कोरोना संकट के बीच कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग की ओर से जारी किए आदेश के बाद उज्जैन जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1000 से अधिक विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा निजी स्कूलों के भी 500 से अधिक विद्यार्थी इस आदेश से लाभान्वित होंगे। इन्हें पूरक परीक्षा के बगैर ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 23 मार्च को ही घोषित कर दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम यह आदेश जारी किया कि सभी शासकीय और निजी स्कूलों के 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देते हुए प्रोन्नत कर उत्तीर्ण किया जाए। जिन स्कूलों में परीक्षा हो चुकी है लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं, उनके सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए। वहीं जहां रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, वहां पूरक पात्रताधारी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर उत्तीर्ण किया जाए। उज्जैन जिले के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वी में 629 और कक्षा 11वीं में 468 विद्यार्थियोंको पूरक आई थी लेकिन शासन के निर्णय के बाद अब इन विद्यार्थियों को बगैर पूरक परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया शासन के आदेशानुसार विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर उत्तीर्ण करने के संबंध में सभी प्राचार्य को निर्देशित किया है।
फेल हुए विद्यार्थियोंपर कोई निर्णय नहीं
जिले के शासकीय स्कूलों के अलावा अधिकांश निजी स्कूलों में भी 9वीं और 11वीं के रिजल्ट पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। जिले में 202 हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में साढ़े 6 हजार विद्यार्थी फेल हुए हैं लेकिन शासन ने इनके संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर इन्हें भी जनरल प्रमोशन दिया जाता है तो स्कूलों में कक्षा 9वी के 6135 और कक्षा 11वीं के 446 विद्यार्थियों को इसका फायदा मिल सकेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lt2cyd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment