पर्यटन केंद्रों पर मिलने वाले लजीज नाश्ते व खाने का लुत्फ कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों ने उठाया। पर्यटन विकास निगम के टूरिस्ट स्पॉट हनुवंतिया के किचन से गुरुवार सुबह नाश्ते में पोहा-जलेबी और आलू भुजिया दिया गया। दोपहर के भोजन में पालक-कार्न की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद, अचार, पापड़ व गुलाब जामुन परोसा गया। मरीज व स्टाफ ने कहा स्वाद लजीज है। कलेक्टर अनय द्विवेदी की पहल पर गुरुवार से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ स्टाफ के लिए नाश्ते-भोजन की नई व्यवस्था लागू हुई। एक दिन पहले बुधवार को पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर संभाग अजय शर्मा व ओंकारेश्वर के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष अग्रवाल ने कलेक्टर द्विवेदी व सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया था। क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा की निगरानी में गुरुवार को कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ.सुनील बाजोलिया से मिली संख्या के आधार पर 160 प्लेट खाना व नाश्ता हनुवंतिया से पहुंचाया गया। वेज खाने में मरीजों की सेहत को ध्यान में रखकर मसाले व तेल का उपयोग किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा ने बताया हनुवंतिया पर्यटन केंद्र के किचन में भोजन तैयार किया जा रहा है। मनपसंद खाने के लिए एक दिन पहले आर्डर देना होगा। वहीं चार से पांच दिन बाद नॉनवेज में चिकन की व्यवस्था करेंगे। विचार : अस्थाई किचन नर्सिंग हॉस्टल खंडवा में शिफ्ट होगा हनुवंतिया में बन रहे भोजन की व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। पर्यटन विभाग मरीजों के भोजन के लिए जिला अस्पताल परिसर में कोरोना हॉस्पिटल के पास नर्सिंग हॉस्टल में किचन शिफ्ट कर सकता है। कोविड-19 का काम देख रहे एक डॉक्टर ने बताया इस पर चर्चा चल रही है। 250 रु. प्रति व्यक्ति के हिसाब से भोजन व नाश्ते का भुगतान पर्यटन विभाग को मरीजों एवं स्टाफ के दो वक्त के भोजन व नाश्ते के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान किया जाएगा। गुरुवार से पर्यटन विभाग ने नाश्ता व भोजन पहुंचाना शुरू कर दिया है। -डॉ.डीएस चौहान, सीएमएचओ, खंडवा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Patients get delicious food, workers get biryani


पर्यटन केंद्रों पर मिलने वाले लजीज नाश्ते व खाने का लुत्फ कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों ने उठाया। पर्यटन विकास निगम के टूरिस्ट स्पॉट हनुवंतिया के किचन से गुरुवार सुबह नाश्ते में पोहा-जलेबी और आलू भुजिया दिया गया। दोपहर के भोजन में पालक-कार्न की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद, अचार, पापड़ व गुलाब जामुन परोसा गया। मरीज व स्टाफ ने कहा स्वाद लजीज है।
कलेक्टर अनय द्विवेदी की पहल पर गुरुवार से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ स्टाफ के लिए नाश्ते-भोजन की नई व्यवस्था लागू हुई। एक दिन पहले बुधवार को पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर संभाग अजय शर्मा व ओंकारेश्वर के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष अग्रवाल ने कलेक्टर द्विवेदी व सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया था। क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा की निगरानी में गुरुवार को कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ.सुनील बाजोलिया से मिली संख्या के आधार पर 160 प्लेट खाना व नाश्ता हनुवंतिया से पहुंचाया गया। वेज खाने में मरीजों की सेहत को ध्यान में रखकर मसाले व तेल का उपयोग किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा ने बताया हनुवंतिया पर्यटन केंद्र के किचन में भोजन तैयार किया जा रहा है। मनपसंद खाने के लिए एक दिन पहले आर्डर देना होगा। वहीं चार से पांच दिन बाद नॉनवेज में चिकन की व्यवस्था करेंगे।

विचार : अस्थाई किचन नर्सिंग हॉस्टल खंडवा में शिफ्ट होगा
हनुवंतिया में बन रहे भोजन की व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। पर्यटन विभाग मरीजों के भोजन के लिए जिला अस्पताल परिसर में कोरोना हॉस्पिटल के पास नर्सिंग हॉस्टल में किचन शिफ्ट कर सकता है। कोविड-19 का काम देख रहे एक डॉक्टर ने बताया इस पर चर्चा चल रही है।

250 रु. प्रति व्यक्ति के हिसाब से भोजन व नाश्ते का भुगतान
पर्यटन विभाग को मरीजों एवं स्टाफ के दो वक्त के भोजन व नाश्ते के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान किया जाएगा। गुरुवार से पर्यटन विभाग ने नाश्ता व भोजन पहुंचाना शुरू कर दिया है।
-डॉ.डीएस चौहान, सीएमएचओ, खंडवा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patients get delicious food, workers get biryani


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TO5SyW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment