अनलाॅक किए शहर में कई लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना वायरस का संक्रमण 795 कॉलोनियों में फैल चुका है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह फैल चुका है। अब नए इलाकों में भी लगातार मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को कंजर मोहल्ला, नई बस्ती तेजाजी नगर, राम बड़ोदिया बेटमा, फॉरेस्ट कॉलोनी, पालाखेड़ी, मंगल नगर, सांवेर, हेरियुमरिया का बगीचा, कैलाशपुरी तलावली आदि में मरीज मिले। ये वे इलाके हैं जहां जून तक कोई संक्रमित मरीज नहीं था। इधर एरोड्रम रोड क्षेत्र का परमहंस नगर, लक्ष्मी नगर, राम नगर में भी 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
आईआईटी में 100 से ज्यादा का कोरोना टेस्ट
आईआईटी इंदौर ने संस्थान के सौ से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया। आईआईटी के होस्टल में रह रहे एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ये जांच करवाई गईं। संक्रमित होने के बाद 56 छात्रों, होस्टल के कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों की जांच करवाई।
सख्ती के लिए अपर कलेक्टरों के क्षेत्र बांटे
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में तेजी लाने के लिए अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा को कनाड़िया और भिचौली हप्सी क्षेत्र दिया है। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर को राजस्व अनुभाग राऊ और महू, अपर कलेक्टर पवन जैन को राजस्व अनुभाग सांवेर सौंपा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpJTau
via IFTTT
