मध्यप्रदेश में फंसे करीब 4800 श्रमिकों को निकालने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन ट्रेनों की मांग की है। इसमें एक रतलाम, दूसरी इंदौर और तीसरी भोपाल से 2 जून को चलेगी। इसमें भी मंडल के दायरे में आने वाले इंदौर से चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल फाइनल हो गया है। यह वर्धमान जाएगी। रतलाम से चलने वाली ट्रेन आसनसोल जाएगी, लेकिन इसके अब तक पश्चिम बंगाल सरकार से अधिकारिक डिमांड नहीं आई है। भोपाल से चलने वाली ट्रेन हावड़ा जाएगी। किराया पश्चिम बंगाल सरकार उठाएगी। डिमांड आने के बाद रेलवे ने ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
7 स्टेशनों से गुजरेगी 11 जोड़ी ट्रेन : रतलाम के साथ ही पहली जून से मंडल के 7 स्टेशनों से 11 जोड़ी ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। इसमें से 11 रतलाम से होकर गुजरेगी, जबकि एक मेवाड़ एक्सप्रेस चित्तौडगढ स्टेशन होकर गुजरेगी। रतलाम में फिलहाल सप्ताह में दो ट्रेनें चल रही हैं। इनमें एक मुंबई सेंट्रल-दिल्ली-मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन चल रही है, जबकि नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सप्ताह में तीन दिन चल रही है इसलिए तैयारी पूरी है लेकिन बाकी के 6 स्टेशन, दाहोद, मेघनगर, खाचरौद, नागदा, उज्जैन और चित्तौडगढ में कोविड-19 की सावधानियों को मद्देनजर रखते हुए इंतजाम किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36zwklq
via IFTTT
