गुरुवार को सुबह नगर भ्रमण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेंद्र शर्मा जब सब्जी मंडी और उसके आसपास के इलाके में पहुंचे तो वहां पर लोग ग्रुप बनाकर बातचीत कर रहे थे, इस पर शर्मा ने धारा 144 और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होते देख मौजूद लोगों से कोरोना वायरस के बचाव को लेकर भीड़ ना लगाने और अपने-अपने घर जाने की अपील की, जिस पर भीड़ में मौजूद लोग उनसे बहस करने लगे और कहने लगे की अंबाह का ही बाजार क्यों बंद है। जबकि मुरैना का बाजार खुला हुआ है। तमाम समझाने पर भी जब यह भीड़ घर जाने को राजी नहीं हुई तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पुलिस थाने फोन लगाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल को आते देख भीड़ अपने-अपने घरों को चली गई।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 6 बजे कुछ लोग कानून का उल्लंघन करते हुए अपनी-अपनी दुकानों के सामने बैठकर ग्राहकों को सामान दे रहे थे, जब उन्होंने दुकानदारों व भीड़ को समझाया तो वह नहीं माने। शर्मा ने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करना नागरिकों का दायित्व है, इसलिए उन्हें शासन का सहयोग करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YfZGw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment