नगर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के पक्ष के घर में घुसकर चाकूबाजी और मारपीट की। तीन लोग घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष के खिलाफ पुलिस में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राजेन्द्र कुमार पिता हनुमान प्रसाद शर्मा (52) निवासी पुराने नप कार्यालय के सामने धामनोद ने अपने लड़के भावेश कुमार शर्मा, शुमभ जाट के साथ आकर कहा धामनोद में कोचिंग सेंटर चलाता हूं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मैं सेंटर पर बैठा था तो आरोपी सुमित महेश कुमार, हेमू नगवाडिया, ऋषि अन्य साथी सेंटर में घुस आए। गालियां देने लगे। मना किया तो सुमित शर्मा ने चाकू दिखाया मैंने हाथ से चाकू छुड़ाया तो मुझे आंख के ऊपर लगा। लड़के को कंधे व हाथ पर चोट लगी। बचाव करने शुभम जाट आया तो उसे हेमू नगवाडिया ने पत्थर मार दिया। लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने धारा 452, 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज कराया फरियादी ऋषि ने रिपाेर्ट लिखाई कि एक सहकारी साख संस्था में वसूली का काम करता हूं। बुधवार 11 बजे हमारी संस्था के सुमित शर्मा के साथ वसूली के लिए भावेश पिता राजेन्द्र शर्मा निवासी धामनोद के यहां पर गए थे। भावेश को लोन का हिसाब बताने लगा तो मुझे भावेश गालियां दी, कहा तू हिसाब लेकर आने वाला काैन होता है। कहकर मुझे पत्थर मारा जो पीठ पर लगा। राजेन्द्र पिता हनुमान प्रसाद शर्मा ने थप्पड़ मुक्के से मारपीट की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नगर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के पक्ष के घर में घुसकर चाकूबाजी और मारपीट की। तीन लोग घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष के खिलाफ पुलिस में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राजेन्द्र कुमार पिता हनुमान प्रसाद शर्मा (52) निवासी पुराने नप कार्यालय के सामने धामनोद ने अपने लड़के भावेश कुमार शर्मा, शुमभ जाट के साथ आकर कहा धामनोद में कोचिंग सेंटर चलाता हूं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मैं सेंटर पर बैठा था तो आरोपी सुमित महेश कुमार, हेमू नगवाडिया, ऋषि अन्य साथी सेंटर में घुस आए। गालियां देने लगे। मना किया तो सुमित शर्मा ने चाकू दिखाया मैंने हाथ से चाकू छुड़ाया तो मुझे आंख के ऊपर लगा। लड़के को कंधे व हाथ पर चोट लगी। बचाव करने शुभम जाट आया तो उसे हेमू नगवाडिया ने पत्थर मार दिया। लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने धारा 452, 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज कराया

फरियादी ऋषि ने रिपाेर्ट लिखाई कि एक सहकारी साख संस्था में वसूली का काम करता हूं। बुधवार 11 बजे हमारी संस्था के सुमित शर्मा के साथ वसूली के लिए भावेश पिता राजेन्द्र शर्मा निवासी धामनोद के यहां पर गए थे। भावेश को लोन का हिसाब बताने लगा तो मुझे भावेश गालियां दी, कहा तू हिसाब लेकर आने वाला काैन होता है। कहकर मुझे पत्थर मारा जो पीठ पर लगा। राजेन्द्र पिता हनुमान प्रसाद शर्मा ने थप्पड़ मुक्के से मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YxWhPA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment