चंदन नगर चौराहे पर सख्त पुलिस चेकिंग से आगे बढ़ने पर जो नजारा दिखा, वह शायद इंदौर में चंद जगह ही है। चंदन नगर, गंगानगर, राजनगर सहित लगभग हर मोहल्ले को मुख्य धार रोड से जोड़ने वाली हर गली सीलबंद मिली। वहां पुलिस का पहरा भी था। थोड़ा आगे बढ़ने पर टिम्बर मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ था। मैरिज गार्डन को बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर के बाहर चहल पहल दिखी। मैरिज गार्डन के गेट से लगी एक दुकान खुली थी, लेकिन ग्राहक नहीं थे। सड़क के सामने की ओर भी टिम्बर के बड़े से कारखाने का पूरा शटर खुला था। हालांकि कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। मंदिर के सामने टेबलों पर सामान जमाए बैठे थे दुकानदार धार रोड पर आगे बढ़ते हुए वैसे तो कोई विशेष बात नजर नहीं आती, लेकिन लाबरिया भेरू चौराहे पर आते ही दृश्य बदल जाता है। शाम को मंदिर के ठीक सामने बनीं किराना दुकान और जनरल स्टोर के शटर खुले थे। दुकानदार टेबलों पर सामान जमाए बैठे हुए थे और ग्राहकों को डिलीवरी दे रहे थे। सड़क की दूसरी ओर बनी दुकानें बंद थीं। लोग गलियों से झांक रहे थे। जिला प्रशासन ने लाबरिया भेरू क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है, लेकिन शाम 7 बजे के बाद भी इस कंटेनमेंट जोन की स्थिति में बहुत ज्यादा अंतर नजर नहीं आता। गंगवाल बस स्टैंड से धार रोड की ओर कोई चेंकिंग नहीं दिखी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Grocery shops were opened in Container area Labaria Bheru, people were shopping


चंदन नगर चौराहे पर सख्त पुलिस चेकिंग से आगे बढ़ने पर जो नजारा दिखा, वह शायद इंदौर में चंद जगह ही है। चंदन नगर, गंगानगर, राजनगर सहित लगभग हर मोहल्ले को मुख्य धार रोड से जोड़ने वाली हर गली सीलबंद मिली। वहां पुलिस का पहरा भी था। थोड़ा आगे बढ़ने पर टिम्बर मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ था। मैरिज गार्डन को बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर के बाहर चहल पहल दिखी। मैरिज गार्डन के गेट से लगी एक दुकान खुली थी, लेकिन ग्राहक नहीं थे। सड़क के सामने की ओर भी टिम्बर के बड़े से कारखाने का पूरा शटर खुला था। हालांकि कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी।

मंदिर के सामने टेबलों पर सामान जमाए बैठे थे दुकानदार

धार रोड पर आगे बढ़ते हुए वैसे तो कोई विशेष बात नजर नहीं आती, लेकिन लाबरिया भेरू चौराहे पर आते ही दृश्य बदल जाता है। शाम को मंदिर के ठीक सामने बनीं किराना दुकान और जनरल स्टोर के शटर खुले थे। दुकानदार टेबलों पर सामान जमाए बैठे हुए थे और ग्राहकों को डिलीवरी दे रहे थे। सड़क की दूसरी ओर बनी दुकानें बंद थीं। लोग गलियों से झांक रहे थे। जिला प्रशासन ने लाबरिया भेरू क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है, लेकिन शाम 7 बजे के बाद भी इस कंटेनमेंट जोन की स्थिति में बहुत ज्यादा अंतर नजर नहीं आता। गंगवाल बस स्टैंड से धार रोड की ओर कोई चेंकिंग नहीं दिखी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grocery shops were opened in Container area Labaria Bheru, people were shopping


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKIZg6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment