वार्ड 17 की 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। महिला को कोरोना का संक्रमण होने की हिस्ट्री नहीं मिल रही है। यदि वह बड़वाह या बाहर अन्य कहीं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई हो तो यह जानना बहुत जरूरी है ताकि इसकी लिंक को समझा जा सके। सीबीएमओ डॉ. अनुज कारखुर ने बताया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला दो माह से बड़वाह से बाहर नहीं गई थी। ऐसे में एक ही संभावना है या तो कोई बाहर से आने वाला व्यक्ति उनके संपर्क में आया हो। परिजनों से जानकारी ले रहे हैं लेकिन ठोस जानकारी नहीं मिली है। परिजन बताते हैं महिला बाजार में फल लेने गई थी। कंटेनमेंट क्षेत्र में गुरुवार को 5 एएनएम व 2 एचएलवी की टीम ने करीब 64 घरों में रहने वाले करीब 224 लोगों का सर्वे किया। टीम ने कोविड 19 के लक्षणों के बारे में लोगों से जानकारी ली। किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं मिले। एक सामान्य सर्दी व एक मरीज बुखार का मिला। एक दिन पहले महिला के घर से 19 लोगों सहित कुल 22 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए इंदौर भेजे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Survey of 224 people in 64 houses in Barwah, no serious found


वार्ड 17 की 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। महिला को कोरोना का संक्रमण होने की हिस्ट्री नहीं मिल रही है। यदि वह बड़वाह या बाहर अन्य कहीं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई हो तो यह जानना बहुत जरूरी है ताकि इसकी लिंक को समझा जा सके। सीबीएमओ डॉ. अनुज कारखुर ने बताया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला दो माह से बड़वाह से बाहर नहीं गई थी। ऐसे में एक ही संभावना है या तो कोई बाहर से आने वाला व्यक्ति उनके संपर्क में आया हो। परिजनों से जानकारी ले रहे हैं

लेकिन ठोस जानकारी नहीं मिली है। परिजन बताते हैं महिला बाजार में फल लेने गई थी। कंटेनमेंट क्षेत्र में गुरुवार को 5 एएनएम व 2 एचएलवी की टीम ने करीब 64 घरों में रहने वाले करीब 224 लोगों का सर्वे किया। टीम ने कोविड 19 के लक्षणों के बारे में लोगों से जानकारी ली। किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं मिले। एक सामान्य सर्दी व एक मरीज बुखार का मिला। एक दिन पहले महिला के घर से 19 लोगों सहित कुल 22 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए इंदौर भेजे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Survey of 224 people in 64 houses in Barwah, no serious found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOhPsq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment