उमरियापुरा गांव दिमनी के युवाओं ने गुरुवार सुबह 8 से 5 बजे तक अंबाह से मुरैना हाईवे पर गुजरने वाले सभी छोटे, बड़े वाहनों को सेनेटाइज कर वाहन चालकों और अन्य लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागृत किया। सुबह से ही युवाओं की यह टीम अपने संसाधनों से सेनेटाइजर मशीन लेकर सड़क पर खड़ी हो गई और यहां से गुजरने वाले वाहन एंबुलेंस, प्रशासन की गाड़ियां, अन्य चार पहिया, ट्रक, लोडिंग वाहन, बाइक, ट्रेक्टर, साइकिल, रिक्शा, टेंपू जैसे कई वाहनों को सेनेटाइज करती रही।
टीम में शामिल देशराज सिंह ने बताया कि हमारे गांव से 5 किलोमीटर दूरी पर बसे बारे का पुरा सहित गुलाब का पुरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के कारण आसपास के लोगो में दहशत फैल गई है। ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके बताने के लिए यह अभियान चलाया है, क्योंकि सावधानी ही इस वायरस से पूर्ण बचाव है, इस टीम में देशराज सिंह, कृष्णा सिंह कुशवाह, भगीरथ सिंह कुशवाह, शिवनारायण सिंह कुशवाह, अनिल सिंह कुशवाह, बबलू कुशवाह, बंटी कुशवाह, रवि कुशवाह, रामअवतार सिंह कुशवाह, केशव सिंह कुशवाह, नीरज कुशवाह आदि युवा शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ApqJ4R
via IFTTT
No comments:
Post a Comment