ऑरेंज काउंटी टाउनशिप में 65 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी लखीचंद राजानी की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन शनिवार को अब पुलिस का कहना है कि लखीचंद की मौत ऑर्गन फेल होने से हुई है। शनिवार को जूनी इंदौर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने शॉर्ट पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा- उनके हार्ट का साइज काफी बड़ा था। किडनी कमजोर थी। उन्हें ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। वे अपने बेटे से हुए विवाद के बाद गुस्से में तीन मंजिल से नीचे आए तो उनकी सांसें फूलने लगी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने सीएसपी को बताया कि पार्किंग में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान कारोबारी राजानी के बेटे जितेश राजानी को फुटबॉल लग गई। उसने बच्चों से विवाद शुरू कर दिया। यह देख टाउनशिप के मानव गंगवानी ने जितेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तलवार मारने की धमकी देने लगा, तभी तीसरी मंजिल से उसके पिता लखीचंद बेसबॉल का डंडा लेकर आ गए। पिता-पुत्र ने मानव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मानव ने उनसे बैट छीनकर उनके पैर में मार दिया, जिसके बाद वे नीचे गिर गए। फिर नहीं उठ पाए। पुलिस को हत्या की सूचना मिली, लेकिन शनिवार को जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विभाग की टीम के डॉक्टरों ने जब पोस्ट मॉर्टम किया और पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट दी तो उसमें कारोबारी की मौत चोट लगने से नहीं, बल्कि ऑर्गन्स फेल होने से हुई है। डॉक्टरों ने मृतक के हार्ट, किडनी और विसरा को सुरक्षित रखा है। मानव ने थाने में सुबह 4 बजे किया सरेंडर कारोबारी की हत्या की खबर फैलने के बाद आरोपी मानव गंगवानी तड़के सुबह 4 बजे परिजन के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मानव को लेकर टाउनशिप के लोगों ने पुलिस को पूरी घटना में उसकी कोई गलती नहीं होने की जानकारी दी है। आरोपी मानव स्टूडेंट है। उसके पिता पश्चिम क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के साथ कमोडिटी का काम करते हैं। पार्किंग में बच्चे खेलते थे रोज होता था विवाद रहवासियों ने कहा लॉकडाउन के चलते टाउनशिप के बच्चे पार्किंग के खाली स्पेस में खेलते हैं। कारोबारी लखीचंद आए दिन विवाद करते थे। मानव के अलावा अन्य बच्चों से भी उनकी कई बार कहासुनी हुई है। कैमरे खराब, जबकि 25 सौ रुपए लेते हैं मेंटेनेंस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग व घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सभी बंद मिले, जबकि टाउनशिप में 156 फ्लैट हैं और हर फ्लैट से मेंटेनेंस के लिए 25 सौ रुपए लिए जाते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Police first declared murder, now saying organ death due to failure


ऑरेंज काउंटी टाउनशिप में 65 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी लखीचंद राजानी की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन शनिवार को अब पुलिस का कहना है कि लखीचंद की मौत ऑर्गन फेल होने से हुई है। शनिवार को जूनी इंदौर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने शॉर्ट पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा- उनके हार्ट का साइज काफी बड़ा था। किडनी कमजोर थी। उन्हें ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। वे अपने बेटे से हुए विवाद के बाद गुस्से में तीन मंजिल से नीचे आए तो उनकी सांसें फूलने लगी थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सीएसपी को बताया कि पार्किंग में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान कारोबारी राजानी के बेटे जितेश राजानी को फुटबॉल लग गई। उसने बच्चों से विवाद शुरू कर दिया। यह देख टाउनशिप के मानव गंगवानी ने जितेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तलवार मारने की धमकी देने लगा, तभी तीसरी मंजिल से उसके पिता लखीचंद बेसबॉल का डंडा लेकर आ गए। पिता-पुत्र ने मानव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मानव ने उनसे बैट छीनकर उनके पैर में मार दिया, जिसके बाद वे नीचे गिर गए। फिर नहीं उठ पाए। पुलिस को हत्या की सूचना मिली, लेकिन शनिवार को जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विभाग की टीम के डॉक्टरों ने जब पोस्ट मॉर्टम किया और पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट दी तो उसमें कारोबारी की मौत चोट लगने से नहीं, बल्कि ऑर्गन्स फेल होने से हुई है। डॉक्टरों ने मृतक के हार्ट, किडनी और विसरा को सुरक्षित रखा है।

मानव ने थाने में सुबह 4 बजे किया सरेंडर
कारोबारी की हत्या की खबर फैलने के बाद आरोपी मानव गंगवानी तड़के सुबह 4 बजे परिजन के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मानव को लेकर टाउनशिप के लोगों ने पुलिस को पूरी घटना में उसकी कोई गलती नहीं होने की जानकारी दी है। आरोपी मानव स्टूडेंट है। उसके पिता पश्चिम क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के साथ कमोडिटी का काम करते हैं।

पार्किंग में बच्चे खेलते थे रोज होता था विवाद

रहवासियों ने कहा लॉकडाउन के चलते टाउनशिप के बच्चे पार्किंग के खाली स्पेस में खेलते हैं। कारोबारी लखीचंद आए दिन विवाद करते थे। मानव के अलावा अन्य बच्चों से भी उनकी कई बार कहासुनी हुई है।

कैमरे खराब, जबकि 25 सौ रुपए लेते हैं मेंटेनेंस

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग व घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सभी बंद मिले, जबकि टाउनशिप में 156 फ्लैट हैं और हर फ्लैट से मेंटेनेंस के लिए 25 सौ रुपए लिए जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police first declared murder, now saying organ death due to failure


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CEhCz2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment