गोवंश लादकर यूपी ले जाया जा रहा लोडर वाहन पुलिस ने जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार- शुक्रवार की रात भिंड- इटावा मार्ग पर बरही के निकट स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों की सतर्कता से संभव हो सकी। पकड़े गए गोवंश को फूफ पुलिस द्वारा आसपास की गौशालाओं में भिजवाया गया है। यहां बता दें घटना रात 2 बजे के करीब है। टोल प्लाजा पर एक लोडर वाहन पहुंचा। कर्मचारी पर्ची काट रहे थे तभी गाड़ी में से पशुओं की आवाज सुनाई दी। तब कर्मचारियों ने इसकी सूचना पीएनसी टोल प्लाजा के मैनेजर हितेंद्र सिंह जाट को दी। उन्होंने फूफ थाना प्रभारी संजय सोनी को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लोडर क्रमांक यूपी 70 एफबी- 8169 के चालक साहिल खां पुत्र अब्दुल खां निवासी राजपुर कानपुर से गोवंश को लेकर पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही लोडर को जब्त कर थाना लाया गया। इसमें 20 गाय और 6 सांड निकले। इन्हें गौशालाओं में भिजवा दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Cow dynasty was carrying UP in loader, cow was caught at toll plaza


गोवंश लादकर यूपी ले जाया जा रहा लोडर वाहन पुलिस ने जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार- शुक्रवार की रात भिंड- इटावा मार्ग पर बरही के निकट स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों की सतर्कता से संभव हो सकी। पकड़े गए गोवंश को फूफ पुलिस द्वारा आसपास की गौशालाओं में भिजवाया गया है। यहां बता दें घटना रात 2 बजे के करीब है। टोल प्लाजा पर एक लोडर वाहन पहुंचा। कर्मचारी पर्ची काट रहे थे तभी गाड़ी में से पशुओं की आवाज सुनाई दी। तब कर्मचारियों ने इसकी सूचना पीएनसी टोल प्लाजा के मैनेजर हितेंद्र सिंह जाट को दी। उन्होंने फूफ थाना प्रभारी संजय सोनी को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लोडर क्रमांक यूपी 70 एफबी- 8169 के चालक साहिल खां पुत्र अब्दुल खां निवासी राजपुर कानपुर से गोवंश को लेकर पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही लोडर को जब्त कर थाना लाया गया। इसमें 20 गाय और 6 सांड निकले। इन्हें गौशालाओं में भिजवा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cow dynasty was carrying UP in loader, cow was caught at toll plaza


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CLw8oc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment