समीपवर्ती राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में साेमवार काे एक ही परिवार के छह लाेग काेराेना पॉजिटिव आ गए। इसे बाद नीमच प्रशासन ने जिले काे 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया। प्रशासन की इस व्यवस्था से आप घबराएं नहीं और घर में ही रहें। आपके लिए हर जरूरी सामग्री होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। नीमच व मनासा तहसील के क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तथा जावद तहसील क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेगी। जो आमजन को होम डिलीवरी के माध्यम से सामान पहुंचाएगी। यह सख्ती इसलिए भी की गई है कि जावद तहसील के दो गांव के 6 लोग निंबाहेड़ा में डॉ. गुप्ता से इलाज करवाकर आए थे। इसी डॉक्टर के यह पॉजिटिव मरीज का उपचार भी हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जावद प्रशासन ने इन सभी 6 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है।
पुलिस व प्रशासन के निर्णय तथा जनता के सहयोग से नीमच जिला अब तक ग्रीन जोन में शामिल है। इसके चारों दिशाओं से लगे जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल गए। जबकि हमारा जिला पूरी तरह सुरक्षित है। सोमवार को निंबाहेड़ा 6 पॉजिटिव और मिल गए। ये तीन दिन पहले मिले मरीज के परिजन ही है। इनको प्रशासन ने शाम को चित्तौड़गढ़ भेज दिया। इसकी जानकारी नीमच प्रशासन को मिलते ही कुछ कठोर निर्णय लिए है। ताकि जिले की जनता संक्रमण से बची रहे।
आज से लॉकडाउन की यह रहेगी व्यवस्था
ये रहेंगे प्रतिबंधित
किसी भी व्यक्ति को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में निवासरत नागरिकों का जिले से बाहर जाना प्रतिबंधित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग जिनमें राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगरपालिका, नगर परिषद, पंचायत, बैंक एवं बीमा कंपनियां इससे मुक्त रहेंगे।
ये प्रतिबंध से मुक्त
मेडिकल दुकान, अस्पताल एवं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां। गैस सिलेंडर की सिर्फ होम डिलीवरी होगी। नीमच एवं मनासा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक और जावद क्षेत्र में सुबह 10 बजे हॉकर अखबार बांट सकेंगे।
सब्जी मंडी : नीमच एवं मनासा क्षेत्र में सब्जी मंडी होलसेलर व फुटकर विक्रेता (फेरी व ठेले वाले) के लिए खुली रहेगी। आमजनता का प्रवेश बंद रहेगा।
किराना-सब्जी व अन्य : नीमच व मनासा ब्लॉक में घर-घर जाकर, दूध, सब्जी बेचने वाले, किराना दुकानें, आटा चक्कियां व अंडा, मांस व चिकन विक्रेता और होम डिलीवरी करने वाली संस्थाएं (किराना सामान, सब्जियां व दवा) सुबह 7 से दाेपहर 12 बजे तक, जावद क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक की छूट रहेगी।
चिल्ड वॉटर कैन: जिले में पीने के पानी की(चिल्ड वॉटर) केन सुबह 7 से 10 बजे तक होम डिलीवरी कर होगी।
किसानों के लिए : किसान खेतों तक फसल व अन्य आवश्यक कृषि कार्य के लिए आने-जाने व कृषि उपकरण लाने ले जाने की छूट रहेगी। भू-अधिकार पुस्तिका रखना होगी।
समर्थन मूल्य खरीदी : समर्थन मूल्य केंद्रों पर लगे सभी हम्माल, तुलावटी, समितियों के प्रबंधक व कर्मचारी एवं परिवहन करने वाले वाहनों के ट्रक ड्राइवर/क्लीनर प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। समितियों एवं वेयर के केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। केंद्रों पर किसानों के हाथ धुलवाने की व्यवस्था, सैनिटाइजर, एवं मास्क की व्यवस्था करेंगे।
इन्हे भी राहत- सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगे वाहन, कर्मचारी, हम्माल एवं गोदाम संचालक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। अतिआवश्यक खाद्य वस्तुओं के निर्माण, प्रसंस्करण, रिपेकिंग से संबंधित समस्त इकाईयां प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।
ये भी जरूरी : शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से प्रतिबंध से मुक्त।
59 की रिपोर्ट बाकी
प्रशासन ने सोमवार को जावद, पालसोड़ा, नीमच के 11 लोगों के सैंपल लिए। जिले से अब तक कुल 233 सैंपल भेजे गए। 21 पुराने व रविवार को भेजे गए 38 सैंपल शामिल हैं, जिनकी की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि अब तक जितनी भी जांच रिपोर्ट आई है वह सभी निगेटिव रिपोर्ट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35hiD9V
via IFTTT
No comments:
Post a Comment