क्राइम ब्रांच की टीमों ने विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार को करीब आधा दर्जन एडवाइजरी कंपनियों के नौ स्थानों पर छापे मारे। इसमें पुलिस के 150 जवान लगे थे। हालांकि अभी किसी भी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। टीमों ने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर सिस्टम व सर्वर जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चिटफंड और एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ रोज हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें मिल रही हैं। इनकी जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है। कुछ कंपनियों की शिकायत मिली थी कि उनके संचालक एक ही लाइसेंस पर एक नाम की दो-दो कंपनियां संचालित कर रहे हैं। मामले में छानबीन की जा रही है। यदि नियम शर्तों के विरुद्ध काम पाया जाएगा तो संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन कंपनियों में पहुंची क्राइम ब्रांच की टीमें एएसपी ने बताया कि विजय नगर के अपोलो टावर में संचालित फ्रैंकलिन रिसर्च, प्रिंसेस पार्क में वेल्थ रिसर्च, स्कीम 78 में कैपविजन, निवेश आईकॉन, महालक्ष्मी नगर में कैपिटल लाइफ, शगुन आर्केड में प्रॉफिट विस्टा के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इसमें फ्रैंकलिन रिसर्च के दो ठिकानों पर अलग-अलग कंपनी संचालित किए जाना पता चला है। वहीं कैपविजन के भी दो अलग-अलग ऑफिस मिले। इसी तरह कैपिटल लाइफ के भी दो ठिकाने महालक्ष्मी नगर और वृंदावन होटल के पास दो ऑफिस संचालित मिले। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Half a dozen advisory companies raided in Vijayanagar and Lasudia


क्राइम ब्रांच की टीमों ने विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार को करीब आधा दर्जन एडवाइजरी कंपनियों के नौ स्थानों पर छापे मारे। इसमें पुलिस के 150 जवान लगे थे। हालांकि अभी किसी भी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। टीमों ने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर सिस्टम व सर्वर जब्त किए हैं।
क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चिटफंड और एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ रोज हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें मिल रही हैं। इनकी जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है। कुछ कंपनियों की शिकायत मिली थी कि उनके संचालक एक ही लाइसेंस पर एक नाम की दो-दो कंपनियां संचालित कर रहे हैं। मामले में छानबीन की जा रही है। यदि नियम शर्तों के विरुद्ध काम पाया जाएगा तो संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन कंपनियों में पहुंची क्राइम ब्रांच की टीमें
एएसपी ने बताया कि विजय नगर के अपोलो टावर में संचालित फ्रैंकलिन रिसर्च, प्रिंसेस पार्क में वेल्थ रिसर्च, स्कीम 78 में कैपविजन, निवेश आईकॉन, महालक्ष्मी नगर में कैपिटल लाइफ, शगुन आर्केड में प्रॉफिट विस्टा के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इसमें फ्रैंकलिन रिसर्च के दो ठिकानों पर अलग-अलग कंपनी संचालित किए जाना पता चला है। वहीं कैपविजन के भी दो अलग-अलग ऑफिस मिले। इसी तरह कैपिटल लाइफ के भी दो ठिकाने महालक्ष्मी नगर और वृंदावन होटल के पास दो ऑफिस संचालित मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half a dozen advisory companies raided in Vijayanagar and Lasudia


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eUwRRm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment