लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद से पति को पत्नी ने शराब पीने के बजाय कुछ काम करने के लिए कहा तो गुस्साए पति ने उस पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, सत्यम कॉलोनी फेज 2 निवासी सुनीता (40) ने पति सुनील कलमे ने बताया वह लोगों के यहां घर का काम कर बेटे को जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवा रही है। पति ड्राइवरी करता था। लाॅकडाउन से वह घर बैठा था। अनलॉक होने के बाद से लगातार शराब पी रहा। जो कमाकर लाती तो वह छीनकर शराब पी जाता था। जब उससे कहा कि लाॅकडाउन के कारण मकान का किराया बढ़ गया है। कुछ कमाकर लाए तो वह नाराज हो गया। शाम को काम से लौटी तो फिर विवाद किया और हथौड़ी से सिर पर 4-5 वार कर दिए। पेट में भी मारने लगा। पड़ोसियों ने बचाया। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा महिला के घाव काफी गहरे हैं। यदि लोग नहीं बचाते तो पति उसकी हत्या कर सकता था। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पति की तलाश जारी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद से पति को पत्नी ने शराब पीने के बजाय कुछ काम करने के लिए कहा तो गुस्साए पति ने उस पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, सत्यम कॉलोनी फेज 2 निवासी सुनीता (40) ने पति सुनील कलमे ने बताया वह लोगों के यहां घर का काम कर बेटे को जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवा रही है। पति ड्राइवरी करता था। लाॅकडाउन से वह घर बैठा था। अनलॉक होने के बाद से लगातार शराब पी रहा। जो कमाकर लाती तो वह छीनकर शराब पी जाता था। जब उससे कहा कि लाॅकडाउन के कारण मकान का किराया बढ़ गया है। कुछ कमाकर लाए तो वह नाराज हो गया। शाम को काम से लौटी तो फिर विवाद किया और हथौड़ी से सिर पर 4-5 वार कर दिए। पेट में भी मारने लगा। पड़ोसियों ने बचाया। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा महिला के घाव काफी गहरे हैं। यदि लोग नहीं बचाते तो पति उसकी हत्या कर सकता था। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पति की तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P2jpQF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment