जुलाई माह खत्म होने को है, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षक को अब तक जून का वेतन नहीं दिया गया है। इससे कई शिक्षकों काे मकान, वाहन, शिक्षा ऋण देने में परेशानी का आ रही है। समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मप्र शिक्षक कांग्रेस महासचिव स्वरूपनारायण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान काे पत्र लिख शीघ्र जून का वेतन देने की मांग की है। चतुर्वेदी ने बताया जब तहसील स्तर पर ट्रेजरी से वेतन बिल पास होते थे, तब हर माह की एक तारिख को वेतन मिल जाता था। जब से जिला कोषालय में वेतन आहरण का मामला गया और कम्प्यूटर सिस्टम पर काम हाे रहा है, तब से आर्थिक प्रकरण हल हाेने के बजाए लंबित होने लगे हैं। आवंटन के अभाव में हर माह किसी न किसी वर्ग का वेतन आहरित नहीं होता है। मप्र शिक्षक कांग्रेस ने सीएम को अवगत कराकर प्रतिमाह 1 तारीख काे वेतन दिलाने की मांग की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जुलाई माह खत्म होने को है, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षक को अब तक जून का वेतन नहीं दिया गया है। इससे कई शिक्षकों काे मकान, वाहन, शिक्षा ऋण देने में परेशानी का आ रही है। समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मप्र शिक्षक कांग्रेस महासचिव स्वरूपनारायण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान काे पत्र लिख शीघ्र जून का वेतन देने की मांग की है। चतुर्वेदी ने बताया जब तहसील स्तर पर ट्रेजरी से वेतन बिल पास होते थे, तब हर माह की एक तारिख को वेतन मिल जाता था। जब से जिला कोषालय में वेतन आहरण का मामला गया और कम्प्यूटर सिस्टम पर काम हाे रहा है, तब से आर्थिक प्रकरण हल हाेने के बजाए लंबित होने लगे हैं। आवंटन के अभाव में हर माह किसी न किसी वर्ग का वेतन आहरित नहीं होता है। मप्र शिक्षक कांग्रेस ने सीएम को अवगत कराकर प्रतिमाह 1 तारीख काे वेतन दिलाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g8py9X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment