जिले में कोरोना ने वापस दस्तक दी है। 10 दिन बाद जिले में नाैवां कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये शहर के खानपुरा गुदरी कसाईवाड़ा में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग थे। दो दिन पहले बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने शव से सैंपल लिए थे जिसकी रिपोर्ट शनिवार रात 10.40 बजे पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मामला सामने आने पर जिले में फिर सख्ती हो सकती है। इधर, प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। प्रशासन ने जिले में अब तक 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। इसमें 9 हजार लोग सर्दी-खांसी के मिले व 6 हजार लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। तीन हजार पर प्रशासन निगरानी बनाए हुए है। शनिवार की स्थिति में जिले में कुल 8 काेराेना पाॅजिटिव थे। इनमें से एक महिला की पूर्व में माैत हाे चुकी थी। अाखिरी काेराेना पाॅजिटिव 16 अप्रैल काे गराेठ के बाेलिया में मिला था। जिले में 10 दिन से कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने पर प्रशासन भी संक्रमण को लेकर निश्चित दिखाई दे रहा था। यही कारण है कि प्रशासन ने किराना, सब्जी व फल वालों को छूट दे रखी है। ये घर-घर जाकर सामान दे रहे हैं। वहीं थोक किराना रात के समय 7 से 10 बजे एवं फुटकर किराना दुकानें सुबह 6 से 10 बजे खोली जा रही हैं। लोग इलेक्ट्राॅनिक दुकानें खुलवाकर जरूरी सामान भी निकलवा रहे हैं। बाजार में पहले की तुलना में हल-चल बढ़ गई थी। शनिवार रात को शहर के खानपुरा गुदरी कसाईवाड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आ गया। इनकी 2 दिन पहले मौत हो चुकी है। बुजुर्ग की मौत पर प्रशासन ने सतर्कता के लिए सैंपल लिए थे। इसकी रिपोर्ट शनिवार रात पॉजिटिव आ गई। इस पर प्रशासन सतर्क हो गया। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया को सील करने का काम शुरू कर दिया। साथ ही बुजुर्ग के संपर्क में अाए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटाइन करने का काम भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग के संपर्क में करीब 60 से 70 लोग आए हैं। इसमें 30 से 40 लोग निरंतर बुजुर्ग के संपर्क में रहे एवं बड़ी संख्या में लोग बुजुर्ग के जनाजे में शामिल हुए। इन्हे निरंतर एम्बुलेंस के माध्यम से क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 1.अब तक 9 काेराेना पाॅजिटिव मिलने के कारण जिला ऑरेंज जाेन में शामिल है 2.इससे पहले आखिरी काेराेना पाॅजिटिव 16 अप्रैल काे बाेलिया में मिला था 3. पाॅजिटिव के संपर्क में आए लाेगाें काे चिह्नित कर क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाना शुरू कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास, 12 से 18 घंटे कर रहे काम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 12 से 18 घंटे काम कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की मदद से डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिससे संदिग्ध लोगों की जांच कराकर स्थिति को जल्द काबू में किया जा सके। इसके लिए जिले में करीब 72 मोबाइल टीमें घर-घर भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। 615 कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम बना रखी हैं। जो एक-एक क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। थर्मल स्कैनर व एसपीओटू मीटर से परीक्षण किया जा रहा है। थर्मल स्कैनर से शरीर का तापमान तुरंत पता लग जाता है। वहीं एसपीओटू मीटर से ऑक्सीजन सेच्यूरेशन की जानकारी लग जाती है। बुखार होने व सांस लेने की क्षमता कम होने पर तुरंत संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। जिले में अब तक 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। इनमें से 9 हजार लोग सर्दी-खांसी पीड़ित मिले हैं। सामान्य सर्दी-खांसी होने पर उपचार किया। इनमें से करीब 6 हजार लाेग स्वस्थ भी हो गए हैं। राजस्थान से जुड़ने वाले कच्चे रास्तों पर पुलिस तैनात एक बार पूरा होने के बाद वापस से शुरू करेंगे सर्वे : हम कोरोना की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। सर्वे निरंतर जारी है। एक बार पूरा होने के बाद वापस से शुरू किया जाएगा। वहीं हर जनपद में बनाए कंट्रोल रूम से चिकित्सक वीडियो कॉल कर उनके लक्षण की जांच करते हैं। ऋषव गुप्ता, सीईओ जिपं जो भी आवश्यक कदम होंगे वह उठाएंगे : अभी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सबसे पहले प्राथमिकता उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर भर्ती कर सैंपल भेजना एवं कंटेनमेंट एरिया को सील करना है। इसके बाद रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाना होंगे वह उठाएं जाएंगे। मनोज पुष्प, कलेक्टर, मंदसाैर ज्यादा कोई छूट दिए जाने की आवश्यकता नहीं है: शहर में एक और पॉजिटिव मिला है। ऐसे में हालात एकदम ठीक हो गए हैं, शहर पटरी पर आ गया है, यह कहा जाना उचित नहीं होगा। मेरा कलेक्टर से अनुरोध है कि वे शहर के हालातों को देखते हुए स्थिति जब तक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है, बहुत ज्यादा छूट देने की आवश्यकता नहीं है। यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Naina Corona positive found after 10 days, Mait has been done before two days, now Ayi Report


जिले में कोरोना ने वापस दस्तक दी है। 10 दिन बाद जिले में नाैवां कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये शहर के खानपुरा गुदरी कसाईवाड़ा में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग थे। दो दिन पहले बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने शव से सैंपल लिए थे जिसकी रिपोर्ट शनिवार रात 10.40 बजे पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मामला सामने आने पर जिले में फिर सख्ती हो सकती है। इधर, प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। प्रशासन ने जिले में अब तक 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। इसमें 9 हजार लोग सर्दी-खांसी के मिले व 6 हजार लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। तीन हजार पर प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
शनिवार की स्थिति में जिले में कुल 8 काेराेना पाॅजिटिव थे। इनमें से एक महिला की पूर्व में माैत हाे चुकी थी। अाखिरी काेराेना पाॅजिटिव 16 अप्रैल काे गराेठ के बाेलिया में मिला था। जिले में 10 दिन से कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने पर प्रशासन भी संक्रमण को लेकर निश्चित दिखाई दे रहा था। यही कारण है कि प्रशासन ने किराना, सब्जी व फल वालों को छूट दे रखी है। ये घर-घर जाकर सामान दे रहे हैं। वहीं थोक किराना रात के समय 7 से 10 बजे एवं फुटकर किराना दुकानें सुबह 6 से 10 बजे खोली जा रही हैं। लोग इलेक्ट्राॅनिक दुकानें खुलवाकर जरूरी सामान भी निकलवा रहे हैं। बाजार में पहले की तुलना में हल-चल बढ़ गई थी। शनिवार रात को शहर के खानपुरा गुदरी कसाईवाड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आ गया। इनकी 2 दिन पहले मौत हो चुकी है। बुजुर्ग की मौत पर प्रशासन ने सतर्कता के लिए सैंपल लिए थे। इसकी रिपोर्ट शनिवार रात पॉजिटिव आ गई। इस पर प्रशासन सतर्क हो गया। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया को सील करने का काम शुरू कर दिया। साथ ही बुजुर्ग के संपर्क में अाए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटाइन करने का काम भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग के संपर्क में करीब 60 से 70 लोग आए हैं। इसमें 30 से 40 लोग निरंतर बुजुर्ग के संपर्क में रहे एवं बड़ी संख्या में लोग बुजुर्ग के जनाजे में शामिल हुए। इन्हे निरंतर एम्बुलेंस के माध्यम से क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

1.अब तक 9 काेराेना पाॅजिटिव मिलने के कारण जिला ऑरेंज जाेन में शामिल है

2.इससे पहले आखिरी काेराेना पाॅजिटिव 16 अप्रैल काे बाेलिया में मिला था

3. पाॅजिटिव के संपर्क में आए लाेगाें काे चिह्नित कर क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाना शुरू

कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास, 12 से 18 घंटे कर रहे काम

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 12 से 18 घंटे काम कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की मदद से डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिससे संदिग्ध लोगों की जांच कराकर स्थिति को जल्द काबू में किया जा सके। इसके लिए जिले में करीब 72 मोबाइल टीमें घर-घर भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। 615 कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम बना रखी हैं। जो एक-एक क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। थर्मल स्कैनर व एसपीओटू मीटर से परीक्षण किया जा रहा है। थर्मल स्कैनर से शरीर का तापमान तुरंत पता लग जाता है। वहीं एसपीओटू मीटर से ऑक्सीजन सेच्यूरेशन की जानकारी लग जाती है। बुखार होने व सांस लेने की क्षमता कम होने पर तुरंत संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। जिले में अब तक 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। इनमें से 9 हजार लोग सर्दी-खांसी पीड़ित मिले हैं। सामान्य सर्दी-खांसी होने पर उपचार किया। इनमें से करीब 6 हजार लाेग स्वस्थ भी हो गए हैं।

राजस्थान से जुड़ने वाले कच्चे रास्तों पर पुलिस तैनात

एक बार पूरा होने के बाद वापस से शुरू करेंगे सर्वे : हम कोरोना की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 12 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। सर्वे निरंतर जारी है। एक बार पूरा होने के बाद वापस से शुरू किया जाएगा। वहीं हर जनपद में बनाए कंट्रोल रूम से चिकित्सक वीडियो कॉल कर उनके लक्षण की जांच करते हैं।
ऋषव गुप्ता, सीईओ जिपं

जो भी आवश्यक कदम होंगे वह उठाएंगे : अभी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सबसे पहले प्राथमिकता उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर भर्ती कर सैंपल भेजना एवं कंटेनमेंट एरिया को सील करना है। इसके बाद रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाना होंगे वह उठाएं जाएंगे।
मनोज पुष्प, कलेक्टर, मंदसाैर

ज्यादा कोई छूट दिए जाने की आवश्यकता नहीं है: शहर में एक और पॉजिटिव मिला है। ऐसे में हालात एकदम ठीक हो गए हैं, शहर पटरी पर आ गया है, यह कहा जाना उचित नहीं होगा। मेरा कलेक्टर से अनुरोध है कि वे शहर के हालातों को देखते हुए स्थिति जब तक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है, बहुत ज्यादा छूट देने की आवश्यकता नहीं है।
यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naina Corona positive found after 10 days, Mait has been done before two days, now Ayi Report


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/356ktu8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment