लॉकडाउन के कारण उबर और ओला टैक्सी के ड्राइवर्स सबसे ज्यादा प्रभावितों में शामिल हैं। देशभर में अपने ड्राइवर पार्टनर्स की मदद के लिए कंपनी ने उबर केयर ड्राइवर फंड बनाया है। इसमें कुल 50 करोड़ रुपए एकत्रित किए जाएंगे। 25 करोड़ रुपए उबर की ओर से और शेष राशि क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई जाएगी। इसमें उबर के कर्मचारी और राइडर्स भी मदद करेंगे। शहर में भी उबर ड्राइवर्स को यह राशि कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें उन्हें दो हजार से पांच हजार तक की मदद मिल रही है। एक ड्राइवर ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया- मेरे अकाउंट में 24 अप्रैल को तीन हजार रुपए कंपनी की ओर से आए हैं। पिछले एक महीने से कमाई कुछ भी नहीं हुई। ऐसे में ये सहायता बहुत मायने रखती है। हमें यह राशि वापस भी नहीं लौटानी है। एक अन्य ड्राइवर ने बताया कि मेरे खाते में पांच हजार रुपए आए हैं। ओला भी कर रही मदद, लेकिन वापस लेगी राशि - टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी ओला भी अपने से जुड़े ड्राइवर्स की मदद कर रही है। कंपनी के लिए गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने बताया- हमें करीब हजार रुपए दिए गए हैं। फिलहाल मदद जरूरी है। स्थिति सुधरने के बाद ये पैसे लौटाने भी पड़े तो भी समस्या नहीं होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Taxis closed for a month, Uber company helping its driver partners with three to five thousand


लॉकडाउन के कारण उबर और ओला टैक्सी के ड्राइवर्स सबसे ज्यादा प्रभावितों में शामिल हैं। देशभर में अपने ड्राइवर पार्टनर्स की मदद के लिए कंपनी ने उबर केयर ड्राइवर फंड बनाया है। इसमें कुल 50 करोड़ रुपए एकत्रित किए जाएंगे। 25 करोड़ रुपए उबर की ओर से और शेष राशि क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई जाएगी। इसमें उबर के कर्मचारी और राइडर्स भी मदद करेंगे। शहर में भी उबर ड्राइवर्स को यह राशि कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें उन्हें दो हजार से पांच हजार तक की मदद मिल रही है। एक ड्राइवर ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया- मेरे अकाउंट में 24 अप्रैल को तीन हजार रुपए कंपनी की ओर से आए हैं। पिछले एक
महीने से कमाई कुछ भी नहीं हुई। ऐसे में ये सहायता बहुत मायने रखती है। हमें यह राशि वापस भी नहीं लौटानी है। एक अन्य ड्राइवर ने बताया कि मेरे खाते में पांच हजार रुपए आए हैं।
ओला भी कर रही मदद, लेकिन वापस लेगी राशि - टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी ओला भी अपने से जुड़े ड्राइवर्स की मदद कर रही है। कंपनी के लिए गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने बताया- हमें करीब
हजार रुपए दिए गए हैं। फिलहाल मदद जरूरी है। स्थिति सुधरने के बाद ये पैसे लौटाने भी पड़े तो भी समस्या नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taxis closed for a month, Uber company helping its driver partners with three to five thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yOq10i
via IFTTT

No comments:

Post a Comment