मानव तस्करी सहित 56 मामलों में फरार सवा लाख के इनामी जीतू सोनी की तलाश में क्राइम ब्रांच की छह अलग-अलग टीमें जुटी हैं। बताते हैं वह अपने बेटे और भतीजों को लेकर राजकोट से सड़क मार्ग से फिर मुंबई पहुंच गया है। वहां उसके कई ऐसे परिचित हैं, जो पहले भी उसे भूमिगत कर संरक्षण दे चुके हैं। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि छापे के पूर्व फार्म हाउस पर जीतू बेटे विक्की और भतीजे लक्की व जिग्नेश के साथ मौजूद था। उसकी तलाश में गुजरात के ग्रामीण इलाकों की पुलिस को भी अलर्ट किया है, वहीं मुंबई पुलिस के स्पेशल सर्विलांस सिस्टम से जीतू की मुंबई में सर्चिंग करवाई जा रही है। मुंबई पुलिस के पास ऐसा स्पेशल ट्रेकिंग सिस्टम है, जिसमें किसी भी व्यक्ति के फोटो या उसके कद-काठी के अनुरूप उसकी पहचान की कुछ महत्वपूर्ण बातें फीड की जाएं तो वह किस रूट से गुजरा है या किस रूट से उसकी गाड़ी निकली है, यह पता चल जाता है। ऐसी आशंका है कि पुलिस से बचने के लिए जीतू ने हुलिया बदल लिया है। उसके अलग-अलग हुलिए को लेकर भी पुलिस टीमें तलाश कर रही है। तबीयत खराब होने से नहीं हो सकी महेंद्र से पूछताछ एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद जीतू के भाई महेंद्र सोनी को शुक्रवार को पलासिया पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 15 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिए। महेंद्र को गले में कैंसर है। पलासिया थाना प्रभारी विनोद दीक्षित की टीम रातभर उसकी निगरानी करती रही। उसे बोलने में भी ब्लड आ रहा था, इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी। महेंद्र ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है, उस पर 27 जून को सुनवाई होगी। महेंद्र, भाई हुकूम सोनी और जीतू सोनी के साथ मानव तस्करी में भी आरोपी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो।


मानव तस्करी सहित 56 मामलों में फरार सवा लाख के इनामी जीतू सोनी की तलाश में क्राइम ब्रांच की छह अलग-अलग टीमें जुटी हैं। बताते हैं वह अपने बेटे और भतीजों को लेकर राजकोट से सड़क मार्ग से फिर मुंबई पहुंच गया है। वहां उसके कई ऐसे परिचित हैं, जो पहले भी उसे भूमिगत कर संरक्षण दे चुके हैं। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि छापे के पूर्व फार्म हाउस पर जीतू बेटे विक्की और भतीजे लक्की व जिग्नेश के साथ मौजूद था।

उसकी तलाश में गुजरात के ग्रामीण इलाकों की पुलिस को भी अलर्ट किया है, वहीं मुंबई पुलिस के स्पेशल सर्विलांस सिस्टम से जीतू की मुंबई में सर्चिंग करवाई जा रही है। मुंबई पुलिस के पास ऐसा स्पेशल ट्रेकिंग सिस्टम है, जिसमें किसी भी व्यक्ति के फोटो या उसके कद-काठी के अनुरूप उसकी पहचान की कुछ महत्वपूर्ण बातें फीड की जाएं तो वह किस रूट से गुजरा है या किस रूट से उसकी गाड़ी निकली है, यह पता चल जाता है। ऐसी आशंका है कि पुलिस से बचने के लिए जीतू ने हुलिया बदल लिया है। उसके अलग-अलग हुलिए को लेकर भी पुलिस टीमें तलाश कर रही है।

तबीयत खराब होने से नहीं हो सकी महेंद्र से पूछताछ
एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद जीतू के भाई महेंद्र सोनी को शुक्रवार को पलासिया पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 15 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिए। महेंद्र को गले में कैंसर है। पलासिया थाना प्रभारी विनोद दीक्षित की टीम रातभर उसकी निगरानी करती रही। उसे बोलने में भी ब्लड आ रहा था, इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी। महेंद्र ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है, उस पर 27 जून को सुनवाई होगी। महेंद्र, भाई हुकूम सोनी और जीतू सोनी के साथ मानव तस्करी में भी आरोपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOGWji
via IFTTT

No comments:

Post a Comment