आनंद नगर क्षेत्र स्थित स्थित पीएनटी कॉलोनी से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीएनटी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी मोटरसाइकिल एमपी 05 एमजी 3301 को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात चाेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बाइक चोरों की तलाश की जा रही है। कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blgZFB
via IFTTT
