रतलाम के लॉ कालेज में सन् 2014 में अध्यक्ष रह चुकी युवती शाहपुरा (भीलवाड़ा) में ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हो गई। मार्बल व्यापारी व गांजे के आदी पति ने शादी की सालगिरह के एक दिन पहले उसे बेल्ट से पीटा व नशे में ससुराल वालों को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया। यह देख पिता बेहोश हो गए। भाइयों ने भीलवाड़ा पुलिस की मदद मांगी। शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लाई। आरोपी को गिरफ्तार किया। शाहपुरा पहुंचे परिजन युवती को रतलाम ले आए। भाई ने बताया रतलाम के अस्पताल में ले गए तो हाथ और पैर में पांच फ्रैक्चर निकले हैं। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। संत नगर निवासी मनमोहन सोनी की बेटी मीनाक्षी की शादी 23 जून 2017 को शाहपुरा (भीलवाड़ा) के मारबल व्यवसायी राजेश सोनी के बेटे राहुल के साथ हुई थी। मीनाक्षी की 14 महीने की बेटी है। मीनाक्षी ने बताया शादी के करीब एक साल बाद पति राहुल ने मारपीट शुरू कर दी। राहुल जब मारपीट करता तो सास लालीबाई बेटी को लेकर घर के बाहर बैठ जाती। ससुर राजेश और देवर मनोज भी मीनाक्षी की मदद नहीं करते। परेशान मीनाक्षी तीन साल में तीन बार मायके आई। हर बार राहुल माफी मांगकर उसे घर ले जाता था। परिवार न टूटे इसलिए मायके वाले भी कुछ नहीं कहते थे। 22 जून को राहुल ने बेल्ट से पीटा और चिमटा गरम कर शरीर पर कई स्थान पर दागा। मायके में माता-पिता और दोनों भाइयों ने लाइव देखा और उसकी रिकाॅर्डिंग कर ली तथा भीलवाड़ा पुलिस को फोन लगाकर मदद मांगी। रात को मां व दोनों भाई पहुंचे : मीनाक्षी ने बताया लाइव वीडियो देख पिताजी की तबीयत बिगड़ गई। मां चित्रा, भाई पवन तथा रवि और अन्य रिश्तेदार रात को शाहपुरा पहुंचे। अगले दिन उसे रतलाम ले आए। भाई पवन ने बताया रतलाम लाकर बहन का इलाज करवाया। हाथ-पैर में पांच फ्रैक्चर निकले हैं। शरीर पर मारपीट व गरम चिमटे के निशान हैं। पति ने चाकू अड़ाया और सास पुलिस को गलत पता बताने का कहती रही मीनाक्षी ने बताया शाहपुरा थाने से थाना प्रभारी ने फोन लगाकर उससे घर का पता और घटनाक्रम की जानकारी ली। मीनाक्षी ने बताना शुरू किया तो राहुल ने गले पर चाकू अड़ा दिया और सास लालीबाई ने पुलिस को गलत जानकारी देने का कहा। सास के दबाव में मीनाक्षी ने थाना प्रभारी को बताया उसका घर भीलवाड़ा में है। फोन पर दूसरों की आवाज सुनकर थाना प्रभारी शाहपुरा में घर तक पहुंच गए थे। पत्नी के नाम से आईडी बनाकर चैटिंग : मीनाक्षी ने बताया किसी से हंसकर बात कर लेने पर वह चरित्र पर शंका करता और रात को मारपीट करता था। लॉकडाउन के दौरान राहुल ने मीनाक्षी के नाम की फेसबुक आईडी बनाई और कॉलेज में साथ पढ़ने वालों को जोड़कर उनसे मीनाक्षी बनकर चैटिंग करता था। लॉकडाउन में राहुल ने कई बार बेदर्दी से मारपीट की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Marble merchant's stone-hearted, wife beaten with belt, fired with hot tongs, video calls showed brothers


रतलाम के लॉ कालेज में सन् 2014 में अध्यक्ष रह चुकी युवती शाहपुरा (भीलवाड़ा) में ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हो गई। मार्बल व्यापारी व गांजे के आदी पति ने शादी की सालगिरह के एक दिन पहले उसे बेल्ट से पीटा व नशे में ससुराल वालों को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया। यह देख पिता बेहोश हो गए।

भाइयों ने भीलवाड़ा पुलिस की मदद मांगी। शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लाई। आरोपी को गिरफ्तार किया। शाहपुरा पहुंचे परिजन युवती को रतलाम ले आए। भाई ने बताया रतलाम के अस्पताल में ले गए तो हाथ और पैर में पांच फ्रैक्चर निकले हैं। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
संत नगर निवासी मनमोहन सोनी की बेटी मीनाक्षी की शादी 23 जून 2017 को शाहपुरा (भीलवाड़ा) के मारबल व्यवसायी राजेश सोनी के बेटे राहुल के साथ हुई थी। मीनाक्षी की 14 महीने की बेटी है। मीनाक्षी ने बताया शादी के करीब एक साल बाद पति राहुल ने मारपीट शुरू कर दी।

राहुल जब मारपीट करता तो सास लालीबाई बेटी को लेकर घर के बाहर बैठ जाती। ससुर राजेश और देवर मनोज भी मीनाक्षी की मदद नहीं करते। परेशान मीनाक्षी तीन साल में तीन बार मायके आई। हर बार राहुल माफी मांगकर उसे घर ले जाता था। परिवार न टूटे इसलिए मायके वाले भी कुछ नहीं कहते थे। 22 जून को राहुल ने बेल्ट से पीटा और चिमटा गरम कर शरीर पर कई स्थान पर दागा। मायके में माता-पिता और दोनों भाइयों ने लाइव देखा और उसकी रिकाॅर्डिंग कर ली तथा भीलवाड़ा पुलिस को फोन लगाकर मदद मांगी।

रात को मां व दोनों भाई पहुंचे : मीनाक्षी ने बताया लाइव वीडियो देख पिताजी की तबीयत बिगड़ गई। मां चित्रा, भाई पवन तथा रवि और अन्य रिश्तेदार रात को शाहपुरा पहुंचे। अगले दिन उसे रतलाम ले आए। भाई पवन ने बताया रतलाम लाकर बहन का इलाज करवाया। हाथ-पैर में पांच फ्रैक्चर निकले हैं। शरीर पर मारपीट व गरम चिमटे के निशान हैं।

पति ने चाकू अड़ाया और सास पुलिस को गलत पता बताने का कहती रही
मीनाक्षी ने बताया शाहपुरा थाने से थाना प्रभारी ने फोन लगाकर उससे घर का पता और घटनाक्रम की जानकारी ली। मीनाक्षी ने बताना शुरू किया तो राहुल ने गले पर चाकू अड़ा दिया और सास लालीबाई ने पुलिस को गलत जानकारी देने का कहा। सास के दबाव में मीनाक्षी ने थाना प्रभारी को बताया उसका घर भीलवाड़ा में है। फोन पर दूसरों की आवाज सुनकर थाना प्रभारी शाहपुरा में घर तक पहुंच गए थे।

पत्नी के नाम से आईडी बनाकर चैटिंग : मीनाक्षी ने बताया किसी से हंसकर बात कर लेने पर वह चरित्र पर शंका करता और रात को मारपीट करता था। लॉकडाउन के दौरान राहुल ने मीनाक्षी के नाम की फेसबुक आईडी बनाई और कॉलेज में साथ पढ़ने वालों को जोड़कर उनसे मीनाक्षी बनकर चैटिंग करता था। लॉकडाउन में राहुल ने कई बार बेदर्दी से मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Marble merchant's stone-hearted, wife beaten with belt, fired with hot tongs, video calls showed brothers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFkVSJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment