कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने वाली पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन टेस्टिंग (पीसीआर) मशीन शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है। अब जल्द ही कोरोना संक्रमण की जांच शहर में ही हो जाएगी। लैब को पहले ही एम्स भोपाल से संबद्धता मिल चुकी है। भोपाल से रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी को देखते हुए जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री से बात कर कोरोना टेस्ट लैब की मंजूरी करवाई थी। मशीन को माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इंस्टाॅल करेंगे।
एक किट से 200 टेस्ट : पीसीआर मशीन के साथ 2 लाख रुपए की एक किट भी आएगी। इससे 200 टेस्ट किए जा सकेंगे। अन्य सहायक उपकरण भी एक-दो दिन में पहुंच जाएंगे। पूरी लैब बनाने पर लगभग 60 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें से 25 लाख की सिर्फ पीसीआर मशीन है।
पीसीआर मशीन आ गई है। अन्य उपकरण की खरीदी भी हो गई है। एक-दो दिन में पहुंच जाएंगे। उम्मीद है कि लैब में अगले सप्ताह से कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी। सिर्फ 7 घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। चेतन्य काश्यप, विधायक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyFccJ
via IFTTT
