जिले के ग्राम मानोरा निवासी 80 वर्षीय कल्याण सिंह नाम के एक बुजुर्ग रविवार को शहर के श्री हरि वृद्ध आश्रम पहुंचे, जो होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्त होमगार्ड सैनिक कल्याण सिंह वर्तमान में गांव के ही एक व्यक्ति के दहलान में गुजर-बसर कर रहे थे। पिछले दिनों घर मालिक ने कल्याण सिंह को अपनी दहलान से हटा दिया। ऐसे स्थिति में शहर में शरण लेने के लिए आए कल्याण सिंह को डाउन के कारण कोई साधन नहीं मिलने पर पैदल चलकर ही विदिशा आना पड़ा। वृद्ध कल्याण सिंह करीब 15 घंटे में विदिशा पहुंचे, यहां पुलिस विभाग में पदस्थ उनके परिचित लवलेश सिंह रघुवंशी ने उन्हें श्री हरि वृद्ध आश्रम में भरण पोषण के लिए छोड़ा। श्रीहरि वृद्ध आश्रम से जुड़े वेदप्रकाश शर्मा ने बताया बुजुर्ग कल्याण सिंह को आश्रम में स्थाई रूप से प्रवेश दिया गया है। इस दौरान बुजुर्ग कल्याण सिंह ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और पत्नी का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। जैसे तैसे वह गांव में अकेले ही अपना गुजर-बसर कर रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिले के ग्राम मानोरा निवासी 80 वर्षीय कल्याण सिंह नाम के एक बुजुर्ग रविवार को शहर के श्री हरि वृद्ध आश्रम पहुंचे, जो होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्त होमगार्ड सैनिक कल्याण सिंह वर्तमान में गांव के ही एक व्यक्ति के दहलान में गुजर-बसर कर रहे थे।

पिछले दिनों घर मालिक ने कल्याण सिंह को अपनी दहलान से हटा दिया। ऐसे स्थिति में शहर में शरण लेने के लिए आए कल्याण सिंह को डाउन के कारण कोई साधन नहीं मिलने पर पैदल चलकर ही विदिशा आना पड़ा। वृद्ध कल्याण सिंह करीब 15 घंटे में विदिशा पहुंचे, यहां पुलिस विभाग में पदस्थ उनके परिचित लवलेश सिंह रघुवंशी ने उन्हें श्री हरि वृद्ध आश्रम में भरण पोषण के लिए छोड़ा। श्रीहरि वृद्ध आश्रम से जुड़े वेदप्रकाश शर्मा ने बताया बुजुर्ग कल्याण सिंह को आश्रम में स्थाई रूप से प्रवेश दिया गया है। इस दौरान बुजुर्ग कल्याण सिंह ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और पत्नी का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। जैसे तैसे वह गांव में अकेले ही अपना गुजर-बसर कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/302quY4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment