बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट परिजन की खुशियां गम में बदल गई। शुक्रवार को परिजन हादसे का शिकार हो गए। पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसर में चैरवी-सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन एमपी10जी0490 पलट गया। घटना में 4 की मौत हो गई। जबकि 33 घायल हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की पाटी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हुई। एक अन्य घायल ने जिला अस्पताल लाने के दौरान घायल कैलाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 12 घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। वाहन में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। ग्राम पंचायत रोसर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटना हुई। ग्राम सेमली के 35 से अधिक लोग गुरुवार को ग्राम चैरवी स्थित ससुराल में बेटी को छोड़ने गए थे। शुक्रवार सुबह लड़की को ससुराल छोड़कर वापस सेमली लौट रहे थे। रोसर में चैरवी-सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों को देखा और पुलिस को सूचना दी। चालक सहित 4 की मौत पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आदित्य राजसिंह ने बताया सुबह करीब 10 बजे थाने पर सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को पाटी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया हादसे में प्रताप पिता गमा (22), निवासी सेमली, फदीया पिता गोखलिया (26) निवासी घुघसी फत्तू पिता नगरिया (35) निवासी खरवड़ी फलिया सेमली की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घटना में वाहन चालक कैलाश की भी मौत हो गई। 18 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी मौके पर 100 डायल व 108 वाहन पहुंचा। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से पाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र वास्कले ने बताया 18 घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया। वहीं बाकी घायलों का पाटी अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए यहां गहमागहमी का माहौल रहा। घायलों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है। दिसंबर में हुई थी शादी सेमली निवासी रूलसिंह की बेटी दुलाबाई की शादी दिसंबर महीने में चैरवी हुई थी। दुलाबाई की बहन गीना सहित अन्य रिश्तेदार गुरुवार काे उसे ससुराल छोड़ने गए थे। परंपरा के अनुसार लड़की को छोड़ने के लिए भाई-बहन व रिश्तेदार गए थे। जबकि माता-पिता, काका व अन्य लोग घर पर ही थे। लोगों से परिजनों को हादसे की खबर मिली। इसके बाद वे पाटी व जिला अस्पताल पहुंचे। काका हीरामल ने बताया सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर वाहन नहीं मुड़ा और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गीना, उसकी काकी ओहरी हीरामल, बहन सारिका सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। ये हुए घायल दुर्घटना में सारिका तुलसीराम, पिंकी भाकीराम, साबलिया बिल्लाैरसिंह, ज्ञाति रूपसिंह, सायला वाहरिया, जेसमी साबरिया, ओहरी हीरामल, पप्पू वालसिंह, मकू पप्पू, थसलिया काशीराम, रितेश सुखलाल, भायसन मवासिया, सपना भायसन, टीमाली हीरामल, राहुल वाहरिया, साही भाकीराम, गुचिया खतनिया, गुलाब हरिसिंह, भाकीराम नानसिंह, शांतिलाल चुनालाल, सायना वाहरिया, दुर्गा प्रकाश, गीना रूलसिंह, गुचिया रावटिया, जेसाली साबलिया, कैलाश सायसिंह आदि घायल हुए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Daughter-in-law's relatives were returning home, four died due to vehicle overturning, 33 injured


बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट परिजन की खुशियां गम में बदल गई। शुक्रवार को परिजन हादसे का शिकार हो गए। पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसर में चैरवी-सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन एमपी10जी0490 पलट गया। घटना में 4 की मौत हो गई। जबकि 33 घायल हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की पाटी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हुई। एक अन्य घायल ने जिला अस्पताल लाने के दौरान घायल कैलाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 12 घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। वाहन में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
ग्राम पंचायत रोसर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटना हुई। ग्राम सेमली के 35 से अधिक लोग गुरुवार को ग्राम चैरवी स्थित ससुराल में बेटी को छोड़ने गए थे। शुक्रवार सुबह लड़की को ससुराल छोड़कर वापस सेमली लौट रहे थे। रोसर में चैरवी-सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

चालक सहित 4 की मौत
पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आदित्य राजसिंह ने बताया सुबह करीब 10 बजे थाने पर सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को पाटी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया हादसे में प्रताप पिता गमा (22), निवासी सेमली, फदीया पिता गोखलिया (26) निवासी घुघसी फत्तू पिता नगरिया (35) निवासी खरवड़ी फलिया सेमली की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घटना में वाहन चालक कैलाश की भी मौत हो गई।

18 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी
मौके पर 100 डायल व 108 वाहन पहुंचा। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से पाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र वास्कले ने बताया 18 घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया। वहीं बाकी घायलों का पाटी अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए यहां गहमागहमी का माहौल रहा। घायलों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।

दिसंबर में हुई थी शादी
सेमली निवासी रूलसिंह की बेटी दुलाबाई की शादी दिसंबर महीने में चैरवी हुई थी। दुलाबाई की बहन गीना सहित अन्य रिश्तेदार गुरुवार काे उसे ससुराल छोड़ने गए थे। परंपरा के अनुसार लड़की को छोड़ने के लिए भाई-बहन व रिश्तेदार गए थे। जबकि माता-पिता, काका व अन्य लोग घर पर ही थे। लोगों से परिजनों को हादसे की खबर मिली। इसके बाद वे पाटी व जिला अस्पताल पहुंचे। काका हीरामल ने बताया सेमलेट फाटे के पास मोड़ पर वाहन नहीं मुड़ा और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गीना, उसकी काकी ओहरी हीरामल, बहन सारिका सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

ये हुए घायल
दुर्घटना में सारिका तुलसीराम, पिंकी भाकीराम, साबलिया बिल्लाैरसिंह, ज्ञाति रूपसिंह, सायला वाहरिया, जेसमी साबरिया, ओहरी हीरामल, पप्पू वालसिंह, मकू पप्पू, थसलिया काशीराम, रितेश सुखलाल, भायसन मवासिया, सपना भायसन, टीमाली हीरामल, राहुल वाहरिया, साही भाकीराम, गुचिया खतनिया, गुलाब हरिसिंह, भाकीराम नानसिंह, शांतिलाल चुनालाल, सायना वाहरिया, दुर्गा प्रकाश, गीना रूलसिंह, गुचिया रावटिया, जेसाली साबलिया, कैलाश सायसिंह आदि घायल हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daughter-in-law's relatives were returning home, four died due to vehicle overturning, 33 injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3deJIO8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment