पीथमपुर की एक कंपनी मित्तल अप्लायंसेस के मैनेजर का तीन दिन पुराना शव गुरुवार शाम उनके फ्लैट में मिला। उनके कमरे में कूलर चालू था। पास में शराब की बोतलें पड़ी थीं। पुलिस अधिक शराब पीने या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है। घटना सिलिकॉन सिटी, प्रेम सागर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 508 की है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम अल्बर्ट जॉन (57) था। वह चेन्नई के रहने वाले थे। एक साल पहले यहां रहने आए थे। उन्होंने सुनील शर्मा से फ्लैट किराए पर लिया था। पड़ोसियों ने बताया कि वे तीन दिन से फ्लैट से बाहर नहीं आए। मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने पर कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो पता चली घटना- इनकी कंपनी के कुछ लोग लगातार इन्हें फोन लगाकर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी इनके फ्लैट पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो इनका शव बाथरूम में औंधे मुह पड़ा मिला। तीन दिन होने से शव डिकंपोज हो गया था। इनका परिवार चेन्नई में रहता है। उन्हें सूचना दे दी है। वे इंदौर के लिए निकल चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पीथमपुर की एक कंपनी मित्तल अप्लायंसेस के मैनेजर का तीन दिन पुराना शव गुरुवार शाम उनके फ्लैट में मिला। उनके कमरे में कूलर चालू था। पास में शराब की बोतलें पड़ी थीं। पुलिस अधिक शराब पीने या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है। घटना सिलिकॉन सिटी, प्रेम सागर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 508 की है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम अल्बर्ट जॉन (57) था। वह चेन्नई के रहने वाले थे। एक साल पहले यहां रहने आए थे। उन्होंने सुनील शर्मा से फ्लैट किराए पर लिया था। पड़ोसियों ने बताया कि वे तीन दिन से फ्लैट से बाहर नहीं आए।
मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने पर कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो पता चली घटना- इनकी कंपनी के कुछ लोग लगातार इन्हें फोन लगाकर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी इनके फ्लैट पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो इनका शव बाथरूम में औंधे मुह पड़ा मिला। तीन दिन होने से शव डिकंपोज हो गया था। इनका परिवार चेन्नई में रहता है। उन्हें सूचना दे दी है। वे इंदौर के लिए निकल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwXsWN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment