इंदाैर-भाेपाल हाईवे स्थित ग्राम पिलवानी के भाजपा नेता कोरोना संक्रमित पाए गए है। उनका इलाज इंदाैर के अरबिंदो हाॅस्पिटल में चल रहा है। कुछ दिन पहले इनके संपर्क में देवास सांसद महेंद्रसिंह साेलंकी भी अाए थे। पता चलने पर सांसद साेलंकी ने अपने आप काे हाेम क्वारेंटाइन कर लिया है। साेमवार शाम काे पनवासा के युवक और मंगलवार काे पिलवानी के भाजपा नेता के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कुल मरीजाें की संख्या 88 हाे गई है। उधर बजरंगबली नगर देवास के मरीज की इंदौर में मौत होने से मृतकों की संख्या 9 हो गई है। 55 ठीक हाे चुके हैं और 24 का इलाज चल रहा है। पिलवानी के 53 वर्षीय भाजपा नेता 22 मई के पूर्व से बीमार हैं। उनका इलाज सोनकच्छ में निजी अस्पताल व देवास के एक निजी हॉस्पिटल में चला। दोनों जगह उनके ब्लड सैंपल की जांच की गई थी। इसमें उन्हें टाइफाइड की पुष्टि होना बताया था। देवास के अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक ने उन्हें कोविड के सैंपल के लिए भी कहा था। फिर नेता को परिजन घर लेकर आ गए। उन्होंने इंदौर के लिए ई-पास बनवाया व अरबिंदो में उपचार के दौरान उनका कोविड का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव अाई है। पुष्टि होने पर देवास जिला प्रशासन काे अवगत कराया गया। एसडीएम अंकिता जैन पिलवानी पहुंची अाैर कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। बेरिकेड्स लगाकर घर को सील किया गया। घर के 22 परिजनों को घर में रहने की हिदायत दी गई। साथ ही 70 लोगों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली गई है। इन सभी 92 लाेगाें काे घर में ही रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराने के लिए कहा है। साेनकच्छ बाजार खुला पर साेशल डिस्टेंस ताक पर साेनकच्छ नगर में बाजार पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। कपड़ा, किराना, हार्डवेयर आदि दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। प्रतिबंधित रेस्टोरेंट भी खोल दिए गए हैं। रेस्टोरेंट को घर पहुंच सेवा की अनुमति शासन द्वारा दी गई गया लेकिन ये लोग अपनी दुकानें खोलकर बैठे हुए हैं। नया केस अाने के बाद बाजार बंद करने की आवाज अब उठने लगी है। घर के बाहर रखा था टैंकर, उससे संक्रमण का अंदेशा : भाजपा नेता के पुत्र कोरोना संक्रमित भाजपा नेता के पुत्र ने भास्कर को बताया कि पिताजी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर 22 मई को ई पास बनने के बाद इंदौर लेकर आ गए थे। अभी उनका स्वास्थ्य बेहतर है। परिवार का कोई भी सदस्य 22 मई से पहले कहीं भी बाहर नहीं गया था। पिताजी घर पर ही रहते थे। ग्राम पंचायत ने प्रवासी मजदूरों के लिए पीने के पानी का टैंकर हमारे घर के बाहर ही लगाया था। हमारे वाहन भी घर के बाहर खड़े रहते थे। संभवतः इस वजह से संक्रमण हाे गया। हमारे द्वारा यहां टैंकर हटाने के लिए भी कहा था लेकिन किसी ने भी हमारी नही सुनी। घर को किया सैनिटाइज सरपंच को भी घर में रहने की हिदायत पुष्टि होने के बाद पूरा सोनकच्छ क्षेत्र सकते में है। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड व नपकर्मियों ने घर मे घूम-घूमकर के पूरे घर को सैनिटाइज किया। गांव के कई इलाकों में भी सैनिटाइजेशन किया। प्राचीन एक हनुमान मंदिर को भी कंटेनमेंट एरिया में शामिल किया है। तहसीलदार जीएस पटेल ने सरपंच काे यहां वहां घूमता देख उन्हें घर में रहने की हिदायत दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Pilwani BJP leader infected, Dewas MP met 10 days ago, quarantined himself


इंदाैर-भाेपाल हाईवे स्थित ग्राम पिलवानी के भाजपा नेता कोरोना संक्रमित पाए गए है। उनका इलाज इंदाैर के अरबिंदो हाॅस्पिटल में चल रहा है। कुछ दिन पहले इनके संपर्क में देवास सांसद महेंद्रसिंह साेलंकी भी अाए थे। पता चलने पर सांसद साेलंकी ने अपने आप काे हाेम क्वारेंटाइन कर लिया है। साेमवार शाम काे पनवासा के युवक और मंगलवार काे पिलवानी के भाजपा नेता के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कुल मरीजाें की संख्या 88 हाे गई है। उधर बजरंगबली नगर देवास के मरीज की इंदौर में मौत होने से मृतकों की संख्या 9 हो गई है। 55 ठीक हाे चुके हैं और 24 का इलाज चल रहा है।

पिलवानी के 53 वर्षीय भाजपा नेता 22 मई के पूर्व से बीमार हैं। उनका इलाज सोनकच्छ में निजी अस्पताल व देवास के एक निजी हॉस्पिटल में चला। दोनों जगह उनके ब्लड सैंपल की जांच की गई थी। इसमें उन्हें टाइफाइड की पुष्टि होना बताया था। देवास के अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक ने उन्हें कोविड के सैंपल के लिए भी कहा था। फिर नेता को परिजन घर लेकर आ गए। उन्होंने इंदौर के लिए ई-पास बनवाया व अरबिंदो में उपचार के दौरान उनका कोविड का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव अाई है। पुष्टि होने पर देवास जिला प्रशासन काे अवगत कराया गया। एसडीएम अंकिता जैन पिलवानी पहुंची अाैर कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। बेरिकेड्स लगाकर घर को सील किया गया। घर के 22 परिजनों को घर में रहने की हिदायत दी गई। साथ ही 70 लोगों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली गई है। इन सभी 92 लाेगाें काे घर में ही रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराने के लिए कहा है।
साेनकच्छ बाजार खुला पर साेशल डिस्टेंस ताक पर
साेनकच्छ नगर में बाजार पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। कपड़ा, किराना, हार्डवेयर आदि दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। प्रतिबंधित रेस्टोरेंट भी खोल दिए गए हैं। रेस्टोरेंट को घर पहुंच सेवा की अनुमति शासन द्वारा दी गई गया लेकिन ये लोग अपनी दुकानें खोलकर बैठे हुए हैं। नया केस अाने के बाद बाजार बंद करने की आवाज अब उठने लगी है।

घर के बाहर रखा था टैंकर, उससे संक्रमण का अंदेशा : भाजपा नेता के पुत्र

कोरोना संक्रमित भाजपा नेता के पुत्र ने भास्कर को बताया कि पिताजी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर 22 मई को ई पास बनने के बाद इंदौर लेकर आ गए थे। अभी उनका स्वास्थ्य बेहतर है। परिवार का कोई भी सदस्य 22 मई से पहले कहीं भी बाहर नहीं गया था। पिताजी घर पर ही रहते थे। ग्राम पंचायत ने प्रवासी मजदूरों के लिए पीने के पानी का टैंकर हमारे घर के बाहर ही लगाया था। हमारे वाहन भी घर के बाहर खड़े रहते थे। संभवतः इस वजह से संक्रमण हाे गया। हमारे द्वारा यहां टैंकर हटाने के लिए भी कहा था लेकिन किसी ने भी हमारी नही सुनी।

घर को किया सैनिटाइज

सरपंच को भी घर में रहने की हिदायत पुष्टि होने के बाद पूरा सोनकच्छ क्षेत्र सकते में है। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड व नपकर्मियों ने घर मे घूम-घूमकर के पूरे घर को सैनिटाइज किया। गांव के कई इलाकों में भी सैनिटाइजेशन किया। प्राचीन एक हनुमान मंदिर को भी कंटेनमेंट एरिया में शामिल किया है। तहसीलदार जीएस पटेल ने सरपंच काे यहां वहां घूमता देख उन्हें घर में रहने की हिदायत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pilwani BJP leader infected, Dewas MP met 10 days ago, quarantined himself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqRE0i
via IFTTT

No comments:

Post a Comment