नगर में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज 30 जून को सामने आया। इसके बाद जुलाई के पहले पखवाड़े में 24 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। माह समाप्त होने के 4 दिन पहले तक ये आंकड़ा 35 हो चुका है। इनमें आशापुर, बरूड़ और प्रतापपुरा के 6 केस शामिल है। संक्रमितों में 51 फीसदी युवा है, जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी हो चुका है। कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों व बुजुर्गों को बताया जाता रहा है, लेकिन नगर व अंचल में युवा सबसे अधिक चपेट में आ रहे हैं। अब तक सामने आ चुके 35 पॉजिटिव केस में 21 से 40 तक के 16 मरीज हैं, यानी 51%। इससे पता चलता है कि युवा कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। कोरोना ट्रेंड पर नजर डाली जाए तो हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें 4 साल के बालक से 63 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल है। 10 वर्ष तक की उम्र के 3, 11 से 20 वर्ष तक 4 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह 21 से 30 वर्ष तक के 10 व 31 से 40 साल के 6 युवक शामिल हैं। दोनों आयु वर्ग को मिलाकर कुल 16 युवा कोरोना से संक्रमित हुए। बढ़ती उम्र के साथ लोग कोरोना से बचाव में सावधानी बरत रहे हैं। इसी वजह से 51 से 60 वर्ष तक के 2 और 61 से 70 वर्ष में मात्र एक बुजुर्ग चपेट में आए है। मरीजों की संख्या एक नजर में उम्र मरीज मेल फीमेल 0-10 6 2 1 11-20 4 3 1 21-30 10 6 4 31-40 6 4 2 41-50 6 3 3 51-60 2 1 1 61-70 1 1 0 चिंता का विषय है ^संक्रमण प्रभावित में आधे से ज्यादा युवाओं का होना चिंता का विषय है। परिवार में युवाओं को खुद सावधानी बरतकर बच्चों व बुजुर्गों को प्रेरित करना चाहिए, न कि लापरवाही करें। बेवजह बाहर घूमने से बचें। डॉ. महेश जैन, बीएमओ, हरसूद इन तीन किस्सों से समझें हम तक कैसे पहुंच रहा संक्रमण पहला किस्सा : निकाह में खेड़िपुरा व केरल की हिस्ट्री 19 वर्षीय युवती के पॉजिटिव केस की हिस्ट्री में बड़ा कारण निकाह सामने आया। युवती के खालू के लड़के (भाई) की शादी में लड़की वाले हरदा के खेड़िपुर से आए, जबकि दूल्हे बने 22 वर्षीय युवक ने केरल से आने की हिस्ट्री छिपाई। नतीजा युवती को तेज बुखार आने पर सैंपल जांच के लिए लिया गया। 30 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरा किस्सा : घर पर आया बुखार, जांच में संक्रमण निकला ग्राम प्रतापपुरा, बरूड़ और नगर के सेक्टर 2 में आए कोरोना पॉजिटिव केस में मरीजों को घर पर बुखार, सर्दी व खांसी की शिकायत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने गए 2 युवक व एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरा किस्सा : भोपाल से चपेट में आया स्वास्थ्यकर्मी का पति नगर के सेक्टर 7 के बाद अन्य वार्ड में कोरोना की दस्तक देने का पहला मामला वार्ड नंबर 8 में सामने आया। राजधानी में नौकरी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी के पति की हिस्ट्री में भोपाल से संक्रमण आने की पुष्टि हुई। वहां से आने पर तेज बुखार की पहले सामान्य जांच और फिर खुद आगे होकर सैंपल कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नगर में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज 30 जून को सामने आया। इसके बाद जुलाई के पहले पखवाड़े में 24 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। माह समाप्त होने के 4 दिन पहले तक ये आंकड़ा 35 हो चुका है। इनमें आशापुर, बरूड़ और प्रतापपुरा के 6 केस शामिल है। संक्रमितों में 51 फीसदी युवा है, जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी हो चुका है। कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों व बुजुर्गों को बताया जाता रहा है, लेकिन नगर व अंचल में युवा सबसे अधिक चपेट में आ रहे हैं। अब तक सामने आ चुके 35 पॉजिटिव केस में 21 से 40 तक के 16 मरीज हैं, यानी 51%। इससे पता चलता है कि युवा कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है।
कोरोना ट्रेंड पर नजर डाली जाए तो हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें 4 साल के बालक से 63 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल है। 10 वर्ष तक की उम्र के 3, 11 से 20 वर्ष तक 4 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह 21 से 30 वर्ष तक के 10 व 31 से 40 साल के 6 युवक शामिल हैं। दोनों आयु वर्ग को मिलाकर कुल 16 युवा कोरोना से संक्रमित हुए। बढ़ती उम्र के साथ लोग कोरोना से बचाव में सावधानी बरत रहे हैं। इसी वजह से 51 से 60 वर्ष तक के 2 और 61 से 70 वर्ष में मात्र एक बुजुर्ग चपेट में आए है।

मरीजों की संख्या एक नजर में
उम्र मरीज मेल फीमेल
0-10 6 2 1
11-20 4 3 1
21-30 10 6 4
31-40 6 4 2
41-50 6 3 3
51-60 2 1 1
61-70 1 1 0

चिंता का विषय है
^संक्रमण प्रभावित में आधे से ज्यादा युवाओं का होना चिंता का विषय है। परिवार में युवाओं को खुद सावधानी बरतकर बच्चों व बुजुर्गों को प्रेरित करना चाहिए, न कि लापरवाही करें। बेवजह बाहर घूमने से बचें।
डॉ. महेश जैन, बीएमओ, हरसूद

इन तीन किस्सों से समझें हम तक कैसे पहुंच रहा संक्रमण

पहला किस्सा : निकाह में खेड़िपुरा व केरल की हिस्ट्री
19 वर्षीय युवती के पॉजिटिव केस की हिस्ट्री में बड़ा कारण निकाह सामने आया। युवती के खालू के लड़के (भाई) की शादी में लड़की वाले हरदा के खेड़िपुर से आए, जबकि दूल्हे बने 22 वर्षीय युवक ने केरल से आने की हिस्ट्री छिपाई। नतीजा युवती को तेज बुखार आने पर सैंपल जांच के लिए लिया गया। 30 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दूसरा किस्सा : घर पर आया बुखार, जांच में संक्रमण निकला
ग्राम प्रतापपुरा, बरूड़ और नगर के सेक्टर 2 में आए कोरोना पॉजिटिव केस में मरीजों को घर पर बुखार, सर्दी व खांसी की शिकायत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने गए 2 युवक व एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
तीसरा किस्सा : भोपाल से चपेट में आया स्वास्थ्यकर्मी का पति
नगर के सेक्टर 7 के बाद अन्य वार्ड में कोरोना की दस्तक देने का पहला मामला वार्ड नंबर 8 में सामने आया। राजधानी में नौकरी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी के पति की हिस्ट्री में भोपाल से संक्रमण आने की पुष्टि हुई। वहां से आने पर तेज बुखार की पहले सामान्य जांच और फिर खुद आगे होकर सैंपल कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव अाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32VxZBL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment