नगर निगम के बंद गेट के पास मँगौड़े की दुकान संचालक का परिजन कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जैसे ही यह जानकारी बुधवार को निगम पहुँची हर तरफ हड़कम्प मच गया। नगर निगम में शाम को अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की टेबलों पर मँगौड़े और चाय की पार्टी होती थी और इसी दुकान से मँगौड़े मँगाए जाते थे। कई अधिकारी तो माथा पकड़े नजर आए और यह कहते सुने गए कि बड़ी मुश्किल से शादी का डर खत्म हुआ तो अब मँगौड़े ने मुसीबत खड़ी कर दी है। बताया जाता है कि मँगौड़ा संचालक ने बुधवार की दोपहर तक दुकान खोलकर रखी थी इसके बाद कुछ लोगों ने उसे समझाया कि जब परिवार में कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाया गया है तो दुकान क्यों खोली है। इसके बाद वह अपना सामान समेटकर गायब हो गया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि उसकी दुकान के अधिकतर ग्राहक तो नगर निगम के ही हैं और शाम को हर विभाग का प्यून वहीं नजर आता था, क्योंकि अधिकारियों में मँगौड़ों की डिमांड अधिक थी। अब अधिकारी तो दहशत में हैं ही, प्यून भी परेशान हैं कि उनका क्या होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नगर निगम के बंद गेट के पास मँगौड़े की दुकान संचालक का परिजन कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जैसे ही यह जानकारी बुधवार को निगम पहुँची हर तरफ हड़कम्प मच गया। नगर निगम में शाम को अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की टेबलों पर मँगौड़े और चाय की पार्टी होती थी और इसी दुकान से मँगौड़े मँगाए जाते थे। कई अधिकारी तो माथा पकड़े नजर आए और यह कहते सुने गए कि बड़ी मुश्किल से शादी का डर खत्म हुआ तो अब मँगौड़े ने मुसीबत खड़ी कर दी है।

बताया जाता है कि मँगौड़ा संचालक ने बुधवार की दोपहर तक दुकान खोलकर रखी थी इसके बाद कुछ लोगों ने उसे समझाया कि जब परिवार में कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाया गया है तो दुकान क्यों खोली है। इसके बाद वह अपना सामान समेटकर गायब हो गया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि उसकी दुकान के अधिकतर ग्राहक तो नगर निगम के ही हैं और शाम को हर विभाग का प्यून वहीं नजर आता था, क्योंकि अधिकारियों में मँगौड़ों की डिमांड अधिक थी। अब अधिकारी तो दहशत में हैं ही, प्यून भी परेशान हैं कि उनका क्या होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PT6XT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment