लॉकडाउन के तहत डोईफोडि़या पंचायत के ग्राम मातापुर में निस्तार तालाब का काम कराया जा रहा है। यहां 300 मजदूर 15 दिन से काम कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए हमें दोपहर 1 बजे बाद छुट्टी दे दी जाए। लेकिन पंचायत सचिव द्वारा यह मांग नहीं मानने पर मजदूरों ने गुरुवार को काम बंद कर हंगामा किया। पंचायत और सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मजूदर घर लौट गए। मजदूरों ने कहा रोजाना दोपहर 2बजे के बाद सभी मजदूरों को छुट्टी मिलती है। लेकिन गर्मी और तेज धूप के कारण काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभी मजदूरों ने पंचायत सचिव से दोपहर 1बजे तक घर जाने की मांग की थी। लेकिन सचिव ने हमारी बात नहीं सुनी। इस दौरान सचिव के साथ मजदूरों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके सभी मजदूर काम बंद कर घर लौट गए और रास्ते में हंगामा कर नारेबाजी की। धूप इतनी ज्यादा कि दो महिलाएं हो गईं बेहोश मजदूर राहुल पवार ने बताया क्षेत्र की सभी पंचायतों द्वारा दोपहर 1बजे तक मजदूरों की छुट्टी की जा रही है। लेकिन डोईफोड़िया पंचायत मनमानी कर रही है। सचिव धमकी देता है कि तुम काम भी नही करोगे तो पंचायत जेसीबी मशीन से काम करा लेगी। मजदूर बाली जवाहर ने कहा सभी मजदूर सामाजिक दूरी बनाकर और मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। लेकिन धूप इतनी ज्यादा है कि सोमवार और मंगलवार को एक-एक महिला मजदूर बेहोश हो चुकी है। चार जगह चल रहा काम, 2 बजे तक करा रहे काम ग्राम पंचायत के तहत चार स्थानों पर काम चल रहा है। सभी स्थानों पर सुबह 7से दोपहर 2बजे तक काम करवाया जा रहा है। मजदूरों की मांग पूरी नही की जा सकती। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे काम छोड़कर घर चले गए। प्रवेश शिवहरे, सचिव ग्राम पंचायत डोईफोड़िया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 300 laborers created commotion, stopped work if not discharged after noon


लॉकडाउन के तहत डोईफोडि़या पंचायत के ग्राम मातापुर में निस्तार तालाब का काम कराया जा रहा है। यहां 300 मजदूर 15 दिन से काम कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए हमें दोपहर 1 बजे बाद छुट्टी दे दी जाए। लेकिन पंचायत सचिव द्वारा यह मांग नहीं मानने पर मजदूरों ने गुरुवार को काम बंद कर हंगामा किया। पंचायत और सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मजूदर घर लौट गए।
मजदूरों ने कहा रोजाना दोपहर 2बजे के बाद सभी मजदूरों को छुट्टी मिलती है। लेकिन गर्मी और तेज धूप के कारण काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभी मजदूरों ने पंचायत सचिव से दोपहर 1बजे तक घर जाने की मांग की थी। लेकिन सचिव ने हमारी बात नहीं सुनी। इस दौरान सचिव के साथ मजदूरों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके सभी मजदूर काम बंद कर घर लौट गए और रास्ते में हंगामा कर नारेबाजी की।
धूप इतनी ज्यादा कि दो महिलाएं हो गईं बेहोश
मजदूर राहुल पवार ने बताया क्षेत्र की सभी पंचायतों द्वारा दोपहर 1बजे तक मजदूरों की छुट्टी की जा रही है। लेकिन डोईफोड़िया पंचायत मनमानी कर रही है। सचिव धमकी देता है कि तुम काम भी नही करोगे तो पंचायत जेसीबी मशीन से काम करा लेगी। मजदूर बाली जवाहर ने कहा सभी मजदूर सामाजिक दूरी बनाकर और मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। लेकिन धूप इतनी ज्यादा है कि सोमवार और मंगलवार को एक-एक महिला मजदूर बेहोश हो चुकी है।
चार जगह चल रहा काम, 2 बजे तक करा रहे काम
ग्राम पंचायत के तहत चार स्थानों पर काम चल रहा है। सभी स्थानों पर सुबह 7से दोपहर 2बजे तक काम करवाया जा रहा है। मजदूरों की मांग पूरी नही की जा सकती। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे काम छोड़कर घर चले गए।
प्रवेश शिवहरे, सचिव ग्राम पंचायत डोईफोड़िया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
300 laborers created commotion, stopped work if not discharged after noon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGej7R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment