रास्ते में कचरा खाली करने पर नगर निगम के ड्राइवर हबीब शाह और हेल्पर शंकर गोविंद की सेवा समाप्त कर दी गई। यह गड़बड़ी जीपीएस ट्रैकिंग से पकड़ में आई। कंट्रोल रूम को जीपीएस से जानकारी मिली कि शुक्रवार को जोन 18 वार्ड 53 की शाम कचरा संग्रहण वाहन रूट कवर करने के बाद कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचा ही नहीं। रात 10.32 बजे यह गाड़ी जोन 18 के वार्ड 64 में तीन इमली चौराहे से 100 मीटर दूर सर्विस रोड के पास कचरा खाली कर चली गई। वहीं वार्ड 53 के दरोगा पंकज ओमप्रकाश का वेतन काटने के निर्देश दिए। आईडीए के प्लाॅट पर कचरा, कर्मियों का वेतन काटा : इसके अलावा स्कीम 140 में आईडीए के प्लॉट पर कचरे का ढेर मिला। इस पर दरोगा नवीन पांचवाल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड 51 में भी सफाई संतोषजनक नहीं होने पर दरोगा दिपेश चांडेकर का 7 दिन का वेतन काटा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रास्ते में कचरा खाली करने पर नगर निगम के ड्राइवर हबीब शाह और हेल्पर शंकर गोविंद की सेवा समाप्त कर दी गई। यह गड़बड़ी जीपीएस ट्रैकिंग से पकड़ में आई। कंट्रोल रूम को जीपीएस से जानकारी मिली कि शुक्रवार को जोन 18 वार्ड 53 की शाम कचरा संग्रहण वाहन रूट कवर करने के बाद कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचा ही नहीं। रात 10.32 बजे यह गाड़ी जोन 18 के वार्ड 64 में तीन इमली चौराहे से 100 मीटर दूर सर्विस रोड के पास कचरा खाली कर चली गई। वहीं वार्ड 53 के दरोगा पंकज ओमप्रकाश का वेतन काटने के निर्देश दिए।
आईडीए के प्लाॅट पर कचरा, कर्मियों का वेतन काटा : इसके अलावा स्कीम 140 में आईडीए के प्लॉट पर कचरे का ढेर मिला। इस पर दरोगा नवीन पांचवाल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड 51 में भी सफाई संतोषजनक नहीं होने पर दरोगा दिपेश चांडेकर का 7 दिन का वेतन काटा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVRz4B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment