गांव मड़ावदा की आबादी 5 हजार के आसपास है, फिर भी गांव में खेल मैदान नहीं है। 10 साल से खेल मैदान की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर भास्कर में 27 जुलाई को 5 हजार की आबादी, फिर भी नहीं खेल मैदान समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को पटवारी धर्मेंद्र पंवार, सरपंच कैलाश कटारिया, सचिव जितेंद्र जोशी खेल मैदान की खाली जमीन का अवलोकन करने मौके पर पहुंचे। पटवारी ने बताया प्रशासन को इस बारे में प्रतिवेदन दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई आदेशानुसार की जाएगी। इस अवसर पर मनोहर राठौड़, मोतीलाल पाटीदार, राकेश राठौड़ आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गांव मड़ावदा की आबादी 5 हजार के आसपास है, फिर भी गांव में खेल मैदान नहीं है। 10 साल से खेल मैदान की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर भास्कर में 27 जुलाई को 5 हजार की आबादी, फिर भी नहीं खेल मैदान समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को पटवारी धर्मेंद्र पंवार, सरपंच कैलाश कटारिया, सचिव जितेंद्र जोशी खेल मैदान की खाली जमीन का अवलोकन करने मौके पर पहुंचे। पटवारी ने बताया प्रशासन को इस बारे में प्रतिवेदन दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई आदेशानुसार की जाएगी। इस अवसर पर मनोहर राठौड़, मोतीलाल पाटीदार, राकेश राठौड़ आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRNhxk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment