कोविड अस्पतालों से गुरुवार को 59 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अरबिंदो से 33, इंडेक्स से 22, चोइथराम से 2 और एमआर टीबी अस्पताल से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अरबिंदो में अब तक 1057 मरीज भर्ती हुए हैं, इनमें से 556 यानी लगभग 52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वैसे सभी अस्पतालों के मिलाकर अब तक 1098 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
लोग ही तय करें इंदौर कब, किस तरह खुले
लॉकडाउन कब खुले, क्या छूट हो, क्या पाबंदी, इंदौर के लोग ही बताएं। दुकान, मॉल, स्कूल, दफ्तर, मंडी, फैक्ट्री, होम डिलीवरी सहित सभी चीजों के लिए क्या नियम होने चाहिए? कंटेनमेंट एरिया में सख्ती कितनी-कैसी हो? सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क को लेकर क्या तय हो? भास्कर आपके सुझावों को प्रकाशित तो करेगा ही, जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाएगा।अपने सुझाव 16 मई दोपहर 3 बजे तक अपने नाम, पता व फोन नंबर लिखकर इस नंबर पर वॉट्सएप करें- 9907034856
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/360ZIQW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment