चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित बजरंग नगर में बुधवार रात पड़ोसियों ने महिला से मारपीट कर चेहरे पर काजल पोत दिया। किसी रिश्तेदार के घर आने के कारण पड़ोसी महिला से नाराज थे। इसी बात को लेकर विवाद करते हुए दुर्व्यवहार कर मारपीट की। पुलिस ने बताया जितेंद्र रायकवार, कुलदीप, शारदा, दीपमाला, आशा, कान्हा और रोशनी इस घटना में आरोपी हैं। महिला का कहना है कि उसका रिश्तेदार किसी जरूरी काम से उसके घर आया था। लॉकडाउन के कारण वह रूक गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस चला गया। रिश्तेदार के बारे में अपशब्द बोलते हुए पड़ोसियों ने मारपीट की। काजल से चेहरा काला कर दिया। मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मारपीट, गालीगलोज सहित दुर्व्यवहार एवं अपमान के इरादे से किए कृत्य के तहत अपराध दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fRIoTe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment