कोरोना संक्रमण के मद्देनजरजिले में लगाए गये लाॅकडाउन में ढील दिए जाने के बाद अब लोगों को नियमों का पालन करने हिदायत दी जा रही है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले बनाए जा रहे हैं और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब तक ढाई हजार से अधिक मामले दर्ज किए गये हैं और करीब 23 लाख 63 हजार का चालान वसूला गया है। तोड़े नियम, 26 हजार का जुर्माना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूमने और बिना मास्क लगाए कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीमों ने 26 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला। कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर गठित अलग-अलग विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को 113 व्यक्तियों से 23 हजार 50 रुपए की जुर्माना राशि की वसूली की। वहीं नगर निगम की टीम ने 30 दुकानदारों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों पर मास्क न लगाने पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया, इस तरह 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Action on not following social distancing


कोरोना संक्रमण के मद्देनजरजिले में लगाए गये लाॅकडाउन में ढील दिए जाने के बाद अब लोगों को नियमों का पालन करने हिदायत दी जा रही है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले बनाए जा रहे हैं और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब तक ढाई हजार से अधिक मामले दर्ज किए गये हैं और करीब 23 लाख 63 हजार का चालान वसूला गया है।

तोड़े नियम, 26 हजार का जुर्माना
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूमने और बिना मास्क लगाए कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीमों ने 26 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला। कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर गठित अलग-अलग विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को 113 व्यक्तियों से 23 हजार 50 रुपए की जुर्माना राशि की वसूली की। वहीं नगर निगम की टीम ने 30 दुकानदारों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों पर मास्क न लगाने पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया, इस तरह 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Action on not following social distancing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AsNPYg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment