कोरोना को मात देकर संक्रमण मुक्त हुए 18 मरीजों को गुरुवार शाम जिला अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर से छुट्टी दे दी गई। इनमें एक ही परिवार के 10 सदस्य भी शामिल हैं। सभी ने महज 10 दिन में कोरोना से जंग जीती है। पॉजिटिव पाए जाने पर सभी जिंदगी को लेकर मायूस हो गए थे। अब नई उम्मीद के साथ घर लौटे हैं। अब परिजन दोगुना उत्साह के साथ घर लौटे एक सदस्य का 1 जून को जन्मदिन मनाएंगे। जिले में अब तक 200 मरीज कोरोना से डटकर लड़े और स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गुरुवार को शहर के 18 कोरोना मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर में 10 दिन पूरे हुए। शाम को जिला अस्पताल के पड़ोस के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर स्थित सेंटर से उन्हें छुट्टी दी गई। डॉ. प्रतीक नवलखे और डॉ. गौरव थावानी ने उन्हें शुक्रवार से 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी। शाम 6.15 बजे उन्हें घर विदा करने कलेक्टर प्रवीण सिंह, एएसपी महेंद्र तारणेकर, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. एमपी गर्ग और सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद खान पहुंचे। ताली बजाकर सभी को घर रवाना किया और होम क्वारेंटाइन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा बुरहानपुर फिर मुस्कुराएगा की थीम पर आप सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर में रहें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। गुरुवार दोपहर आई रिपोर्ट में 28 निगेटिव गुरुवार को जिले से 45 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। दोपहर तक नए-पुराने करीब 84 सैंपल पेंडिंग थे। दोपहर 2.30 बजे 28 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब 54 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 1 जून को संयुक्त परिवार में मनाएंगे जन्मदिन शनवारा के संयुक्त देवकर परिवार के 10 सदस्य कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होकर गुरुवार को घर लौटे हैं। अंकुश देवकर ने बताया क्षेत्र में एक परिवार के 3 और उनके 3 रिश्तेदार संक्रमित हुए थे। उनमें से 2 दम तोड़ चुके थे। एहतियात के तौर पर हमने सैंपल दिए। 18 मई को आई रिपोर्ट में सभी 10 सदस्य पॉजिटिव निकले। कुछ तो कोरोना के डर से कुछ पल गले से आवाज ही नहीं निकाल पाए। पूरे परिवार को बचाना था। 1 जून को मेरा जन्मदिन है। सोचा था दोस्तों के साथ एंज्वाय करेंगे। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सब भूल गया।अब फिर से जीने की नई उम्मीद जागी है। तीन बाद घर में ही संयुक्त परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 18 patients returned home after recovering from district hospital, 10 members of a family won battle in 10 days from Corona


कोरोना को मात देकर संक्रमण मुक्त हुए 18 मरीजों को गुरुवार शाम जिला अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर से छुट्टी दे दी गई। इनमें एक ही परिवार के 10 सदस्य भी शामिल हैं। सभी ने महज 10 दिन में कोरोना से जंग जीती है। पॉजिटिव पाए जाने पर सभी जिंदगी को लेकर मायूस हो गए थे। अब नई उम्मीद के साथ घर लौटे हैं। अब परिजन दोगुना उत्साह के साथ घर लौटे एक सदस्य का 1 जून को जन्मदिन मनाएंगे। जिले में अब तक 200 मरीज कोरोना से डटकर लड़े और स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
गुरुवार को शहर के 18 कोरोना मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर में 10 दिन पूरे हुए। शाम को जिला अस्पताल के पड़ोस के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर स्थित सेंटर से उन्हें छुट्टी दी गई। डॉ. प्रतीक नवलखे और डॉ. गौरव थावानी ने उन्हें शुक्रवार से 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी। शाम 6.15 बजे उन्हें घर विदा करने कलेक्टर प्रवीण सिंह, एएसपी महेंद्र तारणेकर, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. एमपी गर्ग और सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद खान पहुंचे। ताली बजाकर सभी को घर रवाना किया और होम क्वारेंटाइन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा बुरहानपुर फिर मुस्कुराएगा की थीम पर आप सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर में रहें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।

गुरुवार दोपहर आई रिपोर्ट में 28 निगेटिव
गुरुवार को जिले से 45 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। दोपहर तक नए-पुराने करीब 84 सैंपल पेंडिंग थे। दोपहर 2.30 बजे 28 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब 54 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

1 जून को संयुक्त परिवार में मनाएंगे जन्मदिन
शनवारा के संयुक्त देवकर परिवार के 10 सदस्य कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होकर गुरुवार को घर लौटे हैं। अंकुश देवकर ने बताया क्षेत्र में एक परिवार के 3 और उनके 3 रिश्तेदार संक्रमित हुए थे। उनमें से 2 दम तोड़ चुके थे। एहतियात के तौर पर हमने सैंपल दिए। 18 मई को आई रिपोर्ट में सभी 10 सदस्य पॉजिटिव निकले। कुछ तो कोरोना के डर से कुछ पल गले से आवाज ही नहीं निकाल पाए। पूरे परिवार को बचाना था। 1 जून को मेरा जन्मदिन है। सोचा था दोस्तों के साथ एंज्वाय करेंगे। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सब भूल गया।अब फिर से जीने की नई उम्मीद जागी है। तीन बाद घर में ही संयुक्त परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18 patients returned home after recovering from district hospital, 10 members of a family won battle in 10 days from Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gqWmvs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment