करीब डेढ़ माह बाद भी चंदन नगर पुलिस जवाहर टेकरी में रहने वाली 16 वर्षीय बच्ची का पता नहीं लगा पाई है। उसके पिता जानकारी लेने के लिए रोज थाने के चक्कर लगाते हैं, लेकिन पुलिस वाले सीधे मुंह बात ही नहीं करते। उसे डांट-डपट कर भगा देते हैं। मामले में डीआईजी और एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जवाहर टेकरी में रहने वाले मजदूर सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। 9 जून को वह बेटियों को घर में छोड़कर पत्नी के साथ गेहूं लेने ससुराल गए थे। इस बीच मोहल्ले में रहने वाला बदमाश दीपक नायक चाकू की नोक पर एक बेटी को ले गया। घटना के बाद से दोनों बेटियां डरी हुई हैं। खाना तक ठीक से नहीं खातीं। मामले में टीआई योगेश सिंह तोमर ने कहा अभी संदेही दीपक का पता नहीं चला है। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


करीब डेढ़ माह बाद भी चंदन नगर पुलिस जवाहर टेकरी में रहने वाली 16 वर्षीय बच्ची का पता नहीं लगा पाई है। उसके पिता जानकारी लेने के लिए रोज थाने के चक्कर लगाते हैं, लेकिन पुलिस वाले सीधे मुंह बात ही नहीं करते। उसे डांट-डपट कर भगा देते हैं। मामले में डीआईजी और एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जवाहर टेकरी में रहने वाले मजदूर सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। 9 जून को वह बेटियों को घर में छोड़कर पत्नी के साथ गेहूं लेने ससुराल गए थे। इस बीच मोहल्ले में रहने वाला बदमाश दीपक नायक चाकू की नोक पर एक बेटी को ले गया। घटना के बाद से दोनों बेटियां डरी हुई हैं। खाना तक ठीक से नहीं खातीं। मामले में टीआई योगेश सिंह तोमर ने कहा अभी संदेही दीपक का पता नहीं चला है। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D9TPqd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment