इस महीने दूसरी बार बेमौसम बरसात हो गई। सोमवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बादलाें के गरजने के बाद 10-12 मिनट तक कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। हालांकि तापमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। अधिकतमतापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 और शनिवार रात न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था। पानी क्यों बरस रहा : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पानी गिर रहा है। दूसरा कारण- राजस्थान में प्रति चक्रवात बना हुआ है। तीसरी वजह- हवा कभी पश्चिमी कभी दक्षिण तो कभी उत्तरी हो रही है। हवा का पैटर्न बदलने से भी बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। अफगानिस्तान तरफ से विक्षोभ सक्रिय होकर यहां आ रहा है। गर्मी क्यों बेअसर : 15 दिसंबर से अबतक 35 विक्षोभ हो चुके हैं सक्रियगर्मी बेअसर होना का सबसे बड़ा कारण विक्षोभ का सक्रिय होना है। 15 दिसंबर से अब तक 35 विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इस बार 40 डिग्री तक पहुंचने की शुुरुआत 1 मई सेे होगी। संभावना है कि मई में भी गर्मी प्रभावित हो सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Clear in the morning, cloudy in the afternoon, rain in the evening


इस महीने दूसरी बार बेमौसम बरसात हो गई। सोमवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बादलाें के गरजने के बाद 10-12 मिनट तक कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। हालांकि तापमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। अधिकतमतापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 और शनिवार रात न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था।

पानी क्यों बरस रहा : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पानी गिर रहा है। दूसरा कारण- राजस्थान में प्रति चक्रवात बना हुआ है। तीसरी वजह- हवा कभी पश्चिमी कभी दक्षिण तो कभी उत्तरी हो रही है। हवा का पैटर्न बदलने से भी बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। अफगानिस्तान तरफ से विक्षोभ सक्रिय होकर यहां आ रहा है।
गर्मी क्यों बेअसर : 15 दिसंबर से अबतक 35 विक्षोभ हो चुके हैं सक्रियगर्मी बेअसर होना का सबसे बड़ा कारण विक्षोभ का सक्रिय होना है। 15 दिसंबर से अब तक 35 विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इस बार 40 डिग्री तक पहुंचने की शुुरुआत 1 मई सेे होगी। संभावना है कि मई में भी गर्मी प्रभावित हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Clear in the morning, cloudy in the afternoon, rain in the evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y4kgeY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment