्षा करना। इनकी सिंचाई करना। दो-तीन संत ओंकार पर्वत को पुराना स्वरूप लौटाने में जुटे हैं। उन्होंने अपने आश्रमों में सैकड़ों पौधे लगाए जो अब पेड़ बन चुके हैं। उनका सुबह से शाम तक एक ही काम होता है पेड़ों की सिंचाई व साफ-सफाई। ऐसे ही एक संत हैं मस्त गिरी बाबा। उन्होंने एक एकड़ में करीब 200 पौधे लगाए जो अब पेड़ बन रहे हैं। इनमें 150 पेड़ फलदार हैं। तड़के 5 बजे से इनकी दिनचर्या पेड़ों की सिंचाई से शुरू होती है और शाम भी इसी काम में बीत जाती है। सिंचाई के लिए इन्होंने नर्मदा से कनेक्शन ले रखा है। मस्त गिरी महाराज ने बताया पेड़-पौधों और पक्षियों के कलरव के बीच कब दिन बीत जाता है पता ही नहीं चलता। पृथ्वी पर प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए मेरा एक छोटा सा प्रयास है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today A tree made of 200 plants in an acre
तीर्थनगरी के अधिकांश आश्रमों व मंदिरों में पूजन-पाठ व कीर्तन होते हैं लेकिन कुछ आश्रम ऐसे भी हैं जिनके संत पर्यावरण की रक्षा में अपनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। …
Read more »
संत सिंगाजी परियोजना तक कोयला पहुंचाने के लिए बनाए रेलवे ट्रैक पर ग्राम गोराड़िया में ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। यह ट्रैक चालू हुए 10 साल से अधिक समय हो चुका है। इसके दोनों ओर सड़क बन चुकी है लेकिन पुल के साथ दोनों ओर करीब एक किमी का एप्रोच निर्माण छोड़ दिया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी व सड़क बनाने वाला लोक निर्माण विभाग लेने को तैयार नहीं हैं। इसका खामियाजा गांव के लोगों व वाहन चालकों को भोगना पड़ रहा है। भास्कर कई बार यह मुद्दा उठा चुका है। मांधाता विधायक ने भी इसका हल निकालने की बात कही थी लेकिन 13 महीने की सरकार में वे भी यह काम नहीं कर सके। ब्रिज निर्माण के बाद तत्कालीन विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने हरसूद से सिंगाजी तक करीब 32 किमी सीसी रोड का निर्माण कराया था। यह पुल इसी रोड पर आता है। लोनिवि ने ठेके में इस पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड शामिल नहीं किया तो ठेकेदार ने भी से छोड़ दिया। पुल के दोनों ओर करीब एक किमी का मार्ग गिट्टी-पत्थरों से पटा है। इस पर वाहन चलाना तथा किसानों को बैलगाड़ी निकालना मुश्किल हो रहा है। बीच में एक से दो फीट के गड्ढे भी हो गए हैं। करीब चार माह पहले ग्रामीणों ने आंदोलन की बात भी कही थी तब एसडीएम ममता खेड़े ने लोनिवि व एमपीपीजीसीएल अफसरों से चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया था लेकिन शायद वे भी इस मामले को भूल चुकी हैं। इस रोड से क्षेत्र के दो प्रमुख स्थल संत सिंगाजी समाधिस्थल व हनुवंतिया पर्यटन केंद्र जुड़े होने से आवागमन भी ज्यादा ही होता है। प्रशासनिक अफसर भी यहां से निकलते हैं, नहीं दिया ध्यान इस पुल से जिले के प्रशासनिक अफसर भी कई बार निकलते हैं। उनके वाहनों को भी इस पत्थरों से पटे व गड्ढे वाले मार्ग पर हिचकोले खाने पड़ते हैं इसके बावजूद किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है अफसर तो दो-चार माह में एक बार ही निकलते हैं उन्हें ग्रामीणों की परेशानी से क्या लेना-देना। पुल एप्रोच निर्माण को लेकर जल्द चर्चा करूंगा पुल एप्रोच निर्माण को लेकर जल्द ही लोनिवि व एमपीपीजीसीएल अफसरों से चर्चा करूंगा। दोनों विभागों के बीच गफलत को दूर कराया जाएगा। नारायण पटेल, विधायक, मांधाता Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Goradia Bridge approach construction stuck for 10 years
संत सिंगाजी परियोजना तक कोयला पहुंचाने के लिए बनाए रेलवे ट्रैक पर ग्राम गोराड़िया में ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। यह ट्रैक चालू हुए 10 साल से अधिक समय हो…
Read more »
मुरार के निबुआपुरा में बुधवार को एलएनआईपीई के सफाई कर्मचारी की पत्थर से कुचलकर दूर के रिश्तेदार ने हत्या कर दी। सफाई कर्मचारी सुअर पालने के लिए घर के एक हिस्से में बाड़ा बनवा रहा था, इसे पड़ोस में रहने वाले (दूर के रिश्तेदार) अपनी जमीन बताकर लड़ने आ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मुंहवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया तभी रिश्तेदार ने युवक के सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। युवक को परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार की ओर से भी एक युवक लाठी लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन लोग अभी फरार हैं। टीआई मुरार अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि निबुआपुरा निवासी रवि पुत्र दर्शनलाल वाल्मीक (27) एलएनआईपीई में सफाई कर्मचारी था। उसने सुअर भी पाल रखे थे। वह घर के बगल में ही एक बाड़ा बनवा रहा था, इसके लिए उसने बुधवार को पत्थर मंगवाए। इसे लेकर पड़ोसी सुरेश वाल्मीक ने आपत्ति की। उसने इसे अपनी जमीन बताया। दोनों के बीच मुंहवाद होते-होते मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद रवि और सुरेश के परिजन भी आ गए। इन लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं तभी सुरेश वाल्मीक भारी पत्थर उठा लाया, पहले रवि को लात मारकर नीचे गिराया और फिर उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बचाने दौड़े और तुरंत थाने ले गए। थाने का फोर्स मुरार जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सुरेश का भाई धीरज भी लाठी लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सुरेश वाल्मीक, मदन वाल्मीक, धीरज वाल्मीक, शिवम वाल्मीक, अमन वाल्मीक और धीरज कड़ेरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अमन, धीरज और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Killed by slapping stones on head in dispute over making fence for raising pig
मुरार के निबुआपुरा में बुधवार को एलएनआईपीई के सफाई कर्मचारी की पत्थर से कुचलकर दूर के रिश्तेदार ने हत्या कर दी। सफाई कर्मचारी सुअर पालने के लिए घर के एक हिस्स…
Read more »
जिला अस्पताल में कोविड-19 का परिसर। यहां बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नजारा ही कुछ ओर था। बाहर खड़े प्रशासन के आला अफसरों के हाथ में फूल थे और इंतजार था कोरोना को हराकर बाहर आ रहे मरीजों का। जैसे ही स्वस्थ होकर 19 मरीज बाहर आए, अफसरों ने तालियां बजाई और उन पर फूल बरसाना शुरू कर दिए। कोराने विजेता बाहर आए और इनमें से 10 जमातियों ने रमजान के पाक मौके पर डॉक्टरों व अफसरों के लिए दुआएं मांगी। कहा- जुबां से हम शुक्रिया अदा नहीं कर सकते। अब हम अन्य मरीजों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा भी अन्य मरीजों के लिए देंगे। हंसी-खुशी सभी एंबुलेंस में बैठ गए, जहां से उन्हें घर ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टर्स ने सभी कोरोना विजेताओं को अगले दो सप्ताह तक होम क्वारेंटाइन रहकर पूरी सावधानी बरतने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी। अब राहत की खबर ये है कि कोविड-19 सेंटर में 20 दिन में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ 8 मरीज बचे हैं, जबकि 4 का इंदौर में इलाज चल रहा है। इन मरीजों की हुई छुट्टी सलीम सनव्वर (23) सेफ फैयाज (32), मोहम्मद वसीम (37), हनीफ खान (69), सुफियान खान (23), मोहम्मद यूनूस (48), जहुर खान (70), मोहम्मद लुकमान (35), मोहम्मद इकराम (30), शेख फरीद (57), मकसूद खान (70), मोहम्मद सईद खान (42), मोहम्मद इदरीश (41), शाहबाज खान (45), राधेश्याम मालवीय (50), विजय तिवारी (40), मनीषा पटेल (35), कासिम बैग (20), पदमा मसानी (20) शामिल है। इंदौर से खंडवा आने में हो गई पॉजिटिव इंदौर में सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रही हूं। लॉकडाउन में इंदौर में फंस गई थी। 28 मार्च को सड़क मार्ग से खंडवा आई। शरीर में कोरोना के लक्षण भी नहीं थे। समझ नहीं आ रहा कैसे संक्रमित हो गई। खंडवा पहुंचने के बाद मेरा मन नहीं माना। मैंने खुद आगे रहकर कोविड-19 जांच करवाई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती हो गई। नहीं तो मेरा पूरा परिवार और रिश्तेदार परेशान होते। जांच कराने में डरे नहीं। आत्मविश्वास से किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं। -पदमा मसानी, कोरोना विजेता प्लाज्मा देने को तैयार हैं हम उपचार के दौरान ही हमने प्लाज्मा दान करने का मन बना लिया है। अल्लाह का शुक्र है सभी साथी ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। हमारा खून इंसानियत के काम आएगा, इसके लिए हम एक-एक कतरा देने को तैयार है। -हाजी फरीद शेख, कोरोना विजेता इलाज के लिए सूरत गए, पॉजिटिव हो गए पापा के साथ इलाज के लिए सूरत गया था। 8 मार्च को शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मन नहीं माना तो खुद की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली। कई बार याद किया कि सूरत से खंडवा की यात्रा के दौरान कहीं किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज से मुलाकात तो नहीं हुई। कुछ समझ नहीं आ रहा था। मन में बार-बार संदेह हो रहा था।। पापा और मैंने सेंपल जांच करवाएं। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोविड-19 सेंटर से फोन आया कि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। -कासम बैग, कोरोना विजेता वार्ड में कोरोना वारियर्स बनकर बिताए 15 दिन, वहां मरीज तनाव में थे कोरोना को हराकर 15 दिन बाद आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकले बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय का कोरोना से जंग जीतने का अलग ही अंदाज था। मालवीय ने कहा 15 अप्रैल को मेरी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराया गया। उस समय थोड़ा डर जरूर था पर मैंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। मैं तो यह मानकर ही गया कि कोराेना पॉजिटिव मरीजों के बीच मुझे ड्यूटी करना है। आइसोलेशन वार्ड में कुछ मरीज ऐसे भी थे जो असंतुष्ट थे। परिवार से दूर होकर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था। कई लोग तनाव में थे कि लोग क्या कहेंगे। उन्हें व उनके परिवार से छूआछूत करेंगे। मैंने उन लोगों काे समझाने की कोशिश की। कहा काेराेना से डरने की जरूरत नहीं है। अब मुझे ही ले लीजिए, मैं तो लोगों को समझा रहा था और खुद ही चपेट में आ गया। मैंने खुद आगे रहकर सैंपल कराया। मुझे तो ऐसा लगा कि मैं आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी पर हूं। कंटेनमेंट क्षेत्र में पड़ावा गणेश मंदिर क्षेत्र भी शामिल मंगलवार रात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर कलेक्टर ने गणेश मंदिर के पास पड़ावा क्षेत्र को नया कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्व से घोषित खड़कपुरा-इमलीपुरा कंटोनमेंट क्षेत्र की सीमा का पुनः निर्धारण किया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र के सर्विलांस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है, जिसमें इन्सीडेंट कमांडर के रूप में एसडीएम संजीव पांडे रहेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 19 Healthy: Corona winner said - will also give plasma
जिला अस्पताल में कोविड-19 का परिसर। यहां बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नजारा ही कुछ ओर था। बाहर खड़े प्रशासन के आला अफसरों के हाथ में फूल थे और इंतजार था कोरोना को ह…
Read more »
महाराष्ट्र के जालना से उत्तर प्रदेश के इलाहबाद तक 1345 किलाेमीटर दूर अपने घर तक जाने के लिए 16 मजदूर पांच दिन पहले पैदल निकले। दाे दिन पैदल चलने के बाद तकलीफ हुई ताे सभी ने रास्तें में साइकिल खरीदी। इसकी के सहारे बुधवार काे ये मजदूर खंडवा आए। निगम द्वारा संचालित दीनदयाल रसाेई में भाेजन करने के बाद मजदूर पास ही स्थित पं.माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पहुंच गए। यहां उन्हाेंने कहा कि किसी तरह रीवा तक जाने का साधन मिल जाए ताे आगे की यात्रा हम पैदल या साइकिल से ही पूरी कर लेंगे। संताेष कुमार, माेनु कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लाेगाें ने कहा कि बहुत लंबा सफर है। पहली बार राेज 75 से 100 किलाेमीटर तक साइकिल चला रहे हैं। तेज धूप में साइकिल चलना बहुत मुश्किलभरा काम है इसके बावजूद घर जाने के लिए तमाम चुनाैतियाें का सामना कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1345 km from Jalna, set foot on foot for Allahabad, bought a bicycle.
महाराष्ट्र के जालना से उत्तर प्रदेश के इलाहबाद तक 1345 किलाेमीटर दूर अपने घर तक जाने के लिए 16 मजदूर पांच दिन पहले पैदल निकले। दाे दिन पैदल चलने के बाद तकलीफ …
Read more »
स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ काेराेना वायरस से संक्रमित मरीजाें के बीच रहकर उनका उपचार ताे कर ही रहे हैं साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी काे भी बखूबी निभा रहे हैं। इन्हीं में से एक स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स संगीता है जाे अपने कर्तव्य के साथ मां हाेने का फर्ज भी निभा रही है। संगीता चाकरे ने बताया कि वह जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में लगातार ड्यूटी आईसोलेशन वार्ड में कर रही हैं। संगीता ने बताया उसका 4 साल का बेटा अवी व 7 साल की बेटी आन्या है। चूंकि दोनों बच्चे बहुत छोटे है, ऐसे में लगातार उनसे दूर भी नहीं रहा जा सकता। सरकारी ड्यूटी के साथ साथ मां का फर्ज भी निभाना पड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nurse Sangeeta is doing duty of mother along with duty
स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ काेराेना वायरस से संक्रमित मरीजाें के बीच रहकर उनका उपचार ताे कर ही रहे हैं साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदा…
Read more »
एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटे ने पड़ोसी पर जहर देने का आरोप लगाया है। पड़ोसी ने उस पर चोरी के प्रयास की एफआईआर एक दिन पहले ही दर्ज कराई थी। इसके चलते पुरानी छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पिता की एक दिन बाद ही मौत हो गई तो उसने पड़ोसी को इसके लिए जिम्मेदार बताया। टीआई पुरानी छावनी राजीव गुप्ता ने बताया कि 60 वर्षीय कप्तान कुशवाह बुधवार दोपहर पत्नी रेवती के साथ पानी भरने हैंडपंप पर गए थे। इसी दौरान उनका विवाद पड़ोसी सियाराम से हो गया। सियाराम ने कप्तान के बेटे धीरसिंह पर पानी की मोटर चोरी करने का प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसी को लेकर सियाराम गांव के अमरजीत और कोकसिंह से बात करने लगा। तभी विवाद हो गया और कप्तान गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि सियाराम पर धीरसिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उस पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इसी को लेकर पिता पर टिप्पणी करने लगा और उन्हें पानी में मिलाकर कुछ दे दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Old man dies in suspicious circumstances, charged with poisoning on neighbor
एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटे ने पड़ोसी पर जहर देने का आरोप लगाया है। पड़ोसी ने उस पर चोरी के प्रयास की एफआईआर एक दिन पहले ही दर्ज क…
Read more »
पड़ावा (दूधतलाई) पर काेरोना पॉजिटिव मरीज के घर बुधवार दोपहर 12.45 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने परिजन के सैंपल लिए लेकिन पड़ोसियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा तक नहीं। जबकि पॉजिटिव मरीज के घर के दोनों ओर रहने वाले पड़ोसी परिवार के सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। कोरोना मरीज के सामने व घर के साथ वाली लाइन में कुल 30 मकान की पट्टी है। इसमें लगभग 200 लोग रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने सबसे पहले महिला के पति को बाहर बुलाकर चलित कोविड केबिन से सैंपल लिया। इसके बाद महिला के देवर, सास व दो बच्चों के सैंपल जांच के लिए लिया। 20 मिनट में अपनी प्रक्रिया पूरी की टीम वापस गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। जब टीम पॉजिटिव मरीज के परिजन का सैंपल ले रही थी तब उनका वाहन चालक बिना पीपीई किट पहने केवल मास्क ग्लब्ज पहनकर वीडियो बना रहा था। पॉजिटिव मरीज के परिजन के संपर्क में आने से बचने के लिए टीम के सदस्यों ने पीपीई किट पहन रखा था लेकिन ड्राइवर बिना किट के ही उनके साथ घूम रहा था। इधर, यह नजारा देख रहे स्थानीय लोग बोले पॉजिटिव मरीज के घर की सटी दीवार से बने मकान में बुखार से पीड़ित व्यक्ति है। वह खुद इलाज कराने नहीं जा रहा है। गणेश मंदिर के पास बिना डॉक्टर को दिखाए सरकारी दवा की दुकान से दवाइयां लेकर खा रहा है। टीम को पड़ोसियों के स्वास्थ्य की भी जांच करनी थी। पॉजिटिव मरीज के दूसरे पड़ोसी के परिवार में भी लोगों को बुखार था। उसने भी सरकारी दवा दुकान ने बिना पर्ची की दवा ली और परिवार सहित गांव चला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की खाना पूर्ति से तो कोरोना संक्रमण पर रोक लगना असंभव दिख रहा है। रात में मिले मरीज, 14 घंटे बाद बेरिकेडिंग का काम हुआ शुरू शहर में मंगलवार रात 11 बजे 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी थी लेकिन बुधवार दोपहर 1 बजे कंटेनमेंट एरिया की बेरिकेडिंग का काम शुरू हुआ। इसके पहले तक लोगों की कंटेनमेंट एरिया में सामान्य दिनों की तरह आवाजाही होती रही। बहू कोरोना पॉजिटिव, वार्ड में भर्ती ससुर की नहीं आई रिपोर्ट पड़ावा (दूधतलाई) निवासी काेरोना पॉजिटिव के ससुर भी कोरोना संदिग्ध के रूप में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। बहू की रिपोर्ट मंगलवार रात कोरोना पॉजिटिव आई लेकिन ससुर की अभी तक रिपोर्ट ही नहीं आई। वहीं रामेश्वर रोड निवासी संदिग्ध कोरोना मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि परिवार में दो बेटे व पत्नी पॉजिटिव है। इधर, खड़कपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव की पत्नी की रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमण के अाइसोलेशन वार्ड में अभी 8 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This kind of investigation and survey… only positive family members were sampled
पड़ावा (दूधतलाई) पर काेरोना पॉजिटिव मरीज के घर बुधवार दोपहर 12.45 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने परिजन के सैंपल लिए लेकिन पड़ोसियों के स्वास्थ्य के ब…
Read more »
शहरों की सीमाओं से लोगों द्वारा अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले में हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। मप्र हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच ने बुधवार को सुनवाई के दौरान मप्र शासन से पूछा कि अवैध तरीके से यात्रा कर रहे लोगों को रोकने के संबंध में क्या कार्रवाई की गई है। चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बेंच ने कहा कि ट्रक व यातायात के अन्य साधनों के माध्यम से लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, जो कि गलत है। यात्रियों व वाहन चालकों की स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें शहर की सीमा में प्रवेश दिया जाए। दरअसल, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजर, मास्क व अन्य जरूरी उपाय करने की मांग करते हुए ग्वालियर के एडवोकेट सुनील जैन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। चूंकि, इसी विषय से संबंधित अन्य याचिकाएं अलग-अलग जगह पेश की गई। इस कारण सभी याचिकाओं की सुनवाई प्रिंसिपल बेंच में की जा रही है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस और डाक्टर्स के कार्य की सराहना की। कोर्ट ने कहा कि हमारे संज्ञान में यह आया है कि कुछ ग्रीन जोन, ओरेंज जोन में तब्दील हो गए हैं तो ओरेंज जोन, रेड जोन में तब्दील हो गए हैं। शासन यह सुनिश्चित करे कि स्थिति इसके ठीक विपरीत हो ताकि रेड जोन, ओरेंज जोन में और ओरेंज जोन, ग्रीन जोन में जल्द से जल्द तब्दील हो सकें। पुलिस की कस्टडी से भागे जावेद के संबंध में जवाब पेश करने के लिए महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव ने समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Action taken to stop people traveling illegally: High Court
शहरों की सीमाओं से लोगों द्वारा अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले में हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। मप्र हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच ने बुधवार को सुनवाई के दौरान…
Read more »
रेसकोर्स रोड पर एक चार साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ मेला ग्राउंड में ही झोपड़ी में रह रहा था। बुधवार शाम को खेलते-खेलते अचानक सड़क पर चला गया तभी एक स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में आया और टक्कर मार दी। वह कार से उसे घसीटते हुए ले गया, इसके बाद कार चालक भाग गया। कुचलने से बच्चे की मौत हो गई। उसकी मां उसे देखकर दौड़ी, मां के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना बुधवार शाम करीब 7.30 बजे की है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है, क्योंकि स्कॉर्पियो की पहचान नहीं हो सकी है। टीआई गोला का मंदिर हीरा सिंह चौहान ने बताया कि मेहगांव बस स्टैंड के पास रहने वाले जुम्मन खान पेशे से मजदूर हैं। वह ग्वालियर व्यापार मेला में काम करने के लिए दिसंबर में आए थे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन हो गया। इसके बाद वह यहीं फंस गए। उसकी पत्नी और चार साल का बच्चा जावेद भी यहीं रह रहे थे। मेला ग्राउंड में झोपड़ी डालकर यह लोग रह रहे थे। जो लोग खाना और राशन देने आते, इसी से उनका गुजारा चल रहा था। बुधवार शाम करीब 7.45 बजे मासूम जावेद खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। उसकी मां गाय को भगा रही थी। वह रेसकोर्स रोड पर चला गया। गोला का मंदिर की तरफ से स्टेशन की ओर एक स्कॉर्पियो जा रही थी। स्कॉर्पियो बहुत ही तेज गति में थी। अचानक जावेद सामने आ गया। स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक भी नहीं मारे और मासूम में टक्कर मार दी। वह घिसटता हुआ गया। कुछ देर बाद गाड़ी का पहिया उस पर चढ़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मां रूबीना के सामने यह दर्दनाक घटना हुई। वह मासूम बेटे की तरफ दौड़ी। यहां अन्य लोग भी आ गए। पुलिस को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कंट्रोल रूम में कैमरे दिखवाए लेकिन नजर नहीं आई स्कॉर्पियो हीरा सिंह चौहान, टीआई गोला का मंदिर के मुताबिक,घटना के बाद मैंने सिपाही को भेजकर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखवाए लेकिन कुछ नजर नहीं आया। यहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया है कि स्कॉर्पियो थी लेकिन नंबर कोई नहीं देख पाया। हम जल्द ही गाड़ी का नंबर तलाशकर आरोपी तक पहुंच जाएंगे और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सड़क पर फर्राटा भर रही गाड़ियां, अब ले रहीं जान सड़क पर फर्राटा भर रही गाड़ियां अब जान ले रही हैं। दरअसल शहर की सड़कें लॉकडाउन की वजह से सूनी हैं। ऐसे में लक्जरी गाड़ियों वाले तेजर रफ्तार में गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। यह अब हादसों का कारण बन रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Four-year-old innocent on the road while playing, Scorpio collides, dies
रेसकोर्स रोड पर एक चार साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ मेला ग्राउंड में ही झोपड़ी में रह रहा था। बुधवार शाम को खेलते…
Read more »
सिर पर सेहरा बांधने के बजाय दो जवानों द्वारा फर्ज को महत्व देकर शादी आगे बढ़ाने का मामला सामने आया है। पाटी थाने के आरक्षक पवन प्रजापत व बोकराटा चौकी में पदस्थ सैनिक कालूसिंह बामनिया ने ड्यूटी को पहले महत्व दिया। दोनों की शादी 3 व 6 मई को होना थी। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए उन्होंने शादी आगे बढ़ा दी है। वहीं इस फैसले में दोनों की मंगेतर व परिजनों ने भी उनका सहर्ष साथ दिया है। ये दोनों गांवों में लॉकडाउन का पालन कराने के साथ लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि देश जल्द ही संकट से उभरेगा और फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे। 6 मई को होना थी पवन की शादी नए जीवन की शुरुआत को लेकर दोनों जवानों के परिवार में शादियां की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। आरक्षक पवन प्रजापत बालसमुद निवासी है। उनकी शादी 6 मई को राजपुर में होना थी। उन्होंने बताया उनकी मंगेतर लक्ष्मी कॉलेज में पढ़ रही है। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के चलते उन्होंने शादी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, ताकि वे अभी अपना फर्ज निभा सके। पहले कर्तव्य, बाद में करेंगे शादी बोकराटा पुलिस चौकी में पदस्थ सैनिक कालूसिंह बामनिया की 3 मई को हरणगांव निवासी मंजू बड़ोले से शादी होना थी। वैश्विक महामारी के चलते मंगेतर की सहमति व परिजनों के कहने पर शादी आगे बढ़ा दी। सैनिक कालूसिंह धार जिले के पड़ियाल के रहने वाले है। उनकी शादी बड़वानी में होना थी। इस फैसले से दोनों खुश है पहले कर्तव्य पालन फिर वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Instead of tying Sehra on May 3 and 6, two soldiers gave importance to their duty, marriage proceeded
सिर पर सेहरा बांधने के बजाय दो जवानों द्वारा फर्ज को महत्व देकर शादी आगे बढ़ाने का मामला सामने आया है। पाटी थाने के आरक्षक पवन प्रजापत व बोकराटा चौकी में पदस्थ…
Read more »
मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में डेहरी निवासी एक युवक व महू में रहने वाली एक महिला कोरोना संक्रमित है। बावजूद जिले में संक्रमितों की संख्या नहीं बढ़ेगी, क्योंकि महिला कुछ वर्षों से महू में रह रही है। दरअसल महिला पहले यहां रहती थी। इसलिए उसका आधार कार्ड बड़वानी में बना था। इस कारण रिपोर्ट में बड़वानी का निवासी दर्शाया गया है। वहीं भेरू चौपाटी डेहरी निवासी 28 वर्षीय युवक दो दिन से संदिग्ध अवस्था में यहां भर्ती था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आशाग्राम में बनाए केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। जानकारी अनुसार युवक के परिजनों को क्वारंटाइन किया है। उधर, वाणिज्यकर आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। साथ ही गेहूं खरीदी की समीक्षा भी की। जिले में अब तक 24 कोरोना संक्रमित है। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया दो पॉजिटिव रिपोर्ट आने से संख्या नहीं बढ़ेगी। 42 वर्षीय महिला 10 से 12 साल पहले शहर में किराए के मकान में रहती थी। अब वह महू में रह रही है। सैंपल की जांच के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। महू से महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। आधार कार्ड बड़वानी में बना था। इस कारण रिपोर्ट में बड़वानी निवासी दर्शाया गया है। इसको लेकर टीम ने बुधवार को मोहल्ले में सर्वे कर पंचनामा बनाया है। साथ ही रिकार्ड अपडेट कराने के लिए रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे। डेहरी जिला धार निवासी युवक काे दो दिन पहले आशाग्राम में बनाए केयर सेंटर में भर्ती किया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे वहीं आइसोलेट किया है लेकिन संक्रमितों में उसकी गिनती धार जिले में होगी। बाहर से आए मजदूरों को करें क्वारंटाइन बैठक में कलेक्टर व एसपी ने नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह को बताया महाराष्ट्र सीमा से दूसरे राज्य से आने वाले मजदूरों का सिलसिला जारी है। इस कारण कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर सिंह ने उन्हें ऐसे लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन सेंटर में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिपं सीईओ मनाेज सरियाम को गांवों में डोंडी पिटवाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एसडीएम अंशु जावला सहित जिले के अधिकारी मौजूद थे। हाथ जोड़कर डॉक्टरों से कहा- आप भी बरतें सावधानी कलेक्टोरेट में बैठक लेने के बाद नोडल अधिकारी सिंह ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में बनाए आइसोलेशन वार्ड के बाहर डॉक्टरों से चर्चा की। हाथ जोड़कर डॉक्टरों व स्टाफ के प्रति कृतज्ञता जताई। वहीं उन्हें सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि उनके बिना कोरोना की जंग नहीं जीत सकते। 10 और लोगों की निगेटिव आई रिपोर्ट राहत की बात है कि 10 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले से 491 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले में 24 संक्रमित मिले है। 397 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 60 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 14 लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर छुट्टी हो चुकी है। 10 और लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार है। 12 दिन में कोई नया केस नहीं आया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी से निगरानी बुधवार को दोपहर में अफसरों के साथ सिंह ने रुकमणी नगर में बनाए कंटेनमेंट एरिया का जायजा लिया। तेज धूप के कारण दोपहर में यहां सन्नाटा रहता है लेकिन वे यदि यहां शाम को आते तो लोगों की चहल-पहल देखने को मिलती। कलेक्टर अमित तोमर व एसपी डीआर तेनीवार से जानकारी लेकर उन्हें कंटेनमेंट एरिया में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के निर्देश दिए। प्रभारी नोडल अधिकारी व सेलटैक्स कमिश्नर राघवेंद्रसिंह ने कंटेनमेंट एरिया देखा और गेहूं खरीदी की समीक्षा की किसानों से कराएं डिस्टेंस का पालन अंजड़में वाणिज्यकर आयुक्त ने नगर में हो रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। हाथों को सैनेटाइज करने की जानकारी ली। किसानों को आ रही परेशानियों की जानकारी ली। सहकारी संस्था व खांडेराव सहकारी संस्था के प्रबंधकों से अभी तक की गई खरीदी की जानकारी ली। इस दौरान जिला खाद्य अधिककारी बीके कोष्ठा, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक एलएस झाला, एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, तहसीलदार राजेश कोचले, सहकारिता विभाग से राजेंद्र सिरसाठ मौजूद थे। हेल्थ बुलेटिन 187 यात्री विदेश से आए 187 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई 15821 यात्री अन्य राज्य या जिले से आए 234 यात्रियों की स्क्रीिनंग (राज्य या अन्य जिले से आए) 63688 यात्रियों की हुई स्क्रीिनंग अब तक (बाहर से आए) 135 यात्रियों को किया होम क्वारंटाइन (विदेश से लौटे) 02 यात्री विदेश से आए, जो गृह जिला या निवासरत जिले से नहीं आए 3 मरीज भर्ती आइसोलेशन वार्ड में (24 घंटे में) 16820 लोगों को अभी तक किया होम क्वारंटाइन, जो पूरा हो चुका है 26 मरीज भर्ती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 491 सैंपल भेजे गए अब तक जिले से 24 लोगों की रिपोर्टकोरोना पॉजिटिव 10 और रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त 24 घंटे में 397 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव 60 लोगों की रिपोर्ट आना शेष 14 मरीज डिस्चार्ज अब तक 10 सैंपल रिजेक्ट 08 सर्वे कंटेंनमेट एरिया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hope of relief ... 14 out of 24 patients of Budwani are healthy, 1 young man from Dahri of Dhar and woman of Mhow came positive
मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में डेहरी निवासी एक युवक व महू में रहने वाली एक महिला कोरोना संक्रमित है। बावजूद जिले में संक्रमितों की संख्या नहीं बढ़ेगी, क्योंकि …
Read more »
शहर से 8 किमी दूर बनिहार गांव में मंगलवार रात शौच करने गए बच्चे का वीडियो बनाने की शंका में दो पक्षों में विवाद हुआ। बुधवार सुबह मारपीट व पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के 19 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। ग्रामीण थाना प्रभारी वीडीएस परिहार ने बताया बनिहार गांव के टांडा फलिया में बंजारा समुदाय के लोगों का मंगलवार रात को खुले में शौच करने गए बच्चे का वीडियो बनाने की शंका को लेकर विवाद हुआ। बुधवार सुबह 8 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में महिलाओं व बच्चों समेत 19 लोगों को चोट आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की शिकायत पर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पहला पक्ष : फरियादी मनोहर उर्फ टिगिया पिता रसाल बंजारा ने पुलिस को बताया वह मंगलवार रात को शौच करने गया था। अंधेरा होने से मोबाइल की टॉर्च जलाई। विवेक नाम का बच्चा भी शौच कर रहा था। विवेक के पिता आकाश ने यह कहकर विवाद किया कि तू मेरे बेटे का खुले में शौच करते वीडियो बना रहा है। बुधवार सुबह उसके (मनोहर के) अपशब्द कहकर पथराव कर दिया। आरोपी विकास पिता चंदू, चंदू पिता अंदरिया, हरजी पिता झामु, चेतन हरजी, प्रवीण गणपत, विक्रम हरजी, चौथमल हरजी, आकाश विक्रम, बबलू गनपत, शकुबाई पति चंदू, गनु जगु, दिनेश गनपत और सचिन बसराम ने पत्थर फेंके। मनोहर के परिवार में उसे उसके पिता रसाल, दादूराम, लोकेश, संजय अनिता, निलेश, केसरीबाई, गौरव और विदेश को चोट आई। आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 336, 506, 147, 148 एवं 149 में केस दर्ज किया गया। दूसरा पक्ष : फरियादी चंदू पिता अंदरिया बंजारा ने बताया उसका पोता मंगलवार रात में शौच करने गया था। इसका वीडियो आरोपी मनोहर ने बताया था। उसे वीडियो बनाने से रोका तो उसने विवाद कर मारपीट की थी। बुधवार सुबह उसके परिवार के लोगों ने इसी बात को लेकर विवाद कर पथराव कर दिया। इसमें आरोपी सुल्तान पिता रूपा, प्रताप पिता मांगिया, गजिया पिता कन्हैया, बजरंग पिता कन्हैया, भारत पिता रायसिंह, अक्कु पिता बदिया, केसरीबाई पति सेठिया, पवन पिता रामसिंह, रिंग्या पिता रसाल, संजय पिता प्रताप, यशोदा पति प्रताप और राधाबाई पति मेहताब ने पत्थर मारे। इससे चंदू के परिवार के सदस्य चौथमल, हरजी, शीतल, राजू, शकुबाई, भग्गू एवं गनु को चोट आई। चंदू की शिकायत पर सभी आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 336, 506, 147, 148, 149 एवं 341 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Two parties dispute and stone pelting over the possibility of making videos from mobile, 19 injured
शहर से 8 किमी दूर बनिहार गांव में मंगलवार रात शौच करने गए बच्चे का वीडियो बनाने की शंका में दो पक्षों में विवाद हुआ। बुधवार सुबह मारपीट व पथराव हुआ। घटना में …
Read more »
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। खासकर मैदानी अमले को उन्होंने सलाह दी है कि वे वाहनों की जांच के दौरान सिर को टोपी व कपड़े से ढंककर रखें। फेस मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि लू से बच सके। पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक व एसपी को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार मई महीने में लू चलने तापमान 3 से 4 डिग्री सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्राधिकरण ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस का घोल, नींबू पानी पीने की सलाह दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए गर्म पानी पीने का विशेष ध्यान रखें। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कर्मचारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि लू और कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सके। संक्रमण से बचने के लिए इनका उपयोग न करें गर्मी व संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने पर जोर दिया है। इसके तहत ड्यूटी के दौरान चाय, काफी, कार्बोनेटेड साॅफ्ट ड्रिंक का उपयोग ज्यादा न करें। ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं। साबुन व पानी न होने पर सैनिटाइजर का उपयोग करें। जांच के दौरान वाहनों व लोगों को कुछ दूर रोकें। संभव हो तो दस्तावेजों की जांच चालक के माध्यम से कराएं। खुद अपने हाथ में न लें। इमरजेंसी वाहनों को दी आवाजाही की छूट छोटी कसरावद में नर्मदा पुल के पास जांच चौकी बनाई है। बुधवार को दोपहर 1.14 बजे पुलिस, राजस्व व अन्य विभाग के कर्मचारी तेज धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी देते नजर आए। खेत जाने के लिए बिना पावती लेकर बाइक से आए 2 युवकों को वापस घर भेज दिया। वहीं अस्पताल व आवश्यक सेवा के वाहनों को आने-जाने दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Cover the head with a cap and clothes while checking vehicles
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। आगामी दिनों में तापमान और…
Read more »
एबी रोड स्थित बिजासन सीमा पर बुधवार को भी महाराष्ट्र की ओर से दूसरे राज्यों के सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को आने-जाने से रोका। सुबह के समय कुछ लोगों को मंदिर परिसर में बने शेड में रुकवाया गया था लेकिन वे कुछ घंटे बाद भाग गए। सीमा पर शाम को बड़ी संख्या में मजदूर जमा थे। जो पुलिस से आगे जाने की गुहार लगाते रहे। महाराष्ट्र से लगातार मजदूर वर्ग के आने के कारण मंगलवार को लोगों को वापस भेजा गया था। इसके बावजूद बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग बिजासन स्थित सीमा पर एकत्रित हो गए। एसडीओपी टीएस बघेल ने कुछ लोगों को वापस महाराष्ट्र तरफ भेजा। बाकी को बिजासन मंदिर परिसर के टीनशेड में रुकवाया था लेकिन वे भाग गए। एसडीओपी बघेल ने कहा था शाम तक कलेक्टर आएंगे। उनके आने के बाद ही निर्णय होगा लेकिन शाम तक कलेक्टर नहीं आए। सफर अभी जारी : 1 माह में चले 2000 किमी राजस्थान के विनोद (25) पिता सोरण दिव्यांग परिवार के साथ बैंगलुरू से राजस्थान जा रहे हैं। उन्होंने बताया परिवार के साथ बैंगलुरू गए थे। रेडीयम बेचने व मजदूरी का काम कर गुजारा करते थे। लॉकडाउन के दूसरे दिन निकले। विनोद को कभी जुगाड़ से बनी बेयरिंग वाली गाड़ी पर बैठाते हैं, जिसे परिवार के सदस्य खींचते हैं तो कभी साइकिल पर बैठा लेते हैं। एक माह में 2000 किमी चल चुके हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे बिजासन पहुंचे तो उन्हें रोक लिया। 19 घंटे बाद बुधवार सुबह 9.30 बजे छोड़ा। जाने की मजबूरी... पहाड़ी मार्ग से निकले साइकिल सवार बिजासन घाट पर मप्र की सीमा में प्रवेश से रोके जाने पर लोग पहाड़ी रास्ते से प्रवेश कर रहे हैं। बिजासन घाट पर साइकिल सवार निरंजन ने बताया महाराष्ट्र के उल्ल्हास नगर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे हैं। परिवहन के साधन नहीं मिलने से 12 लोग साइकिल खरीद कर घर के लिए निकले। बिजासन में पुलिस नहीं जाने दे रही है। इसलिए पहाड़ी रास्ते से निकले। पहाड़ी रास्ते पर साइकिल को कंधे पर उठाना पड़ा। आश्वासन, फिर भी नहीं रुके एसडीओपी बघेल के आश्वासन के बाद कुछ लोग मंदिर के शेड में रुके रहे लेकिन सब्र जवाब दे गया। पुलिसबल कम होने के कारण शाम 4 बजे से कई लोग आगे की और निकल गए। लोग रुकना नहीं चाहते महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है। बिजासन मंदिर में उनके रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है लेकिन कोई रुकना नहीं चाहता है। घनश्याम धनगर, एसडीएम, सेंधवा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hundreds of people again reached Bijasan border from Maharashtra, police prevented from going further
एबी रोड स्थित बिजासन सीमा पर बुधवार को भी महाराष्ट्र की ओर से दूसरे राज्यों के सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को आने-जाने से रोका। सुबह के समय कुछ लोगों…
Read more »
कोरोना वायरस के मद्देनजर दूसरे राज्य में फंसे लोगाें को घर लौटने की चिंता सता रही है। वहीं परिवार से दूर रहकर गुरव समाज के एक परिवार के तीन बेटे कोरोना योद्धा बनकर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. निखिल चोलकर पानसेमल के सरकारी अस्पताल में, ज्ञानदीप चोलकर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट व डॉ. दर्शन चोलकर आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में ग्राम पाटी में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी लॉकडाउन के कारण मायके से नहीं आ पाई है। इस कारण वे 2 महीने से बच्चों व पत्नी से नहीं मिले है। मनोरंजन नगर निवासी डॉ. चोलकर आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जनपद पंचायत पाटी के गांवों में सेवाएं दे रहे हैं। अन्य राज्यों से आए परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कंट्रोल रूम से फोन आने पर इन्हें जाना होता है। ग्राम पंचायत स्तरीय निगरानी दल में रहकर वे मरीजों की स्क्रीनिंग कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। उनकी पत्नी हर्षाली चोलकर व 16 माह के जुड़वा बच्चे बेटी निक्की और बेटा निक्कू बड़वानी से दूर हरदा जिले में मायके में रह रही है। लॉकडाउन के कारण वे हरदा मायके से नहीं आ पाई। वीडियो कॉलिंग से पत्नी और बच्चों को देखकर डॉ. चोलकर खुश हो जाते हैं। पत्नी से मोबाइल पर बात कर जानकारी लेते हैं। उन्होंने बताया बच्चों की याद तो बहुत आती है लेकिन इस जिम्मेदारी में उन्हें साथ रखना संभव नहीं है। वीडि़यो कॉलिंग कर मन को संतुष्ट कर लेते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Three doctors of Gurav Samaj did not meet family for 2 months, serving people in remote village
कोरोना वायरस के मद्देनजर दूसरे राज्य में फंसे लोगाें को घर लौटने की चिंता सता रही है। वहीं परिवार से दूर रहकर गुरव समाज के एक परिवार के तीन बेटे कोरोना योद्धा…
Read more »
राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के बचाव प्रयास, रबी फसल उपार्जन के लिए कृषकों की समस्या की समीक्षा करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी वाणिज्यकर आयुक्त राघवेंद्रसिंह बुधवार को शहर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से संक्रमित मरीज मिलने वाले कंटेनमेंट एरिया ईदगाह चौराहा पर अधिकारियों से चर्चाकर शहरी की स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र देखा। वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। जामली स्थित एकलव्य आवासीय छात्रावास में रुकवाए गए प्रवासियों की स्थिति भी देखी। शाम 4.45 बजे आयुक्त राघवेंद्रसिंह हॉट-स्पॉट एरिया के बाहर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम घनश्याम धनगर, एसडीओपी टीएस बघेल से चर्चाकर स्थिति जानी। उन्होंने खलवाड़ी मोहल्ले में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति की स्थिति के बारे में पूछकर लोगों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शहर में हो रहे रोकथाम व रिपोर्ट की स्थिति पूछी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे बैंककर्मी से बैंक की कार्य प्रणाली जानी और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी। खलवाड़ी मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव करने वाले सफाई कर्मियों के पास पीपीई किट नहीं होने पर उन्हें पीपीई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम से लोगों के सुझाव लेने और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उनके साथ जिपं सीईओ मनोज सरियाम भी मौजूद रहे। मंडगांव : गेहूं खरीदी केंद्र पर गंदगी देख नाराजगी जताई शहर में निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मंडगांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां गेहूं की तुलाई हो रही थी वहां हैंडपंप का पानी जमा होने से गंदगी हो रही थी। इस पर आयुक्त सिंह ने नाराजगी जताकर साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। किसानों से चर्चा कर समस्याएं पूछी। उन्होंने किसानों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने और साफ-सफाई रखने की अपील की। इसके बाद उन्होंने जामली स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में रुकवाए गए प्रवासी लोगों की स्थिति देखी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today There should be no problem of food supply to the people in the infected area- Singh
राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के बचाव प्रयास, रबी फसल उपार्जन के लिए कृषकों की समस्या की समीक्षा करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी वाणिज्यकर आयुक्त राघवेंद्रस…
Read more »
नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियों की नगर परिषद ने सफाई कराई। सीएमओ मोहनसिंह अलावा ने बताया मौसम चौराहे से निवाली रोड तक दोनों तरफ की नालियों की सफाई कराकर मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव किया गया। 10 से अधिक सफाईकर्मियों की टीम बनाकर नालियों में कई दिनों से जमीं गाद को निकाला गया और साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर नगर से बाहर फिंकवाया गया। सफाई दरोगा रूपेश मेहरे व विशाल डुडवे ने बताया कुछ माह पहले इसी मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ा था। जिसका मलबा नालियों में ही पड़ा रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today City Council cleans drains in lockdown
नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियों की नगर परिषद ने सफाई कराई। सीएमओ मोहनसिंह अलावा ने बताया मौसम चौराहे से निवाली रोड तक दोनों तरफ की नालियों की सफाई क…
Read more »
नगर में बिजली कंपनी ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाय बंद कर मेंटेनेंस किया। इसकी पूर्व सूचना नहीं देने पर रहवासियों ने विरोध जताया। लाेगाें ने कहा हर बार ऐसी ही मनमानी की जाती है। इसके चलते रहवासी परेशान होते हैं। वहीं आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर पेड़ों की टहनियां भी काटी जा रही है। राजपुर रोड वार्ड 8 में मेंटेनेंस के दौरान हरे-भरे पेड़ों की डालियों को काट दिया। जबकि 2 माह पहले ही विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से 11 केवी लाइन के साथ घरेलू केबल डालने में भी इन्हीं हरे-भरे पेड़ों की कटाई की गई है। इसके पहले भी विविकं के ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से 11 केवी लाइन के पोल खड़े करने की शिकायत वार्डवासियों ने विभाग से की थी लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। ठेकेदार ने मात्र 300 मीटर लंबी लाइन के लिए 3 बार रोड क्रॉस किया है जबकि पहले से रोड के दूसरी ओर पुरानी लाइन थी। लोगों ने बताया 11 केवी लाइन के तारों में कसावट नहीं है। इस कारण तार झूल रहे हैं। तेज हवा में तारों का आपस में टकराने का अंदेशा बना हुआ है। साथ ही तारों के आपस में टकराने से भी हादसा हो सकता है। 11 केवी लाइन तीन बार रोड क्रॉस करने के दौरान एक जगह भी गार्डिंग नहीं लगाई गई है। जबकि लाइन क्रासिंग के दौरान गार्डिंग लगाना अनिवार्य है। ताकि किसी कारणवश तार टूटता है तो जमीन पर नहीं गिरे। वार्डवासियों ने बताया कि मात्र 300 मीटर की दूरी में 11 केवी लाइन के लिए तीन बार रोड क्रास करने की जरूरत नहीं थी। ठेकेदार द्वारा अपने निजी फायदे के लिए व प्रभावशाली लोगों के घरों के सामने से 11 केवी लाइन नहीं निकले इसलिए बार-बार रोड क्रॉसिंग की गई है। जबकि बरसों से रोड के दूसरी और ही पुरानी लाइन थी। बिना उचित कारण के बार-बार रोड क्रॉस किया गया है। वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने शासन से मांग की है कि बार-बार रोड क्रॉस कर डाली गई इस हाईटेंशन लाइन को पुरानी जगह से ही डाली जाए। जिससे कि विभाग और ठेकेदार की इस गंभीर चूक का परिणाम लोगों को ना भुगतना पड़े। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Residents upset due to power company cuts in area
नगर में बिजली कंपनी ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाय बंद कर मेंटेनेंस किया। इसकी पूर्व सूचना नहीं देने पर रहवासियों ने विरोध जताया। लाेगाें ने कहा हर ब…
Read more »
कोरोना का पूरा जिम्मा आरडी गार्डी के ऊपर है, फिर भी लगातार लापरवाही जारी है। लगातार खुलासे के बाद दो दिन में भोपाल से आई टीम और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई। आरडी गार्डी प्रबंधन को सख्त चेतावनी देकर व्यवस्थाएं सुधरवाई जा रही है। वहीं इलाज से दूर भागे डॉक्टर और कर्मचारियों को एस्मा में जेल भेजने की चेतावनी भी दी। इसी का असर है कि ये लाेग काम पर लौट आए। भोपाल से आई टीम बुधवार को आरडी गार्डी पहुंची। वहां प्रबंधन और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। उन्हें कहा कि जो खबरें आ रही हैं वे व्यथित करने वाली हैं। यह महामारी का दौर है, सेवा करने की जरूरत है। टीम ने कहा आपके जो इश्यूज हैं उन्हें हम हल कर रहे हैं। आप केवल इलाज करो। शिकायत नहीं आना चाहिए। एस्मा लागू है, किसी पर कार्रवाई का मौका न आए। राज्य सरकार की ओर से आए आईएएस नीतेश व्यास और अखिल पटेल ने बैठक में अस्पताल प्रबंधन की जमकर खिंचाई की। बुधवार को सभी अधिकारी और निचला स्टॉफ भी आ गया। अस्पताल की निगरानी के तैनात अपर कलेक्टर एसएस रावत ने पुलिस के माध्यम से सभी को चेतावनी दी कि नहीं आने पर एस्मा में कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को 2 से 4 हजार रुपए वेतन मिल रहा : निचले स्तर के कर्मचारियों को 2 से 4 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि इतने कम वेतन में कैसे जोखिम लें। उन्हें कोविद-19 के चलते 9 हजार रुपए वेतन देना तय किया। स्टॉफ को यह भी कहा गया कि इसके बाद उन्हें कलेक्टर दर से वेतन दिलाया जाएगा। 15 कर्मचारी अस्पताल के आ गए। इसके बाद 12 कर्मचारी निजी और 4 नगर निगम से भेजे गए। ये सभी अब अस्पताल में ही रहेंगे। उनके भोजन, सुरक्षा किट और कोरोना बचाव की दवाइयों की व्यवस्था प्रशासन करेगा। सीसीटीवी कैमरों से कोरोना वार्ड की निगरानी होगी। कैमरे कलेक्टर शशांक मिश्र व प्रभारी रावत के मोबाइल से इंटरनेट से जोड़े गए हैं। वे मोबाइल पर ही वार्ड का अवलोकन कर सकते हैं। सभी को प्रभारी रावत के मोबाइल नंबर दिए गए ताकि वे किसी भी समय संपर्क कर सकें। 3 दिन में 20 नए मरीज मिले, अब 128 पॉजिटिव, मरने वाले 24 हुए मोतीबाग निवासी कलेक्टोरेट कार्यालय के जिला नाजीर धर्मेंद्र जोशी के किराएदार भी पॉजिटिव पाए हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक आई रिपोर्ट में 8 लोग पॉजिटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया जिन 4 लोगों की पहले मौत हो चुकी है, इनमें 61 साल की महिला निवासी वल्लभ भाई पटेल मार्ग, बड़नगर की 60 साल की महिला, भार्गव मार्ग पर रहने वाले 30 साल के युवक और बहादुरगंज की 68 साल की महिला की पहले ही मौत हो चुकी है। इनकी मौत की जानकारी अब सार्वजनिक की गई है। ये मंगलवार को पॉजिटिव आए { मोतीबाग की 72 साल की महिला और उनका 43 साल का बेटा { गीता कॉलोनी निवासी 17 साल की किशोरी { 40 क्वार्टर में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति { बहादुरगंज की 68 साल की महिला (24 अप्रैल को हो चुकी मौत) {नागदा की 20 साल की महिला {गोपाल मंदिर के कावेरी मार्ग निवासी 46 साल की महिला { चैरिटेबल हॉस्पिटल के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 24 साल की नर्स। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Warning of Esma to be sent to jail, RD Gardi's many doctors and staff return
कोरोना का पूरा जिम्मा आरडी गार्डी के ऊपर है, फिर भी लगातार लापरवाही जारी है। लगातार खुलासे के बाद दो दिन में भोपाल से आई टीम और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई।…
Read more »
(सुनील सिंह बघेल)कोरोनावायरस का सैंपल लेने वाला व्यक्ति, संदिग्ध या संक्रमित की छींक तो ठीक उसकी सांसों की जद से भी बस चंद इंच की दूरी पर होता है। उन्हें हर वक्त संक्रमित होने का खतरा होता है।दैनिक भास्कर ने इंदौर मेंरोजाना 60 से 70 सैंपल लेने वाली इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की टीम से समझी सैंपलिग से जुड़े खतरे, उनकी मनोदशा और संक्रमण की दहशत पर काबू पाने की कहानी। क्वारैंटाइन हुईं, ठीक होकर फिर संभाला मोर्चा सैंपलिंग टीम का नेतृत्व करने वाली इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की 68 वर्षीय प्रो. अवनिंदर नैयर जब दिल्ली से लौटीं तो तेज बुखार था। पहले वे खुद क्वारैंटाइन हुईं। रिपोर्ट निगेटिव आई फिर डट गईं इलाज के मोर्चे पर। वे कहती हैं- शुरुआती दौर में सबके लिए कोरोना और मौत एक-दूसरे के पर्याय थे। मैंने एक ही बात कही कि भारत-पाकिस्तान का युद्ध हो और फौजियों को उनके घर वाले घर बैठा ले तो क्या होगा। यह भी एक युद्ध है। खुद सैंपल लेकर दिखाए। अब हम इंदौर में कहीं भी सेवाएं देने को तैयार हैं। प्रो. अवनिंदर नैयर,डॉ. धीरज शर्मा औरडॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा।(बाएं से दाएं) जरा सी चूक और संक्रमण का खतरा सैंपल लेने से लेकर उसे एमजीएम कॉलेज की वायरोलॉजी लैब तक रोज पहुंचाने का जिम्मा उठा रखा है ओरल पैथोलॉजी के रीडर डॉ. धीरज शर्मा ने। वे कहते हैं- गले से स्वाब या नाक से नमूने ले रहे होते हैं, वह चंद सेकंड बहुत तनाव भरे होते हैं। संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा भी तभी होता है। इतनी गर्मी में पीपीई किट बहुत घुटनभरे हो जाते हैं। अब तो आदत हो गई है। जब डर का स्थान जज्बा और जुनून और जिम्मेदारी ले लेती है तो यह सब बातें बेमानी हो जाती हैं। फौजी पति से मिला संबल ओरल रेडियोलॉजी रीडर डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा बताती हैं- डर तो नहीं लगा, क्योंकि स्वाइन फ्लू का भी एक अनुभव था। लेकिन सच कहूं तो शुरुआती दौर में जब सैंपल लेती और संदिग्ध छींक भी देता था तो चंद सेकंड के लिए 2 और 4 साल के बच्चों की तस्वीर आंखों के सामने घूम जाती थी। लेकिन पति सेना में रहे हैं, खुद भी डॉक्टर हैं इसलिए चुनौती आसान हो गई। हर सैंपल के पहले और बाद में खुद को सैनिटाइज करते हैं।हर बार नए दास्ताने और किट की पूरी जांच करने के बाद सैंपल लेते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इंदौर में कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच मरीज का सैंपल लेता इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की टीम का सदस्य।
(सुनील सिंह बघेल) कोरोनावायरस का सैंपल लेने वाला व्यक्ति, संदिग्ध या संक्रमित की छींक तो ठीक उसकी सांसों की जद से भी बस चंद इंच की दूरी पर होता है। उन्हें हर …
Read more »
SEARCH
LATEST
3-latest-65px
SECCIONS
- AutoCAD Book (1)
- Autocad Teacher (1)
- Bank of Maharashtra (1)
- BCPL Apprentice Recruitment (1)
- BECIL Recruitment (1)
- BISAG N Recruitment (1)
- CIPET Recruitment (1)
- Coconut Development Board (1)
- CSIR-CLRI (1)
- Dainik Bhaskar (3133)
- Damodar Valley Corporation (1)
- DCCB (1)
- Digital Marketing (1)
- DOT Recruitment 2023 (1)
- ECIL Recruitment (Junior Engineer) Recruitment 2023 (1)
- Engineeringdukan (52)
- ESIC Recruitment (1)
- FRI Dehradun Recruitment (1)
- FTII Recruitment (1)
- GAIL Recruitment 2023 (1)
- Gujarat State co - operative Agriculture & Rural Development Bank (1)
- Hindustan Copper Limited (1)
- HPCL Biofuels Limited Recruitment (1)
- HPCL Recruitment 2023 (1)
- ICMR - NCDIR (2)
- IFTTT (3133)
- ISRO Recruitment (1)
- Karnataka Bank Recruitment (1)
- KVS Vacancy (1)
- Lic Ado (1)
- MCL Recruitment (1)
- MECON India Limited Recruitment (1)
- Mehsana urban co operative bank (1)
- MP Abkari Vibhag (1)
- MP Co-Operative Bank (1)
- MP Patwari (1)
- MUMBAI PORT AUTHORITY (1)
- NBCC India Ltd Recruitment 2023 (2)
- NEW NHPC RECRUITMENT (1)
- NIT Rourkela (1)
- NLC Recruitment (1)
- NPCIL Apprentice Online Form 2023 (1)
- Oil India Limited Recruitment (1)
- Patwari Vacancy (1)
- PGCIL Recruitment (1)
- Rojgarnaukari (52)
- Rojgarnoukari.com (52)
- Rourkela (11)
- RRC WCR (1)
- SAIL Rourkela (1)
- SanjayAgarwal (53)
- Sanjayism (52)
- SECL Apprentice (1)
- SIDBI Grade A (1)
- SJVN Recruitment (1)
- SSC CHSL (1)
- UTTARAKHAND BANDI RAKSHAK (1)
- Vyapam (1)
- Yantra India Limited Recruitment 2023 (1)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भर्ती (1)
Powered by Blogger.
Recent Posts
* We promise that we don't spam !
Search This Blog
Blog Archive
-
►
2023
(38)
- ► August 2023 (1)
- ► April 2023 (9)
- ► March 2023 (7)
- ► February 2023 (3)
- ► January 2023 (17)
-
►
2022
(40)
- ► December 2022 (21)
- ► November 2022 (14)
- ► February 2022 (1)
- ► January 2022 (4)
-
▼
2020
(3137)
- ► August 2020 (535)
-
▼
April 2020
(510)
- शहर में अब गर्मी अपना असर दिखा रही है। दोपहर में स...
- लॉकडाउन के कारण पूरा देश इस समय ठहरा हुआ है। उद्यो...
- जे पान सिंह तोमर को गैंग है... वर्ष 2010 में रिलीज...
- जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की 7 छात्राओं व 13 छात...
- तीर्थनगरी के अधिकांश आश्रमों व मंदिरों में पूजन-पा...
- संत सिंगाजी परियोजना तक कोयला पहुंचाने के लिए बनाए...
- मुरार के निबुआपुरा में बुधवार को एलएनआईपीई के सफाई...
- जिला अस्पताल में कोविड-19 का परिसर। यहां बुधवार दो...
- महाराष्ट्र के जालना से उत्तर प्रदेश के इलाहबाद तक ...
- स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टा...
- एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस...
- पड़ावा (दूधतलाई) पर काेरोना पॉजिटिव मरीज के घर बुधव...
- शहरों की सीमाओं से लोगों द्वारा अवैध तरीके से प्रव...
- रेसकोर्स रोड पर एक चार साल के मासूम बच्चे की सड़क ह...
- सिर पर सेहरा बांधने के बजाय दो जवानों द्वारा फर्ज ...
- मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में डेहरी निवासी एक युव...
- शहर से 8 किमी दूर बनिहार गांव में मंगलवार रात शौच ...
- शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच...
- एबी रोड स्थित बिजासन सीमा पर बुधवार को भी महाराष्ट...
- कोरोना वायरस के मद्देनजर दूसरे राज्य में फंसे लोगा...
- राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के बचाव प्रयास, रबी...
- नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियों की नगर प...
- नगर में बिजली कंपनी ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिज...
- कोरोना का पूरा जिम्मा आरडी गार्डी के ऊपर है, फिर भ...
- (सुनील सिंह बघेल)कोरोनावायरस का सैंपल लेने वाला व्...
- (अभिषेक शर्मा)पुरानी छावनी चौराहे से भी 15 किमी अं...
- कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए 37 दिन से लागू...
- कोरोना से लड़ते हुए शहीद हुए नीलगंगा टीआई यशवंत पाल...
- लॉकडाउन के चलते जिले के अलग-अलग हिस्सों में फंसे म...
- लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने लॉकडा...
- शहर और गांवों में एक बार फिर अचानक मौसम का मिजाज ब...
- भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस को सर्व ब्राह्मण सम...
- किसानों की शिकायत मिलने के बाद विधायक भूपेन्द्र सि...
- केंद्र सरकार के द्वारा रेल कर्मचारियों का डीए बंद ...
- मंगलवार काे सुबह पड़रई गांव में 22 वर्षीय नवविवाहि...
- जिला प्रशासन के द्वारा शिक्षकों से उनके घरों के बज...
- नगर में स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में सोमवार की देर ...
- शाहनगर में शासकीय अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या...
- जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र ने घुवारा तहसील क्ष...
- नगर के वार्ड नंबर 15 में 2 व्यापारी भाइयों के घरों...
- जिला प्रशासन के आदेश पर बिजावर एसडीएम और नायब तहसी...
- कोरोना महामारी की रोकथाम व उससे नागरिकों के स्वास्...
- गांव बडी करोरां के पास खेतों मे एक घायल सांड का जब...
- कुडीला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोह में लॉकडाउ...
- पटियाला मे 12 अप्रैल को करोना मे कर्फ्यू के कारण न...
- कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में लगाए गए...
- काेराेना के खाैफ के कारण अस्पतालाें में साधारण मरी...
- महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व ब...
- महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व ब...
- प्रशासन की अनुमति के बाद 22 अप्रैल से कृषि मंडी मे...
- (दीपेश शर्मा)शहर में सब्जियों और फलों की बिक्री प्...
- इस महीने दूसरी बार बेमौसम बरसात हो गई। सोमवार सुबह...
- समीपवर्ती राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ जिले के निंबाहे...
- कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर मरीजों के डिस्चार्ज होन...
- इंदौर. कोरोना की जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपो...
- पारा बढ़ने के साथ लोगों काे गर्मी सताने लगी है, ले...
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पहली बार पु...
- शहर में कोरोना के 165 नए संक्रमित मिले हैं। तीन लो...
- राजस्थान में फंसे उज्जैन संभाग के रतलाम, झाबुआ, उज...
- (दिनेश जोशी )देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रें...
- कोरोना संक्रमण के बीच वन विभाग की अनुसंधान व विस्त...
- लॉकडाउन के कारण उबर और ओला टैक्सी के ड्राइवर्स सबस...
- सेंट्रल जेल के 9 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ...
- शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश का असर रह...
- कोरोना वायरस के चलते शहर के कई क्षेत्रों को कंटेनम...
- कोरोना वायरस का खौफ इतना हो गया है कि सड़क पर पड़े ...
- मंडी में उमड़ रही भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने शनि...
- लाॅकडाउन खुलने के बाद सबसे बड़ी समस्या हाेगी राेजग...
- जिन तीन मरीजाें की जांच रिपाेर्ट 21 अप्रैल काे निग...
- सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती काेराेना वायरस ...
- लॉकडाउन ने 25 अप्रैल यानी शनिवार को एक महीना पूरा ...
- लॉकडाउन का ग्यारहवां दिन। रविवार को सुबह बाजारों म...
- कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण लोगों में न फैल...
- कोरोना संकट से जूझ रहे शहर के लोगाें पर नगर निगम न...
- एनआरएलएम के स्व सहायता समूहों द्वारा मास्क बनाने क...
- नेपानगर तहसील के ग्राम घाघरला के रहने वाले 27 मजदू...
- लॉकडाउन में महाराष्ट्र में फंसे अन्य प्रदेशों के ल...
- सेंधवा के 3 कोरोना वायरस संक्रमितों की इलाज के बाद...
- रविवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला। सुबह से तेज ध...
- टोटल लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हु...
- लॉकडाउन के कारण रोजगार बंद होने से मजदूरी कर आजीवि...
- चार दिन बाद घर लौटे थानेदार पिता राजेश यादव को देख...
- राजपुर तहसील के नागलवाड़ी में रविवार पुलिस ने लोगों...
- अक्षय तृतीया पर इस बार लॉकडाउन के कारण शादियों की ...
- मंडी में उपज बेचते समय किसानों को अब तुलावटी व हम्...
- गर्मी में पक्षियों के लिए कुंदा नगर के एक परिवार न...
- शहर सर्वब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को आराध्य...
- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन कि...
- नयागांव मे करोना वायरस के जब सात लोगो एक ही बिल्डि...
- विकासखंड के कोलकी गांव में शनिवार रात 11 बजे एक मक...
- नगर में थाने के सामने नगर परिषद के कर्मचारियों ने ...
- सारी दुनियां मे करोना वायरस के प्रभाव से महामारी फ...
- कोरोना संक्रमण से बचाव सिर्फ जागरूकता से ही हो सकत...
- कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन च...
- कन्हार क्षेत्र के गहतोली व खोरी गांव में शुक्रवार ...
- जेड पंप पर पानी भरने गई किशोरी अंजलि तोमर को उसके ...
- समर्थन मूल्य पर 68 केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ रही...
- पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव रोज ही जारी ...
- पीड़ित से 500 रुपए वसूलने वाले प्रधान आरक्षक के खिल...
- अगर आपके विभाग या सार्वजनिक जगह पर कोरोना वायरस के...
- लॉकडाउन से गांव सरसी के राजा हनुमान मंदिर पर होने ...
- एक महीने के लॉकडाउन व कर्फ्यू से घरों में कैद लोगो...
- नासिक से मुरैना आए बड़े बेटे ब्रजमोहन को लेने के लि...
- नोटबंदी के दौरान व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की मं...
- (सतेंद्र विद्यार्थी) लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो च...
- जिले में कोरोना ने वापस दस्तक दी है। 10 दिन बाद जि...
- जिले में शनिवार सुबह से तेज धूप छाई रही। रात 8 बजे...
- कोरोना काल में लॉक डाउन के कारण कई परिवारों के काम...
- कोरोना वायरस की महामारी से लोगों में संक्रमण होने ...
- स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हिंदू सम्राट शिवाजी का जन...
- पिछले एक महीने से अम्बाला के शेल्टर होम में रह रहे...
- देश में लॉक डाउन के चलते जरूरतमंदों की मदद करने व ...
- गुना|कोरोना संक्रमण के दौरान चल रहे लॉकडाउन में दै...
- कस्बे में पंचायत के सफाईकर्मियों का सम्मान जिला पं...
- बरखेड़ा के मानस एवं भागवत प्रवक्ता आचार्य पुरुषोत्...
- लॉकडाउन के दौरान गरीब,असहाय मजदूरों,जरूरतमंदों के ...
- पूरे शहर की स्क्रीनिंग के लिए लगी 1800 टीमों ने अब...
- लॉकडाउन के दौरान नगर में सेवा दे रहे पुलिस जवानों ...
- लॉकडाउन के दौरान घर से नमकीन, समोसे व मिठाइयां बना...
- शहर को टेस्टिंग को लेकर शुक्रवार शाम एक बड़ी राहत ...
- कोरोना के डर से दूसरी बीमारी के मरीजों को निजी अस्...
- कदवाली बुजुर्ग गांव के जिस परिवार में लगातार दो दि...
- जोधपुर से उन्हेल व तराना के लिए निकले मजदूरों को र...
- तीन दिन पहले फांसी लगाकर जान देने वाले सुरक्षा गार...
- नौलखा चौराहे पर जरूरतमंद परिवारों को खाना बांट रहे...
- जिले में लॉकडाउन का एक माह पूरा हो चुका है। इन 30 ...
- महाराष्ट्र में अर्णव गोस्वामी नामक व्यक्ति ने कांग...
- शुक्रवार शाम 7.15 बजे चांद दिखने साथ शनिवार से मुस...
-
►
2019
(9)
- ► November 2019 (1)
- ► August 2019 (1)
-
►
2018
(26)
- ► December 2018 (2)
- ► November 2018 (24)
-
►
2017
(6)
- ► September 2017 (2)
- ► August 2017 (2)
- ► March 2017 (2)
Tennis
Racing
Sponsor
Comments
Random Posts
Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates
Videos
Ad Home
Comments
4/comments/show
Latest
-
नगर में मंगलवार काे बिना मास्क के घूमते बाइक सवाराें पर कार्रवाई की गई। नपा स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना के नेतृत्व में नपा अमले ने शाम क...
-
जिले में काेराेना पॉजिटिव 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की साेमवार काे भाेपाल में माैत हाे गई। अब तक काेराेना से जिले में 7 माैतें हाे चुकी है। ...
-
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मवेशियों का टीकाकरण व टैगिंग की जाना है। इसमें कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा। मप्र गो-सेवक संघ की जिला इक...
-
स्वामी विवेकानंद संगठन द्वारा नगर में एक राखी सैनिक भाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमें नगर की बहनों ने वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन के अवसर ...
-
कॉलेजों में ऑनलाइन-ऑफलाइन एडमिशन की गाइडलाइन जारी हो गई है। 5 से 20 अगस्त तक छात्र बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे यूजी कोर्स में एडमिशन क...
-
अतिवृष्टि व पानी जनित हादसों में बचाव कार्य के लिए जिले से आने वाली क्विक रिस्पांस टीम के पहुंचने से पहले ही समय पर मदद पहुंचाने अब शुजालपु...
-
एमपी सैटेलाइट टीम, पाकिस्तान से उड़कर राजस्थान के रास्ते पहुंचे टिड्डी दल ने मप्र के कई जिलों में दस्तक दे दी है। कपास, मूंग व सब्जियों की फ...
-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में पूरक वाले विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन फार्म भरने का ...
-
कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद अब मेडिकल काॅलेज में गंभीर व पूर्व से किसी बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हु...
-
हरमाला रोड के चार चक्की चौराहा से बजरंग नगर डायवर्शन तक की पूरी खराब हो चुकी ऊंकाला रोड मंगलवार से नई बनने लगेगी। 1480 मीटर लंबी सड़क में से...