जिला अस्पताल परिसर, सोमवार शाम 5.38 बजे। दो डॉक्टरों सहित 8 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड से जैसे ही बाहर निकले, डॉक्टर और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कोरोना विजेताओं ने डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ का आभार माना। डिस्चार्ज करने से पहले डॉक्टर्स ने कोरोना विजेताओं को घर पर 14 दिन रहने और पूरी सावधानी बरतनें की समझाइश दी।
दो डॉक्टरों सहित इन्होंने जीती कोरोना से जंग
डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत बडोले, असलम खान, शेख शकील, मंगला बाई, मो. शरीफ करोली, सुलेमान गौरी नायक और राजेश साहब बाबानवर स्वस्थ हो गए। इन सभी को एम्बुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया। अाइसाेलेशन वार्ड में अब 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। कोरोना से ठीक हुए डॉ. रणजीत बडोले ने कहा कि इस बीमारी से डरें नहीं। जितना हो सके लोगों का सहयोग करें। वहीं डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण न हो इसके लिए सोशल डिस्टेसिंग बहुत जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ctafXc
via IFTTT
