लोहा मंडी में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जब तक वहां के सभी व्यापारियों को शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। व्यापारियों का कहना है कि अनलॉक होने के बाद से लोहा मंडी में ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसी ट्रैफिक जाम के कारण प्रशासन ने यहां से 323 लोहा व्यापारियों को स्कीम 78 स्थित नई लोहा मंडी में शिफ्ट किया था। लॉक डाउन के बाद से न सिर्फ लोहा व्यापारी बल्कि ट्रांसपोर्टर भी यहीं से सारा व्यापार कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हो रही है। पूर्व संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने व्यापारियों को शिफ्ट करने के बाद भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। अनलॉक के बाद से यह सारे प्रतिबंध शिथिल कर दिए गए। नतीजा यह है कि यहां के व्यापारी कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, कितने व्यापारियों को नई लोहा मंडी में प्लॉट मिले हैं और कितने बच गए हैं यह देखना पड़ेगा। जिन्हें मिले हैं उन्हें जाना चाहिए। सभी व्यापारियों को प्लॉट देकर शिफ्ट करने के बाद ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लोहा मंडी में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जब तक वहां के सभी व्यापारियों को शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक हालात नहीं सुधरेंगे।
व्यापारियों का कहना है कि अनलॉक होने के बाद से लोहा मंडी में ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसी ट्रैफिक जाम के कारण प्रशासन ने यहां से 323 लोहा व्यापारियों को स्कीम 78 स्थित नई लोहा मंडी में शिफ्ट किया था। लॉक डाउन के बाद से न सिर्फ लोहा व्यापारी बल्कि ट्रांसपोर्टर भी यहीं से सारा व्यापार कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हो रही है। पूर्व संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने व्यापारियों को शिफ्ट करने के बाद भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। अनलॉक के बाद से यह सारे प्रतिबंध शिथिल कर दिए गए। नतीजा यह है कि यहां के व्यापारी कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, कितने व्यापारियों को नई लोहा मंडी में प्लॉट मिले हैं और कितने बच गए हैं यह देखना पड़ेगा। जिन्हें मिले हैं उन्हें जाना चाहिए। सभी व्यापारियों को प्लॉट देकर शिफ्ट करने के बाद ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zmqssy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment