लॉक डाउन के पालन को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। बिना मॉस्क घमूने वाले व दुकान संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की। इस दौरान लोगों को मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी। सिहोरा में 27 लोगों का काटा चालान- लॉक डाउन के दौरान मॉस्क न लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को 27 लोगों के चालान काटे। आरआई बाला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नपा द्वारा गठित दल ने खितौला का निरीक्षण किया। जहां दुकान संचालक बिना मॉस्क के सामग्री बेचते मिले। राहगीरों ने भी मॉस्क नहीं पहना था। ऐसे 27 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर 3 हजार रुपए की वसूली की गई है। गोसलपुर: दुकान संचालकोंपर लगाया जुर्माना सिहोरा तहसीलदार नीता कोरी ने गोसलपुर में लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे 4 दुकान संचालकों पर कार्रवाई की है। ताम्रकार होटल, लम्पी हलवाई, राजेश सिंह, सुखदेव पटेल पर पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कटंगी: मॉस्क नहीं लगाने पर काटे चालान- पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में बिना मॉस्क के दुकान संचालित कर रहे दुकान संचालकों और बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। तहसीलदार आकाशदीप नामदेव ने बताया कि मॉस्क नहीं लगाने पर 20 लोगों के चालान काटे गए हैं। लोगों से 100 से 200 रुपए तक जुर्माना लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पटवारी मुकेश, शिबू शुक्ला, हरिशंकर दुबे आदि उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Invoice deducted for not applying mask


लॉक डाउन के पालन को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। बिना मॉस्क घमूने वाले व दुकान संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की। इस दौरान लोगों को मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी।
सिहोरा में 27 लोगों का काटा चालान- लॉक डाउन के दौरान मॉस्क न लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को 27 लोगों के चालान काटे। आरआई बाला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नपा द्वारा गठित दल ने खितौला का निरीक्षण किया। जहां दुकान संचालक बिना मॉस्क के सामग्री बेचते मिले। राहगीरों ने भी मॉस्क नहीं पहना था। ऐसे 27 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर 3 हजार रुपए की वसूली की गई है।

गोसलपुर: दुकान संचालकोंपर लगाया जुर्माना
सिहोरा तहसीलदार नीता कोरी ने गोसलपुर में लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे 4 दुकान संचालकों पर कार्रवाई की है। ताम्रकार होटल, लम्पी हलवाई, राजेश सिंह, सुखदेव पटेल पर पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

कटंगी: मॉस्क नहीं लगाने पर काटे चालान- पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में बिना मॉस्क के दुकान संचालित कर रहे दुकान संचालकों और बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। तहसीलदार आकाशदीप नामदेव ने बताया कि मॉस्क नहीं लगाने पर 20 लोगों के चालान काटे गए हैं। लोगों से 100 से 200 रुपए तक जुर्माना लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पटवारी मुकेश, शिबू शुक्ला, हरिशंकर दुबे आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Invoice deducted for not applying mask


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yLtrRP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment