लॉकडाउन में स्मार्ट बीयर बार में शराब सर्व करने के मामले में अब कलेक्टर दीपक सिंह ने आबकारी आयुक्त ग्वालियर को पत्र लिखकर लाइसेंस रिन्यु नहीं करने को कहा है। 25 जुलाई को बार में एसडीएम संतोष चंदेल ने छापामार कार्रवाई की थी। कोतवाली पुलिस व आबकारी ने मौके से 71.8 लीटर शराब जब्त की थी। पुलिस व खाद्य विभाग ने तीन केस दर्ज किए थे। इधर, जिला प्रशासन की ओर से बार संचालक कमलेश साहू को नोटिस भी जारी किया है। इसमें कहा लॉकडाउन में बार संचालन व शराब भंडारण आबकारी एक्ट का उल्लंघन है। क्यों न मार्च 2021 में लाइसेंस मद में जमा की गई 50 प्रतिशत राशि 6.75 लाख रु. को राजसात कर लिया जाए। उन्हें 7 दिन में जवाब देना होगा। कांग्रेस नेता साहू से इस मामले में बात की तो बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं है, कुछ नहीं बोल सकता। कलेक्टर सिंह ने बताया बार का लाइसेंस 31 मार्च 2020 को खत्म हो गया था। हालांकि रिन्युअल के लिए फीस देकर आवेदन किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लॉकडाउन में स्मार्ट बीयर बार में शराब सर्व करने के मामले में अब कलेक्टर दीपक सिंह ने आबकारी आयुक्त ग्वालियर को पत्र लिखकर लाइसेंस रिन्यु नहीं करने को कहा है। 25 जुलाई को बार में एसडीएम संतोष चंदेल ने छापामार कार्रवाई की थी। कोतवाली पुलिस व आबकारी ने मौके से 71.8 लीटर शराब जब्त की थी। पुलिस व खाद्य विभाग ने तीन केस दर्ज किए थे।
इधर, जिला प्रशासन की ओर से बार संचालक कमलेश साहू को नोटिस भी जारी किया है। इसमें कहा लॉकडाउन में बार संचालन व शराब भंडारण आबकारी एक्ट का उल्लंघन है। क्यों न मार्च 2021 में लाइसेंस मद में जमा की गई 50 प्रतिशत राशि 6.75 लाख रु. को राजसात कर लिया जाए। उन्हें 7 दिन में जवाब देना होगा। कांग्रेस नेता साहू से इस मामले में बात की तो बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं है, कुछ नहीं बोल सकता। कलेक्टर सिंह ने बताया बार का लाइसेंस 31 मार्च 2020 को खत्म हो गया था। हालांकि रिन्युअल के लिए फीस देकर आवेदन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33apvH6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment