|नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ नर्स की लापरवाही से प्रसूता का टॉयलेट में प्रसव हो गया है। नरवर विकासखंड के ग्राम छतरी निवासी प्रसूता रानी पत्नी राजेश ठाकुर को शाम के समय प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात 9 बजेलाया गया।प्रसूता के पति राजेश ठाकुर का कहना है कि पत्नी रानी को ड्यूटी पर तैनात नर्स आदर्श जादौन को दिखाया। उसने बताया कि डिलीवरी सुबह 5 बजे के करीब होगी। इसके बाद वह घर सोने चली गई और कुछ देर बात रात में पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो मैं नर्स के घर गया और प्रसव पीड़ा होने की बात कही। तो नर्स ने कहा कि उसे अस्पताल प्रांगण में टहलाओ डिलीवरी सुबह से पहले नहीं होगी और वहअपने घर में जाकर सो गई। राजेश का यह कहना है कि पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा होने के बाद लघुशंका लगी जब उसे टॉयलेट में ले गए तभी उसने लड़के को जन्म दे दिया। राजेश का आरोप है कि यदि उसके परिजन की महिलाएं साथ नहीं होती तो उसकी पत्नी एवं उसके बच्चे को जान का खतरा हो सकता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


|नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ नर्स की लापरवाही से प्रसूता का टॉयलेट में प्रसव हो गया है। नरवर विकासखंड के ग्राम छतरी निवासी प्रसूता रानी पत्नी राजेश ठाकुर को शाम के समय प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात 9 बजेलाया गया।प्रसूता के पति राजेश ठाकुर का कहना है कि पत्नी रानी को ड्यूटी पर तैनात नर्स आदर्श जादौन को दिखाया। उसने बताया कि डिलीवरी सुबह 5 बजे के करीब होगी। इसके बाद वह घर सोने चली गई और कुछ देर बात रात में पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो मैं नर्स के घर गया और प्रसव पीड़ा होने की बात कही। तो नर्स ने कहा कि उसे अस्पताल प्रांगण में टहलाओ डिलीवरी सुबह से पहले नहीं होगी और वहअपने घर में जाकर सो गई।

राजेश का यह कहना है कि पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा होने के बाद लघुशंका लगी जब उसे टॉयलेट में ले गए तभी उसने लड़के को जन्म दे दिया। राजेश का आरोप है कि यदि उसके परिजन की महिलाएं साथ नहीं होती तो उसकी पत्नी एवं उसके बच्चे को जान का खतरा हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vro9D0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment