अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी है कि ट्यूशन फीस के नाम पर पूरी फीस वसूली जा रही है। स्कूलों की ओर से मैसेज कर फिक्स एमाउंट जमा करने के लिए कहा जा रहा है। पाँच अभिभावकों की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि राज्य शासन ने लॉकडाउन के दौरान केवल ट्यूशन फीस लेने का आदेश जारी किया है। जॉय ट्यूटोरियल राइट टाउन और जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर की ओर से फिक्स एमाउंट जमा करने के लिए मैसेज भेजा जा रहा है। स्कूल की ओर से यह नहीं बताया जा रहा है कि फिक्स एमाउंट में ट्यूशन फीस कितनी है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा ने बताया कि शिकायत की जाँच कराई जा रही है, वहीं स्कूल संचालक अखिलेश मेबन का कहना है कि छात्रों से केवल ट्यूशन फीस ही ली जा रही है उसमें किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क शामिल नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी है कि ट्यूशन फीस के नाम पर पूरी फीस वसूली जा रही है। स्कूलों की ओर से मैसेज कर फिक्स एमाउंट जमा करने के लिए कहा जा रहा है। पाँच अभिभावकों की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि राज्य शासन ने लॉकडाउन के दौरान केवल ट्यूशन फीस लेने का आदेश जारी किया है। जॉय ट्यूटोरियल राइट टाउन और जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर की ओर से फिक्स एमाउंट जमा करने के लिए मैसेज भेजा जा रहा है। स्कूल की ओर से यह नहीं बताया जा रहा है कि फिक्स एमाउंट में ट्यूशन फीस कितनी है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा ने बताया कि शिकायत की जाँच कराई जा रही है, वहीं स्कूल संचालक अखिलेश मेबन का कहना है कि छात्रों से केवल ट्यूशन फीस ही ली जा रही है उसमें किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क शामिल नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36JFI5X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment