कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पहली बार पुलिस ने टोपियां बदली है। इनकी जगह अब सूती कपड़े की हरी टोपियां पहनकर अफसर-जवान ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में 24 घंटे सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान 24 घंटे तैनात है। रोज थानों में अफसर-जवानों की वर्दी धुल रही है। इसके बाद भी विभिन्न जिलों में पुलिस जवान संक्रमित हो रहे हैं। सरकार के मापदंड अनुसार पुलिस की पुरानी टोपी धोने योग्य नहीं है। ऐसे में टोपी के कारण भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इससे निपटने के लिए जिले में पुलिस ने टोपी ही बदल दी है। एसपी मनोज राॅय ने बताया जिला मुख्यालय पर सूती कपड़े की करीब 1000 से ज्यादा टोपियां बनवाकर बांट दी गई है। यह प्रोटोकॉल के अनुसार पुरानी टोपी की तरह सिली हैं। गर्मी में तेज धूप से सिर का भी बचाव करेंगी। पुलिस के अलावा वन विभाग, होमगार्ड व अन्य जवानों को भी उपलब्ध कराई जा रही है। 85 से ज्यादा प्वाइंट पर मुस्तैद हैं जवान- जिले के चारों तरफ 85 से ज्यादा जांच प्वाइंट के साथ ही शहर और गांवों के गली-चौराहों पर अफसर-जवान मुस्तैद हैं। इन्हें तेज धूप से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर टेंट लगा हैं। मास्क, सैनिटाइजर व पानी की बोतल दी गई है। समय-समय पर सभी की स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारी मौके पर पहुंच ड्यूटी दे रहे इन जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 55 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों की चेकिंग में ड्यूटी जिले में पदस्थ पुलिस अफसर-जवान जिनकी उम्र 55साल से अधिक है इनकी ड्यूटी फील्ड की बजाय थानों, मोबाइल के साथ लाइट चेकिंग में लगाई है। ताकि वे संक्रमितों के सीधे संपर्क में न आ सकें। जिले में ऐसे करीब 30 से 40 अधिकारी व कर्मचारी है जो इस तरह की ड्यूटी कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Police officer - soldiers wear green cap


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पहली बार पुलिस ने टोपियां बदली है। इनकी जगह अब सूती कपड़े की हरी टोपियां पहनकर अफसर-जवान ड्यूटी कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में 24 घंटे सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान 24 घंटे तैनात है। रोज थानों में अफसर-जवानों की वर्दी धुल रही है। इसके बाद भी विभिन्न जिलों में पुलिस जवान संक्रमित हो रहे हैं। सरकार के मापदंड अनुसार पुलिस की पुरानी टोपी धोने योग्य नहीं है। ऐसे में टोपी के कारण भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इससे निपटने के लिए जिले में पुलिस ने टोपी ही बदल दी है। एसपी मनोज राॅय ने बताया जिला मुख्यालय पर सूती कपड़े की करीब 1000 से ज्यादा टोपियां बनवाकर बांट दी गई है। यह प्रोटोकॉल के अनुसार पुरानी टोपी की तरह सिली हैं। गर्मी में तेज धूप से सिर का भी बचाव करेंगी। पुलिस के अलावा वन विभाग, होमगार्ड व अन्य जवानों को भी उपलब्ध कराई जा रही है।
85 से ज्यादा प्वाइंट पर मुस्तैद हैं जवान- जिले के चारों तरफ 85 से ज्यादा जांच प्वाइंट के साथ ही शहर और गांवों के गली-चौराहों पर अफसर-जवान मुस्तैद हैं। इन्हें तेज धूप से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर टेंट लगा हैं। मास्क, सैनिटाइजर व पानी की बोतल दी गई है। समय-समय पर सभी की स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारी मौके पर पहुंच ड्यूटी दे रहे इन जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

55 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों की चेकिंग में ड्यूटी
जिले में पदस्थ पुलिस अफसर-जवान जिनकी उम्र 55साल से अधिक है इनकी ड्यूटी फील्ड की बजाय थानों, मोबाइल के साथ लाइट चेकिंग में लगाई है। ताकि वे संक्रमितों के सीधे संपर्क में न आ सकें। जिले में ऐसे करीब 30 से 40 अधिकारी व कर्मचारी है जो इस तरह की ड्यूटी कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police officer - soldiers wear green cap


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W2gmet
via IFTTT

No comments:

Post a Comment