कोरोना संक्रमण का यह समय देश के लिए संकट का समय है। शासन को विकास और जनहित के कामों के लिए राजस्व की जरूरत होती है। ऐसे में दिया गया टैक्स दान के समान ही होता है। यह बात स्टेट टैक्स कमिश्नर राघवेंद्र सिंह ने मप्र टैक्स लॉ बार एसोसिएशन, कमर्शियल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के ऑनलाइन वेबिनार में कही। सेंट्रल जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर वीरेंद्र कुमार जैन ने कहा लॉकडाउन के समय विभाग के अधिकारी कारोबारियों की रिफंड राशि, पंजीयन पर काम कर रहे हैं, ताकि लॉकडाउन खुलते ही कारोबारियों के पुराने काम लंबित न रहें। जॉइंट कमिश्नर सुदीप गुप्ता ने भी जीएसटी रिटर्न की तैयारी करने और समय पर भरने की बात कही। विशेषज्ञ सुनील जैन ने जीएसटी के नियमों की जानकारी दी। अश्विन लखोटिया, यशवंत लोभाने, अमित तिवारी, केदार हेड़ा, अमित दवे, एके गौर, मनीष त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, अतुल गुप्ता मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


कोरोना संक्रमण का यह समय देश के लिए संकट का समय है। शासन को विकास और जनहित के कामों के लिए राजस्व की जरूरत होती है। ऐसे में दिया गया टैक्स दान के समान ही होता है। यह बात स्टेट टैक्स कमिश्नर राघवेंद्र सिंह ने मप्र टैक्स लॉ बार एसोसिएशन, कमर्शियल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के ऑनलाइन वेबिनार में कही। सेंट्रल जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर वीरेंद्र कुमार जैन ने कहा लॉकडाउन के समय विभाग के अधिकारी कारोबारियों की रिफंड राशि, पंजीयन पर काम कर रहे हैं, ताकि लॉकडाउन खुलते ही कारोबारियों के पुराने काम लंबित न रहें। जॉइंट कमिश्नर सुदीप गुप्ता ने भी जीएसटी रिटर्न की तैयारी करने और समय पर भरने की बात कही। विशेषज्ञ सुनील जैन ने जीएसटी के नियमों की जानकारी दी। अश्विन लखोटिया, यशवंत लोभाने, अमित तिवारी, केदार हेड़ा, अमित दवे, एके गौर, मनीष त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, अतुल गुप्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M4MZn6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment