लॉकडाउन के कारण पूरा देश इस समय ठहरा हुआ है। उद्योग-धंधे बंद हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग की है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। जो राशन बचा था वह भी समाप्त हो गया। उनके सामने घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। करीब पखवाड़े भर से मजदूरों का पैदल व साइकिल से जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 11 युवकों का एक दल 6 साइकिलों पर मूंदी से निकला। दल में शामिल वकील प्रजापति व श्रीनिवास प्रजापति ने बताया नासिक की टाइल्स फैक्ट्री में काम करते थे। एक माह तक इंतजार किया। जब खाने को कुछ नहीं बचा तो घर के लिए निकल पड़े। गोरखपुर तक करीब 1600 किमी का सफर करना है। 7 दिन में नासिक से यहां तक पहुंचे हैं। एक दिन में 50 से 70 किमी तक चल रहे हैं। घर पहुंचने में कितने दिन लगेंगे यह तो नहीं पता बस चलते जा रहे हैं। इस साइकिल यात्रा के लिए इन्होंने हवा भरने का पंप, कुछ टायर-ट्यूब, पंचर बनाने का समान साथ में रखा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 11 young men set out on 1600 miles on six cycles


लॉकडाउन के कारण पूरा देश इस समय ठहरा हुआ है। उद्योग-धंधे बंद हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग की है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। जो राशन बचा था वह भी समाप्त हो गया। उनके सामने घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। करीब पखवाड़े भर से मजदूरों का पैदल व साइकिल से जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 11 युवकों का एक दल 6 साइकिलों पर मूंदी से निकला। दल में शामिल वकील प्रजापति व श्रीनिवास प्रजापति ने बताया नासिक की टाइल्स फैक्ट्री में काम करते थे। एक माह तक इंतजार किया। जब खाने को कुछ नहीं बचा तो घर के लिए निकल पड़े। गोरखपुर तक करीब 1600 किमी का सफर करना है। 7 दिन में नासिक से यहां तक पहुंचे हैं। एक दिन में 50 से 70 किमी तक चल रहे हैं। घर पहुंचने में कितने दिन लगेंगे यह तो नहीं पता बस चलते जा रहे हैं। इस साइकिल यात्रा के लिए इन्होंने हवा भरने का पंप, कुछ टायर-ट्यूब, पंचर बनाने का समान साथ में रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 young men set out on 1600 miles on six cycles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yi5hsp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment