जौरा से छैरा के बीच एमएस रोड पर गुरुवार की शाम 5 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक सहित एक महिला व उसकी दो बेटियों काे चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बागचीनी पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ क्राॅस मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, परसौटा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक नर सिंह पुत्र प्रभू सिकरवार निवासी गलेथा बाइक पर सवार होकर भतीजे श्याम सिंह के साथ गलेथा जा रहे थे। छैरा के पास श्याम की टोपी हवा से उड़ गई तो उसे बाइक को रोका और टोपी उठाने के लिए उसे मोड़ रहा था तभी जौरा से मुरैना की ओर तेज गति से जा रही बाइक, नर सिंह की बाइक से टकरा गई जिससे दोनों बाइक पलटकर दूर तक फिसलती चली गईं। इस दुर्घटना में नर सिंह के दाएं पैर व अंगूठे में चोट आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार सुरक्षा पत्नी प्रमोद कुशवाह, प्राची 6 साल व अंशु 3 साल पुत्री प्रमोद कुशवाह निवासी भाले का पुरा बागचीनी भी घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी प्रदीप सागर व पायलट विशंभर धाकड़, घायलों काे घटनास्थल से उठाकर जौरा अस्पताल पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZezI1w
via IFTTT
